Skip to main content

फिर सुलगेगी निषाद आरक्षण की मांग- डॉ संजय निषाद

फिर सुलगेगी निषाद आरक्षण की मांग- डॉ संजय निषाद

निषाद पार्टी के पंजीकृत कार्यालय पादरी बाजार गोरखपुर में एक आवश्यक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें तय हुआ की फिर सुलगेगी निषाद आरक्षण की आग। भाजपा सरकार और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, सीएम योगी जी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी द्वारा किए गए निषाद आरक्षण, मछुआ समुदाय की राजनीतिभागीदारी का वादा ना पूरा किए जाने की मांग  का ज्ञापन  मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को संबोधित ज्ञापन तथा सदन में आवाज उठाने को और लागू कराने को लेकर के प्रदेश भर के सभी एमपी के आवास का घेराव, धरना, प्रदर्शन करने 11 सितंबर को उतरेगी और 15 सितंबर को सभी जिला अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन निषाद पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी समर्थक हजारों की संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस बात का ज्ञापन देंगे कि देश भर से निषाद पार्टी के कार्यकर्ता 15 सितंबर को जंतर मंतर पर अपनी आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए पहुंचेगे। उक्त बातें निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद जीने कही। और आगे कहां की  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण अरुण सिंह जी से  सांसद ई. प्रवीण निषाद ने  मछुआ आरक्षण के  संबंधित सभी दस्तावेजों को दिखाकर समझा लिया है उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द ही मुख्यमंत्री योगी जी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी,  राष्ट्रीय महासचिव अरुण जी, गृह मंत्री  अमित शाह जी से जल्द मुलाकात का समय मिलेगा जहां सभी समस्याओं के समाधान की बात की जाएगी उससे पहले निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा कि गांव में कौन-कौन सी समस्याएं हैं जो अधिकारी कर्मचारी उपेक्षित तरीके से इस निर्बल समुदाय को परेशान किए हुए हैं उन मुद्दों को भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा संवैधानिक अधिकार एवं संरक्षण से वंचित होने के कारण  विकास की मुख्य धारा से पिछड़ गया है और जल्द लागू कराया जाएगा।
1857की आजादी की लड़ाई को याद करते हुए मछुआ समुदाय राजनैतिक आजादी के लिए मछुआ अनुसूचित जाति आरक्षण के वादे को याद दिलाने के लिए 11 से भाजपा को संसद आवास और 15 को जिलाधिकारी अंत में 25 को जंतर मंतर पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर बताया जाएगा कि प्रदेश के मछुआ समुदाय संविधान की अनुसूचित जाति में अंकित मझवार गोड, तुरैया, खरवार, बेलदार, खरोट, कोली की पर्यायवाची जातियां जून 1992 से पहले अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र मिलता था निषाद केवट मल्लाह बिंद माझी कश्यप धीमर रैकवार बाथम आदि को अनुसूचित जाति का आरक्षण मिले! जैसे चमार की पर्यायवाची जाति को मिलता है! धोबी की पर्यायवाची जाति को मिलता है! मछुआ समुदाय को गलती से पिछड़ी जाति की सूची में सूचीबद्ध होने के नाते इन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है! 1961 सेंसस मैनुअल राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित मछुआ समुदाय की सभी अनुसूचित जाति को दर्जा प्राप्त कराए जाएं! जिन्हें अंग्रेजों ने कानून बनाकर उजाड़ा था! भाजपा मछुआ आरक्षण को लागू करा कर उपेक्षित समुदाय को हिस्सा दिलाने के अवसर प्राप्त कराएं! निषाद पार्टी के समर्थक कार्यकर्ता उन्हें याद दिलाएंगे की जिस प्रकार से हम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर सरकार बनवाए थे वह हमारे आरक्षण को लागू कराएं! निषाद पार्टी ने निर्णय लिया है कि सभी एमपी को ज्ञापन देंगे ताकि केंद्र के होम मिनिस्टरी से दूसरी जाति को जैसे मिलता था अब निषादों को मिले! जिन्हें अंग्रेजों ने उजाड़ा था! उन्हें हिस्सा देकर बसाया जाए! मछुआ समुदाय सहृदय स्वाभिमानी रहा है! सबका साथ सबका विकास भाजपा ने वादा किया था वह पूरा करें! यह धोखा खाया हुआ समाज है, अब जाग गया है! अब जो धोखा देगा वह धोखा खाएगा! आरक्षण हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है इसे हम लेकर रहेंगे!

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...