Skip to main content

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को प्रभावित किए बिना दस्‍तक व संचारी रोग अभियान को बनाएं सफल – वी.हेकाली झिमोमी

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को प्रभावित किए बिना दस्‍तक व संचारी रोग अभियान को बनाएं सफल – वी.हेकाली झिमोमी

-    संचारी रोग नियन्‍त्रण और दस्‍तक अभियान में शामिल विभागों के प्रशिक्षकों का को वर्चुअल प्रशिक्षण
-    प्रशिक्षण के दौरान दस्‍तक के विभिन्‍न चरणों के बारे में जागरुक किये गए प्रशिक्षु


प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण सचिव वी हेकाली झिमोमी ने कहा है कि सितम्‍बर, अक्‍टूबर एवं नवम्‍बर का महीना भी स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से बहुत संवेदनशील होता है। इन महीनों में संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए यह जरुरी है कि स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को प्रभावित किए बिना दस्‍तक व संचारी रोग नियन्‍त्रण अभियान को सफल बनाएं। हमें इस तरह से कार्य करना होगा कि संचारी रोगों पर नियन्‍त्रण के मामले में उत्‍तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया के लिए उदाहरण बन जाए।

यह बातें उन्‍होने आगामी 1 अक्‍टूबर से 31 अक्‍टूबर तक चलाए जाने वाले संचारी रोग नियन्‍त्रण माह एवं दस्‍तक अभियान के संचालन के लिए प्रदेश स्‍तरीय वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कहीं। स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने आगे कहा की हमारी जो इकाईयां हैं उनको यह सुनिश्चित करना होगा कि अभियान के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्रभावित न हों और सारी सुविधाएं पूरी तरह से क्रियाशील रहें । प्रयोगात्‍मक तरीके से अपना कार्य करना होगा। लोगों को जागरुक करना होगा ताकि हम लोगों को संचारी रोगों से बचा सकें। डॉ. विकास सिंघल एडी मलेरिया, ने संचारी रोगों के वाहक मच्‍छरों के प्रजनन , उन्‍मूलन के साथ ही उनसे बचाव के बारे में विस्‍तार से बताया । अनन्‍या घोषाल ने आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा उनके कर्तव्‍यों के बारे में विस्‍तार से बताया। डॉ. शिवम शिन्‍दे ने मानीटरिंग के बारे में बताया। इस दौरान पाथ के बस्‍ती व गोरखपुर मण्‍डल के प्रोग्राम आफिसर, डॉ. राहुल काम्‍बले पाथ के मण्डल कोऑर्डिनेटर , पाथ के स्‍टेट कोआर्डिनेटर डॉ अर्पित पटनायक, डॉ संजय कुमार, समेत अन्‍य प्रशिक्षकों ने भी अभियान के बारे में विविध दिशा-निर्देश जिला स्तरीय प्रशिक्षकों को दिए। अन्‍त में संचारी रोग के संयुक्‍त निदेशक डॉ एच के अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों के प्रति अपना आभार व्‍यक्‍त किया।

*बुखार हो तो मरीज वक्‍त न गवाएं*

यूनीसेफ के कम्‍यूनिकेशन फार डेवलमेण्‍ट विभाग के स्‍टेट आफिसर, भाई शेली ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए जागरुक होना होगा कि वह लोगों के बीच इस बात को पहुंचाने के लिए संकल्पित हों कि कोई भी मरीज समय न गंवाए। किसी तरह का बुखार हो तो उसे तुरन्‍त ही स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र तक पहुंचाए। प्राय: ऐसा देखा जाता है कि मरीज अधिक वक्‍त गंवा देता है तथा बीमारी बढ़ जाती है।

*दस्‍तक व संचारी अभियान की यह रही सफलता*

कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि दस्‍तक व संचारी रोग अभियान की यह बड़ी सफलता रही है कि इस समय 37 प्रतिशत से बढ़कर 84 प्रतिशत लोगों को यह बताने में कामयाब हुए कि संचारी रोग कैसे होता है। जल शोधन के बारे में 8 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत लोग जागरुक हुए हैं। इसमें पानी को उबालने की प्रतिशतता अधिक है। जबकि क्‍लोरीनेशन के बारे में लोगों को अपेक्षाकृत जागरुक नहीं कर पाए हैं। इस बात पर ध्‍यान देना होगा।

*जिले के ये अधिकारी रहे प्रशिक्षण में शामिल*

प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन जनपद स्‍तर से अपर मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी वेक्‍टर बार्न डिजीजी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, डीपीएम, डीसीपीएम, स्‍थानीय निकायों के अधिशाषी अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ब्‍लाक स्‍तरीय चिकित्‍सा अधीक्षक, ब्‍लाक स्‍वास्‍थ्‍य शिक्ष अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम, एबीएसए, बीईओ, सीडीपीओ, खण्‍ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, जिला पशु चिकित्‍साधिकारी, जिला सिंचाई अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी शामिल तथा उनके प्रतिनिधि शामिल रहे। 

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...