Skip to main content

व्यायाम शिक्षिका सोनिया को शिक्षक दिवस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया सम्मानित

व्यायाम शिक्षिका सोनिया को शिक्षक दिवस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया सम्मानित

राजकीय कन्या इंटर कालेज की व्यायाम शिक्षिका सोनिया को  शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान संयुक्त शिक्षा निदेशक  मनोज कुमार द्विवेदी व उप शिक्षा निदेशक द्वारा प्रदान किया गया। 
सोनिया जी को यह सम्मान उनके  द्वारा किये गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो एवं आन लाइन शिक्षण में बेहतर सेवा देने के लिए दिया गया है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर माननीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं उपशिक्षा निदेशक बस्ती मंडल बस्ती, और सूर्य इंटरनेशनल एकेडमी के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद, समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी जी, द्वारा किया गया सम्मानित
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर के व्यायाम शिक्षिका सोनिया को उनके ऑनलाइन शिक्षण कार्य तथा अनेक सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है शिक्षिका corona COVID-19 में ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत प्रदेश में सबसे पहले की। इसके साथ ही साथ 20,000 स्वनिर्मित मास्क वितरित किया और समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्यों जैसे वृक्षारोपण, नशा मुक्त भारत, स्वच्छ भारत मिशन, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बना कर अल्प बचत के लिए प्रेरित करना, संचारी रोग नियंत्रण, खेल, योग ,स्वास्थ्य, नैतिक शिक्षा आदि विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता देती है तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष कार्य करती रहती हैं। शिक्षिका का मानना है कि हमें अपने छात्रों को किताबी ज्ञान ही नहीं देना चाहिए। बल्कि समय-समय पर उन्हें देशकाल, परिस्थितियों का भी ज्ञान कराते रहना चाहिए क्योंकि छात्र-छात्राएं ही हमारे देश का भविष्य है और एक अच्छे भविष्य का निर्माण करने के लिए हमें छात्रों के शैक्षिक, मानसिक, और बौद्धिक विकास करना अनिवार्य है तभी समृद्ध भारत का निर्माण हो सकेगा। सम्मान प्राप्त कर शिक्षिका ने माननीय संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल बस्ती, उप शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल बस्ती, एवं प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी  जी का आभार व्यक्त किया और कहां की आपने मुझे उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान देकर मेरा मान और गौरव बढ़ाया है मैं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देती रहूंगी और बच्चों के उज्जवल भविष्य को बनाने लिए सदैव तत्पर रहूंगी।
____________________________________________
रिपोर्ट-समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...