Skip to main content

हाथरस जैसी घटनायें आखिर कबतक?-ज्योति पांडेय

हाथरस जैसी  घटनायें आखिर कबतक?-ज्योति पांडेय


हाथरस की घटना सुनकर स्तब्ध हूँ,और एक भय भी मन में है आखिर ऐसी जघन्य घटनाएं क्यो और कबतक होंगी ।
क्या लड़कियों को जीने का अधिकार नही है , क्या कदम कदम पर हम लड़कियों को समाज मे डर के साये में जीना होगा ? 
 सिर्फ लड़कियों को दोष देकर  या ये कहकर की उनके साथ जो हो रहा है , उसके लिए वो भी दोषी है  इसी से  इतिश्री हो जाएगा?  नही कभी नही क्या इस मानवता को शर्मशार करने वाली घटनाएं नही रुकेंगी? 
आज आवश्यकता इस बात की है की हर माता - पिता अपने बेटों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाए, उन्हें बताये की केवल खुद की मां और बहन ही सम्मान के योग्य नही बल्कि आपका पुरुसत्व इसी में है जब आप संपूर्ण नारी शक्ति को सम्मान दे। सिर्फ प्रशासन और सरकारी तंत्र की आलोचना करने से चीजें सही नही हो जाएंगी। परिवार ही बच्चे की प्रथम पाठशाला है और वही से उसे संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा मिलती है ,तो आवश्यकता इस बात की है की बचपन में ही नयी पीढ़ी में ऐसे जीवन आदर्श विकसित किए जाये ताकि वो आगे चलकर ऐसे जघन्य कृत्यों को करने से पहले सौ बार सोचे, नही तो ऐसी घटनाये होती रहेंगी और ना जाने कितनी निर्भया अपने सपनो को पूरा करने की उम्र में दुनिया छोड़ कर जाती रहेंगी।कुछ दिनों के बाद ही नवरात्रि का पर्व प्रारम्भ होगा और  देश में पूरी आस्था और विश्वाश से पूरे नौ दिन शक्ति की देवी माँ दुर्गा   की आराधना होगी ।
नवरात्रि में  घरो में कन्या पूजन होगा।पर हमारे समाज के लोगों को ये कब समझ आयेगा की समाज की हर कन्या में माता रानी का वही स्वरूप है ,हर बेटी में माँ दुर्गा है।
 एक तरफ हमारी भारतीय संस्कृति हमें नारी सम्मान सिखाती है, तो दूसरी तरफ हम में से बहुत से लोग नारी को आज भी सिर्फ उपभोग की वस्तु समझते हैं। 
सिर्फ कानून बनाने से कुछ नही होगा ,मानसिकता बदलनी होगी शायद तभी ऐसी घटनाये रुके!!
____________________________
●- ज्योति पांडेय

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...