हाथरस कांड में इंसाफ हेतु, सुबोध यादव के नेतृत्व में बसपा ने निकाला कैंडिल मार्च
सन्तकबीर नगर:- बसपा विधानसभा प्रभारी/प्रत्याशी और युवा नेता सुबोध यादव ने हाथरस में हुए जघन्य अपराध के दोषियों की सख्त सज़ा की मांग की है।
पीड़िता के इंसाफ़ हेतु बसपाई लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और इंसाफ की मांग की।
आपको बताते चले कि हाथरस में हुए जघन्य गैंगरेप ने देश को हिला दिया है ।
युवा नेता सुबोध यादव ने इस घटना के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की राजनीति नही होनी चाहिए बस पीड़ित परिवार ने जो दुख सहा है उसे बयान करना मुश्किल है , इसके बावजूद पुलिस का जो भी रवैया रहा है वह बेहद निंदनीय है । प्रदेश के सीएम योगी जी को ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए ।
साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल जाए ये बहुत जरुरी है।
__________________________________________