Skip to main content

किशोरी के आहार में आयरन पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए- सोनिया

किशोरी के आहार में आयरन पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए- सोनिया

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद कि व्यायाम शिक्षिका ने बताया कि शरीर को निरोग और स्वस्थ रखने के लिए तथा दिन भर ऊर्जावान बने रहने के लिए हमें सही पोषण की आवश्यकता होती है। उचित पोषण से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तथा शरीर के सभी अंगों की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद मिलती हैं। विशेष रुप से बालिकाओं को किशोरावस्था में पोषण का अत्यधिक महत्व बढ़ जाता है क्योंकि इस दौरान उनके शरीर में अनेक प्रकार के परिवर्तन होते हैं। किशोरियों को प्रतिदिन लगभग 2200  कैलोरी की आवश्यकता होती हैं साथ ही उनको शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विटामिन, कैल्शियम, आयरन, जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। संतुलित आहार से तात्पर्य उन सभी खाद्य पदार्थों से हैं जो शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करें ।तथा खाने की मात्रा और सही समय भी बहुत जरूरी होता है। किशोरियों को कैल्शियम, विटामिन ,फाइबर ,तथा ऐसे जरूरी पोषक तत्व। फल सब्जियां तथा अनाज से मिल सकते हैं इसमें उनका शारीरिक तथा मानसिक विकास उचित प्रकार से होता है। हम अपने आसपास उपलब्ध खाद्य पदार्थ अपने आहार में शामिल कर उनका उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। शक्तिवर्धक पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट प्रमुख है जैसे स्टार्च देने वाले भोज्य पदार्थ इसमें पाली सेके राइट्स होते हैं। जो गेहूं, चावल ,चना,  विभिन्न प्रकार की दालों में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वसा के लिए हम सरसों का तेल, मूंगफली का तेल, दूध, घी, मक्खन, का प्रयोग कर सकते हैं प्रोटीन प्राप्ति के लिए दूध, अंडा, मांस, मछली, पनीर,अपनी रुचि के अनुसार अपने आहार में प्रयोग में ला सकते हैं। इसके अलावा भी गेहूं, चना, मटर, हरी पत्तेदार, सब्जियों से भी हम कार्बोहाइड्रेट प्राप्त कर सकते हैं। बालिकाओं की आहार तालिका में लोहा यानी आयरन बहुत आवश्यक है इसके लिए वह यकृत, मांस, अंडे की जर्दी, दाल, पालक, मेथी, सलाद ,पुदीना, टमाटर में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।किशोरावस्था में बालिकाओं को पीरियड्स भी शुरू हो जाते हैं जिससे उनको दर्द का भी सामना करना पड़ता है। पौष्टिक तथा संतुलित आहार लेने से वह इस समस्या से निजात पा सकती हैं कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं ।दूध, पनीर, ब्रोकली, चीज, हरी सब्जियो में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।दूध एक ऐसी चीज है जिस में न केवल किशोरावस्था में ही सेवन करना चाहिए बल्कि हर उम्र के व्यक्तियों के लिए जरूरी है। इसके साथ पानी, जूस पीना भी अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। शरीर के अंदर बुरे टॉक्सिन को बाहर निकालता है। साथ ही बॉडी को फिट रखने में भी मददगार साबित होता है। अगर किशोरियों  को सब्जियां खाना पसंद नहीं है तो इसके लिए उन्हें कुछ टिप्स अपना सकती हैं जिससे सब्जियों को रुचिकर बनाया जा सकता है जैसे 1.सब्जियों को अलग-अलग स्वादिष्ट डिश बना कर खाएं 2.पराठे में सब्जियों की स्टाफिंग की जा सकती है। 3.बच्चियों को सब्जियों के फायदे बताएं 4.कुछ सब्जियों का कंबीनेशन करके सब्जियों को बहुत बेहतर बनाया जा सकता है जैसे शिमला मिर्च के साथ पनीर।5. सब्जियों का सूप बना कर प्रयोग में लिया जा सकता है। इससे सब्जियां स्वास्थ्यवर्धक तथा रुचिकर हो जाती हैं  किशोरी बालिका का प्रतिदिन आहार तालिका इस प्रकार है।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...