गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय में आयोजित हुआ रास्ट्रीय रक्तदान दिवस
संत कबीर नगर :- गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्तदान दिवस मनाया गया इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य रंगनाथ तिवारी ने कहा कि रक्तदान मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि यह शरीर के ऊतको और अंगों के लिए महत्वपूर्ण पोषण प्रदान करता है वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेद प्रकाश झा ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान करना आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में मानवता का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है महाविद्यालय के सभी वक्ताओं ने इस संबंध में अपना अपना विचार रखा | इस अवसर पर दुर्गेश शुक्ला हरिशंकर शुक्ल वंदना यादव प्रमोद यादव शूरसेन मिश्र आदि लोग उपस्थित मौजूद रहे |
____________________________________________