Skip to main content

शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान हेतु जानेजाने वाले स्व. प. सूर्यनारायण चतुर्वेदी की पुण्यतिथि कल

शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान हेतु जानेजाने वाले  स्व. प. सूर्यनारायण चतुर्वेदी की पुण्यतिथि कल
 
 
संतकबीरनगर- शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए जाने जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की पुण्यतिथि 3 अक्टूबर को मनाई जाएगी. जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है यह जानकारी सूर्या एकेडमी के निदेशक समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दी उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पिता जी की पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम के साथ निवास स्थान पर मनाया जाएगा ।कर्तव्यनिष्ठा, दृढ़ता और जुनून की जब बात हो तो पूर्वांचल के मालवीय स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी का प्रतिबिम्ब खुद ब खुद मानस पटल पर छा जाता है। शैक्षणिक रूप से बेहद पिछड़े इस बस्ती मण्डल मे संसाधनों का बेहद अभाव रहा। आम जनमानस बस यूं ही हालात का शिकार होकर उच्च शिक्षा से वंचित हो रहा था। तब 90 के दशक से पूर्व नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के एक छोटे से गांव भिटहा मे पैदा हुए एक नौजवान ने ज्ञान पुंज की एक ऐसी मशाल जलाई जो आज सूफी संत की धरती से पं आचार्य रामचंद्र शुक्ल की मिट्टी को भी शिक्षा के तेज प्रकाश से आच्छादित कर रही है। जी हां महुली स्थित एक प्राईवेट विद्यालय मे अध्यापन कार्य करने वाले पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी ने जब समाज के पिछड़ेपन को भीतर से महसूस किया तो शिक्षा का अभाव सबसे बड़ा कारण बन कर उभरा। अपने पैतृक गांव के पास बाबा पर्वत नाथ इण्टर कालेज की स्थापना करके अपने खून पसीने से इस शैक्षणिक पौध को वट वृक्ष बनाने का संकल्प लिया। उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा, जुनून और शिक्षा की इस ज्योति को मशाल बनाने के हौसले ने पूर्वांचल मे एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया कि समाज मे उन्हे पूर्वांचल के मालवीय की उपाधि मिलने लगी। उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, आधुनिक शिक्षा के मिश्रण की ऐसी दीप श्रृंखला तैयार हुई जो चारो तरफ खुद ब खुद उजाला बिखेर गई। भतीजे जय चौबे को जिला पंचायत उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष के रास्ते खलीलाबाद सदर विधान सभा सीट से विधायक बना कर प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत मे पहुंचाने मे उनकी प्रेरणा ही महत्वपूर्ण भूमिका मे रही। अपने छोटे बेटे राकेश चतुर्वेदी को विपरीत परिस्थितियों मे राजनैतिक सौदागरों की किले बन्दी को ढहा कर नाथनगर ब्लाक का सबसे कम उम्र का ब्लाक प्रमुख बनाने का गौरव भी उन्हें ही हासिल हुआ। बेटे के सिर पर ताज स्थापित करके अपनी बर्षों पुरानी राजनैतिक कसक को भी मिटा डाला। मृदुभाषी, मुस्कुराते चेहरे के इस व्यक्तित्व की झलक आज उनके बड़े बेटे एवं सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी मे झलकती है। दर्जनों महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों, सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी जैसी जिले की टाप शैक्षणिक संस्थान और एसआर इण्टरनेशनल एकेडमी जैसी आधुनिक शिक्षा की इस चमकती ज्योति के प्रकाश को और तेज करके पिता के सपनों को ऊंची उड़ान देने मे जुटे दोनों बेटों मे पिता के विचार कूट कूट कर भरे हुए हैं। दो साल पूर्व यूं ही हंसते मुस्कुराते जब पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी गहरी नींद मे सो गये तो बस्ती मण्डल पूरी तरह अपने मालवीय के लिए बिलख उठा था। 3 अक्टूबर को भिटहा स्थित 'चतुर्वेदी विला' पर सदर विधायक जय चौबे, डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और राकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व मे आयोजित उनकी दूसरी पुण्यतिथि मे फिर अपने मालवीय की याद मे विद्वानों की आत्मा भी रो उठेगी।
____________________________
●रिपोर्ट-समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...