Skip to main content

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने क्लेक्ट्रेट परिसर में ध्वज फहराया, पौधरोपण किया

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने क्लेक्ट्रेट परिसर में ध्वज फहराया, पौधरोपण किया

 02 अक्टूबर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं इमानदारी एवं सादगी के प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुये श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के वातावरण मे मनायी गयी। जनपद न्यायधीश   नें जनपद न्यायालय में ध्वजारोहण करते हुये उपस्थित लोगों को देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलायी। विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण तथा देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प दिलाया गया।

            कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल नें राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तदुपरान्त राष्ट्रगान एवं देश की एकता, अखण्डता एवं अहिंसा की शपथ उपस्थित लोगों को दिलायी। जिलाधिकारी नें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किया।

            इस अवसर पर कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों, समाजसेवियों, पत्रकारों को गांधी जयन्ती के पावन अवसर पर बधाई एवं उनके पधारने का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये जिलाधिकारी दिव्या मित्तल नें अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सिद्धान्तों एवं आदर्शों के व्यहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजली होगी। उन्होंने गांधी जी के अहिंसात्मक नेतृत्व शैली एवं शास्त्री जी के आत्मबल पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित लोगों से आज के दिन इन महापुरुषों की जीवन शैली से कम से कम एक सीख लेकर उसे अपनी आदत में लाने की अपील भी की। इस अवसर पर वक्तागणों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के कर्मों, सिद्धान्तों और उनकी सरल जीवन शैली पर विभिन्न तरीकों से अपने विचार व्यक्त किये। वरिष्ठ समाज सेवी शिव कुमार गुप्ता, सुभाष शुक्ला, पत्रकार पवन श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों में अहिंसात्मक दृढ़ता आदि पर अपने विचार व्यक्त करते हुये वर्तमान  परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने जनपद में  प्रथम महिला जिलाधिकारी के रूप में तैनती एवं उनकी पारदर्शी, समभाव एवं विकासोन्मुखी कार्य अंदाज के प्रति दिव्या मित्तल का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुये जनपद को विकास की नई उचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा भी व्यक्त किया।

            समारोह के उपरान्त जिलाधिकारी दिव्या मित्तल नें कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया तदुपरान्त शहर में पैदल भ्रमण करते हुये खासकर उन महिलाओं को जिन्होंने मास्क लगाया था, को गुलाब का पुष्प भेंट करते हुये उनका स्वागत किया तथा दूसरे लोगों के भी मास्क का प्रयोंग करने एवं कोविड-19 संक्रमण से बचने हेतु जागरूक करने को प्रेरित किया। पैदल भ्रमण के दौरान बिना मास्क के लोगों के मास्क देते हुये घर से बाहर अनिवार्य रूप से इसका प्रयोग करने एवं आगे से बिना मास्क लगाये पाये जाने पर जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दिया। इस अवसर पर नगर पालिका सहित सभी स्थानीय निकायों में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान स्काउड गाइड की भूमिका सराहनीय रही। कबीर जन सेवा संस्थान एवं व्यापार मण्डल खलीलाबाद द्वारा मरीजों में फल आदि का वितरण किया गया।

●रिपोर्ट-समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...