Skip to main content

शिक्षा जगत में अमूल्य योगदान हेतु विख्यात स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसमूह

शिक्षा जगत में अमूल्य योगदान हेतु विख्यात  स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के द्वितीय पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसमूह

●पिता की श्रद्धांजलि सभा में फफक कर रो पड़े समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी

●हजारों गरीबों में चतुर्वेदी परिवार ने वितरित किया अंग वस्त्र

संतकबीरनगर :-  (रिपोर्ट-समीप श्री.)   स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी की दूसरी पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक गांव भिटहां मे श्रद्धा, सम्मान और विरह के मिले जुले भाव के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने पूर्वांचल के मालवीय स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण  चतुर्वेदी की  पुण्यतिथि पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी श्रद्धांजलि सभा में गरीबों में वस्त्र वितरित कर रहे सूर्या एकेडमी के निदेशक समाजसेवी बड़े पुत्र डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी फफक फफक कर रो पड़े पिता की याद में डॉ उदय इस कार्यक्रम में गमजदा दिखे। उमड़े जन सैलाब ने शैक्षणिक जगत के पितामह को श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रृद्धांजलि अर्पित किया। 'तुमको ना भूल पाएंगे' की दिल मे टीस लिए जब चतुर्वेदी परिवार अपनी श्रृद्धांजलि देने के लिए स्व चतुर्वेदी के चित्र के सामने पहुंचा तो पूरा परिवार उन्हे याद करके फफक पड़ा। इस दौरान सदर विधायक जय चौबे ,सूर्या के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी, उनकी माता, बहुएं सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, भतीजे, जनार्दन चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी, अखण्ड प्रताप चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी और रजत चतुर्वेदी भी फफक कर रो पड़े। कुछ पलों के लिए तो 'चतुर्वेदी विला' का भव्य एवं खचाखच भरा परिसर गम और सन्नाटे मे डूब गया। परिवार की मुखिया ने अपनी दोनों बहुओं सविता चतुर्वेदी और शिखा चतुर्वेदी के साथ मौके पर मौजूद क्षेत्र की हजारो  गरीब महिलाओं को अंग वस्त्र और नकद धनराशि दान किया। बाद मे सूर्या के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और राकेश चतुर्वेदी के साथ परिवार के अन्य लोगों ने सैकडों गरीब पुरुषों मे भी अंग वस्त्र वितरित किया। इससे पहले भतीजे सदर विधायक जय चौबे की देखरेख मे स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी के दोनो पुत्रों डा उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं राकेश चतुर्वेदी के साथ ही बहुएं सविता चतुर्वेदी एवं शिखा चतुर्वेदी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने श्रद्धेय स्व पिता के आत्मा की शान्ति के लिए अनुष्ठान भी किया। भजन गायक गोरखनाथ मिश्र और उनकी टीम ने अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने वालों मे बसपा के खलीलाबाद विधानसभा प्रभारी सुबोध यादव, वेद प्रकाश पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय, बसपा नेता नित्यानंद यादव, दानिश खान ,निहाल पाण्डेय,अंकित पाल,आलोक  सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
____________________________
●रिपोर्ट-समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...