मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष बनाये गए सतीश चंद्र मिश्र
संतकबीर नगर:- मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र को बनाया गया है।
यह पद श्री मिश्रा को उनके जन सेवा भावना को देखते हुए प्रदान किया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव के दिशा निर्देश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गंगेश दीक्षित द्वारा सतीश चंद्र मिश्र को जनपद संत कबीर नगर का जिला अध्यक्ष बनाया गया , यह खबर जैसे ही श्री मिश्रा के जानने वालों को पता चली लोगों ने विविध माध्यम से बधाई का देनी शुरू कर दी ।
किसी ने फोन के माध्यम से तो किसी ने मैसेज के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि किसी भी मानव का अधिकार हनन ना हो उसका शोषण हो यही हमारा देश है उद्देश्य है और हम जनपद में इसी संदर्भ में संगठन का विस्तार करेंगे और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आम जनमानस का मानव अधिकार सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे
____________________________