अभिनेत्री कंगना राणावत के ऑफिस को महाराष्ट्र सरकार के इशारे पर बीएमसी द्वारा तोड़फोड़ के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना के सदस्यों व क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जिले पर विरोध प्रदर्शन किया एवं शिवसेना नेता संजय राउत का पुतला फूंका। प्रर्दशनकारियो ने महाराष्ट्र सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए और पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह को प्रार्थना पत्र भी दिया। करणी सेना के जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने कहा कि संजय राउत ने कंगना रनौत के लिए बेहद अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल किया है। इससे नारी जाति का अपमान हुआ है। सेना महिलाओं के ऐसे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने संजय राउत से कंगना के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर तुरंत माफी मांगने की मांग की। यह बता दें कि बीएमसी ने कंगना के ऑफिस के निर्माण को अवैध बताते हुए मात्र 24 घंटे में दो नोटिस भेजकर तोड़ने में जुट गये, जिसके बाद कंगना के फैन एवं अन्य रानैतिक पार्टीयों ने महाराष्ट्र सरकार का विरोध शुरू कर दिया है।
इस कार्यक्रम में अविनाश सिंह दीपक पाल विपिन सिंह
रजत सिंह रत्नेश्वर सिंह और मुकेश सिंह जिलाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा वीरेंद्र सिंह सहित तमाम राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।