Skip to main content

कायस्थ उद्धव से माफ़ी मांगे कंगना रनौत ,वरना होगा आंदोलन" - वाहिनी प्रमुख पंकज भैया

"कायस्थ उद्धव से माफ़ी मांगे कंगना रनौत ,वरना होगा आंदोलन" - वाहिनी प्रमुख पंकज भैया 

लखनऊ :-  कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रमुख पंकज भैया ने महाराष्ट्र में हो रहे कंगना राणावत व उद्धव ठाकरे के बीच जंग में महाराष्ट्र के सीएम उधव ठाकरे का साथ दिया है और कंगना पर निशाना साधा है आपको बताते चलें इन दिनों कंगना राणावत वह  उद्धव सरकार के बीच जंग जारी है मामला बीएमसी द्वारा कंगना राणावत के ऑफिस पर अवैध निर्माण को लेकर बुलडोजर चलाने को लेकर है और यह मामला इन दिनों सुर्खियों में है और पूरे देश में चर्चा का विषय है कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रमुख पंकज भैया ने कहा है कि एक कानूनी प्रक्रिया की गई जिसका जवाब कानूनी प्रक्रिया से देना था परंतु कंगना राणावत ने महाराष्ट्र सीएम उधव ठाकरे को अपमानित किया और उनके प्रति अप्रिय शब्दों का प्रयोग किया इस प्रकरण से यह सब झलकता है यह एक गंदी राजनीति है जो सिर्फ उद्धव ठाकरे को बदनाम करने की साजिश है उद्धव सरकार की लोकप्रियता कुछ गंदी मानसिकता के लोगों को हजम नहीं हो पा रही है जिसका परिणाम यह कंगना राणावत प्रकरण है परंतु कायस्थ वाहिनी ने ठाना है यदि कंगना अपने द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों को वापस नहीं लेती हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस गलती हेतु माफी नहीं मांगते हैं तो एक बड़ा आंदोलन होगा और ऐसी उसी हरकत करने वाले लोगों को उन्हीं के अंदाज में कायस्थ वाहिनी जवाब देगी कायस्थ वाहिनी ने हमेशा से ही कायस्थ बिरादरी की मान सम्मान की लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ती रहेगी कोई भी सस्ती लोकप्रियता हेतु किसी प्रतिष्ठित कायस्थ को अपमानित करेगा तो यह हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कायस्थ जाति कलम की पुजारी है और अपनी लड़ाई कलम से लड़की आई है परंतु वर्तमान परिवेश में कायस्थ तलवार की लड़ाई भी जानता है अपने हक अपने मान सम्मान हेतु कायस्थों का बलिदान इतिहास में दर्ज है और हम इतिहास को ऐसा मौका नहीं देंगे कायस्थ को बार-बार बार-बार अपमानित किया जाए और कायस्थ परिवार चुप बैठे वाहिनी प्रमुख काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने फोन पर हुए वार्तालाप में बताया कि कुछ लोग साधारण से बीएमसी द्वारा किए गए एक कानूनी प्रक्रिया को राजनैतिक रंग देना चाहते हैं और महाराष्ट्र की सेवा में दूसरी पीढ़ी लगाने वाले ठाकरे परिवार को बदनाम कर रहे हैं ऐसे लोग समय रहते संभल जाए वरना कायस्थ वाहिनी को जवाब देना अच्छी तरह आता है

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...