'आप' ने लगाया कोरोना-किट पर गड़बड़झाला का आरोप , कोरोना-किट की खरीद पर जांच की माँग की
सुल्तानपुर जनपद में हुए कोरोना किट घोटाला तथा उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में हो रही स्वास्थ्य-अनियमितता को देखते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव व जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने प्रेस-वार्ता करते हुए कहा कि इस कोरोना काल मे मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार के आला-अधिकारियों द्वारा की जा रही खरीद में मिल रही अनियमितता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल दिख रही है। प्रदेश के सभी जिलों में यह गोरखधंधा चल रहा होगा इससे भी मुकरा नही जा सकता। इस कोरोना काल की कठिन परिस्थिति में यह बंदरबाट जनता के गले की फांस बना हुआ है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश में हो रहे भ्रस्टाचार, कोरोना-किट घोटाले पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में यह गोरखधंधा चल रहा है, जिसकी SIT जांच माननीय न्यायालय सुप्रीम कोर्ट के अंतर्गत की जाय।