युवा बसपा नेता व विधानसभा प्रभारी/प्रत्याशी सुबोध यादव ने दिखाई मानवता, पीड़ित मो.रफीक के घर पहुँचे, दिया हर संभव मदद का भरोसा
युवा नेता व बसपा विधानसभा प्रभारी/प्रत्याशी सुबोध यादव ने दिखाई मानवता, पीड़ित मो.रफीक के घर पहुँचे, दिया हर संभव मदद का भरोसा
गरीबो के मसीहा के रूप में जनपद की सेवा में पूरा जीवन समर्पित करने वाले कद्दावर नेता स्व.भालचंद्र यादव के सुपुत्र व युवा बसपा नेता सुबोध यादव अपने पिता के नक़्शे कदम पर चल रहे है।
और आये दिन किसी न किसी दुखी परिवार के घर पहुँच कर उनका दुख साँझा करने में लगे है।
ताज़ा मामला सेमरियावां ब्लाक का है , इस ब्लाक के अंतर्गत आने वाले गाँव सिंगोरवा दिगर में युवा नेता सुबोध पहुँचे ,और पीड़ित परिवार से मुख़ातिब हुए।
आपको बताते चले सिंगोरवा गाँव निवासी मोहम्मद रफीक के ऊपर उस वक्त दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके दो बेटों की डूब जाने की वजय से मृत्यु हो गयी।
ऐसे में इस परिवार के दुख में शामिल होने युवा बसपा नेता सुबोध चन्द्र यादव पहुँचे , और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
अपने लोकप्रिय पूर्व सासंद के स्व. भालचंद्र यादव के सुपुत्र को अपने घर देख कर पीड़ित परिवार भावुक हो गया ।
इस मामले में युवा नेता व बसपा विधानसभा प्रभारी/ प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव ने कहा कि पिता जी द्वारा विरासत में यही मिला है कि जनपद वासियों के दुख को अपना दुख समझना है और हर संभव मदद करना है,, पिता जी द्वारा दिये गए सीख पर चल रहा हूँ।
इस परिवार में दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है अतः हमारी सम्वेदना इस परिवार के साथ है।