लोगो को चाय की चुस्की पिलाकर भाजपाई लोगों ने मनाया पीएम का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वे जन्मदिवस पर भाजपा के लोगो ने बाईपास चौराहे पर चाय का स्टाल लगा कर आमजनमानस को चाय पिलाया ।
आपको बताते चले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन का कार्यक्रम सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा जिसकी सुरवात आज से की गई।
भाजपा के लोगो ने बाईपास चौराहे पर चाय और बिस्किट का स्टाल लगा कर आने जाने वाले राहगीरों को चाय की चुस्की मुहैया कराई।
इस कार्यक्रम के प्रति लोगो ने काफी उत्साह नजर आया , आने जाने वाले लोग खुद ही स्टाल पर आकर चाय पीने में दिलचस्पी दिखा रहे थे
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता अमर मणि पांडेय, जसविंदर सिंह जज्जी,, अमित श्रीवास्तव, निरंजन लोहिया, विवेकानंद वर्मा, सहित तमाम भाजपा के लोग उपस्थित थे
समीप श्री