थानाध्यक्ष की पहल से दो बिछड़े परिवारों का हुआ मिलन
संतकबीर नगर-: जनपद के बखिरा थानप्रभारी रोहित कुमार ने अपनी पहल से दो अलग अलग परिवारों को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मामला इसी थाना क्षेत्र के नौधवा निवासी फातिमा पत्नी खुदद्स का है जो वर्षों से अलग–अलग रह रहे थे। इस दम्पत्ति को समझा बुझा कर गृहस्थी के महत्व को साझा करते हुए थाना प्रभारी रोहित प्रसाद ने एक साथ कर दिया ।
बखिरा थाना प्रभारी रोहित प्रसाद ने बताया कि नौधवा निवासी फातिमा पत्नी खुदद्स यह परिवार छोटी छोटी बातों को लेकर आपसी मतभेद का शिकार हो गया था।और नासमझी के कारण पिछले एक वर्षों से अलग हो गये थे ।स्थितियों को देखते हुए सूझबूझ से पति-पत्नी के बीच एक वर्ष से चल रहे।विवाद को निपटाकर उनको एक साथ रहने के लिए विदा करवाया गया। थानाध्यक्ष रोहित प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर उन्हें सूझबूझ से समझाते हुए पति – पत्नी के बीच का विवाद समाप्त करवाया ।
__________________________