दलितों,पिछड़ों की आवाज़ उठाने वाले नेता थे राम विलास पासवान-मनमोहन श्री. काजू
युवा भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनमोहन श्रीवास्तव उर्फ काजू ने विहार के क़द्दावर नेता राम विलास पासवान के निधन पर दुःख जताया है।
श्री काजू ने उन्हें दलित व पिछड़ों का नेता करार दिया , उन्होंने कहा कि ऐसे जमीनी नेता विरले ही होते है जो गरीबों पिछड़ों की सुध ले।
स्व. पासवान के निधन से राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई है।
श्री काजू ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
____________________________