Skip to main content

अन्ना आंदोलन से प्रेरित होकर राजनीति का रुख किया-सौमेंद्र प्रताप 【व्यक्ति विशेष】

अन्ना आंदोलन से प्रेरित होकर राजनीति का रुख किया-सौमेंद्र प्रताप 【व्यक्ति विशेष】


संत कबीर नगर :- 【व्यक्ति  विशेष】  के इस पहले भाग में समीप की रिपोर्ट में हम आपको रूबरू कराएंगे आम आदमी पार्टी के बेहद सरल ईमानदार छवि के नेता सौमेंद्र प्रताप श्रीवास्तव से।
 जैसा की इनका नाम सौमेंद्र है वैसे ही इनका स्वभाव भी बेहद सौम्य है जनपद के धनघटा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव प्रसादपुर के रहने वाले सौमेंद्र प्रताप का का जन्म जुलाई 1 सन 1975 को हुआ।
 अवध विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री हासिल करने वाले सौमेंद्र दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से विधि की उपाधि हासिल कर चुके हैं।
सौमेंद्र बताते हैं कि उनकी राजनैतिक शुरुआत अन्ना आंदोलन के कारण हुई 2011 में जब पूरा देश अन्ना आंदोलन से प्रभावित था तो वो भी अन्ना आंदोलन से प्रभावित होकर 26 नवंबर 2012 में राजनीति का रुख कर लिए ,और आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल की।
 सन 2013 से 2015 तक जिला महासचिव आम आदमी पार्टी संत कबीर नगर के रूप में इन्होंने अपना कार्य किया । 2014 की लोकसभा इलेक्शन में उन्होंने अपनी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और चुनाव कार्यक्रम का संचालन किया, साथ ही पार्टी के अधिकृत कैंपेन मैनेजर का दायित्व निभाया।
 2015 से 2018 तक जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के रूप में इन्होंने जिम्मेदारी संभाली श्री सोमेंद्र की पार्टी के प्रति निष्ठा और कार्यशैली का परिणाम है कि संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा में लगातार दौरा कर लगभग एक लाख नब्बे हज़ार लोगों को आम आदमी पार्टी का सदस्य बनाया, और पार्टी के विचार सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 वर्तमान समय में श्री सोमेंद्र पार्टी के मंडल स्तरीय टीम में काम कर रहे हैं अत्यंत साधारण कायस्थ परिवार में जन्म लेने वाले सौमेंद्र व्यक्तिगत जीवन में बेहद साधारण जीवन शैली जीते हैं।  दो पुत्र एवं पत्नी माता पिता के साथ रह रहे सौमेंद्र परिवार को कम समय दे पाते है , 
वर्तमान समय में संत कबीर नगर जनपद मुख्यालय में निवास स्थान बना रखे है । 
 आम आदमी पार्टी की सेवा में लगे हुए है।◆
__________________________
 ●बने रहिये   समिति की रिपोर्ट के साथ ,अगले हफ्ते हम फिर लेकर आएंगे 【व्यक्ति- विशेष】 का अगला भाग  और रूबरू होंगे किसी सामाजिक हस्ती से ।
●रिपोर्ट -समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...