कठनईया नदी में लापता हुए दोनो बालकों के शव बरमाद, खो दिया दो परिवारों ने अपने घर के चिरागों को, क्षेत्र में हर कोई गमज़दा
कठनईया नदी में लापता हुए दोनो बालकों के शव मिले, खो दिया दो परिवारों ने अपने घर के चिराग को, क्षेत्र में हर कोई गमज़दा
संतकबीर नगर:- महुली थाना के अंतर्गत आने वाले गाँव खरवनिया कला मे सोमवार को कठिनईया नदी मे नहाते समय डूबने से दो बालको की मौत हो गयी।
सोमवार को हुई इस घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा गोताखोरों को लगाकर सर्च अभियान किया गया।
एसओ प्रदीप सिंह ने पूरे मामले की बागडोर अपने हाथ मे संभाली रखी थी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर गांव के सीवान मे स्थित कठिनईया नदी मे नहाते समय प्रधान राकेश सिंह व नीतू सिंह के 12 बर्षीय पुत्र प्रांजल और संजय सिंह व प्रीती सिंह के 12 बर्षीय पुत्र शिवा डूब गये थे।
ग्राम खरवनिया कला गाँव के दोनों बालकों का शव आज दूसरे दिन मिला।
जैसे ही यह खबर लोगो मे फ़ैली चारो ओर गम का माहौल बन गया, हर किसी के आंखों में आँसुओ का सैलाब था।
खरवनिया कला के प्रधान पुत्र 14 वर्षीय प्रांजल सिंह व गांव के ही 12 वर्षीय शिवा अपने दोस्तों के साथ कठिनईया नदी में नहाने के लिए गए थे ।
वहाँ पर मौजूद लोगों के अनुसार प्रांजल व शिवा नदी में नहाने के लिए पानी मे चले गए, जब कि दो अन्य बालक किनारे खड़े रहे।
दुर्भाग्य देखिये नहाते समय दोनों दोस्त नदी की बीच धारा में पहुंच गए , और लापता हो गए। इसकी जानाकारी होने पर क्षेत्र में कोहराम मच गया हर कोई दोनो बालको को सकुशल देखना चाहता था पर होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था।
घंटो तक गोताखोरों व जाल के माध्यम से नदी में तलाश शुरू कराया , लेकिन दोनो बालकों का कुछ पता नही चल सका था। आज दूसरे दिन एक मनहूस खबर ने उस वक्त परिजनों को मायूस कर दिया जब मछुवारों द्वारा नदी में लगाए गए चिलमन जाल में दोनों दोस्तो का शव फंसा मिला।
इस खबर से जहाँ परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वही जिसने भी यह दृश्य देखा उसकी आँखे डबडबा गई।
परिजन शव को घर ले आये। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव का पोस्मार्टम कराने से इनकार कर दिया। पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौप दिया गया।
आज दोपहर दोनों बालकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया , इन घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है।
____________________________