Skip to main content

(अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष) बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु करने होंगे सार्थक प्रयास-सोनिया_विचार

(अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष) बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु करने होंगे सार्थक प्रयास-सोनिया_विचार



●हमें भी समानता से जीने का अधिकार है- सोनिया
 
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है  इस दिवस पर शिक्षिका सोनिया ने प्रकाश डाला उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि इस दिवस की सुरुवात सर्वप्रथम संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2011 को प्रस्ताव पारित करके 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी । इस दिवस का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण तथा उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों की पहचान करना, और बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है तथा उनके मानवाधिकारों की पूर्ति में मदद करना है  प्राचीन काल से ही महिलाओं का सम्मान किया जाता है लेकिन समय बदलने के साथ साथ महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदलती  चली गई जिससे बाल विवाह ,दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, जैसी समस्याए समाज में उत्पन्न होने लगी  और आए दिन यौन शोषण, दुष्कर्म, गैंगरेप या हत्या की खबरें सामने आने लगी हैं ।आज दुनिया भर में बेटियों के प्रति समाज का दोहरा पन दिखता है ।बालिकाओं को आज भी शिक्षा, पोषण, चिकित्सा, मानवाधिकार ,कानूनी अधिकार से वंचित रखा जाता है
 लड़कियों को उनके तमाम अधिकार देने और बालिका सम्मान के प्रति दुनिया को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है आज भी बालिकाए हैं से अपने हक के लिए लड़ रही हैं चांद तक पहुंच चुकी दुनिया में बालिकाओं की खिलखिला हट आज भी अपेक्षित हैं अपने खिलखिला हट से सभी को खुशी देने वाली लड़कियां आज भी खुद अपनी खुशी से महरून है। आज भी य ह अभाव तथा उपेक्षा का शिकार हो रही हैं गरीबी तथा रूढ़िवादिता के चलते बालिकाओं को स्कूल नहीं भेजा जाता है। प्रतिभाशाली होने के बावजूद भी यह प्राथमिक शिक्षा से आगे नहीं बढ़ पाती हैं और कम उम्र में इनकी शादी कर दी जाती हैं या फिर इन्हें शादी करने के लिए मजबूर कर दिया जाता है
 बहुत सारी लड़कियां गरीबी में जी रही  हैं लड़कियों को उचित शिक्षा मुहैया नहीं हो पा रही है और दुनिया में हर 3 में से एक लड़की शिक्षा से वंचित हैं लड़कियां भेदभाव का शिकार है आज भी दुनिया के कई हिस्सों में बाल विवाह के मामले सामने आते हैं और इसको लेकर कानून भी बनाए गए हैं लेकिन इस कुरीति को खत्म करने के लिए  पिछड़ेपन, गरीबी जैसे कारणों को भी दूर करना होगा 
हर जगह अपना योगदान करने वाली और हर चुनौतियों का सामना करने वाली लड़कियों को उनके अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाने उनके सहयोग के लिए दुनिया को जागरूकता उत्पन्न किए जाने की आवश्यकता है  बालिकाओं के मुद्दे पर विचार करके उनकी भलाई की ओर सक्रिय कदम बढ़ाना, गरीबी, संघर्ष ,शोषण ,भेदभाव का शिकार होती लड़कियों को शिक्षा और उनके सपनों को पूरा करने के लिए कदम उठाने पर ध्यान केंद्रित करना बहुत आवश्यक है
 महिला सशक्तिकरण तथा उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना चाहिए ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वह खुद सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें साथ ही दुनिया भर में लड़कियों के साथ होने वाली लैंगिक असमानता को खत्म करने के बारे में भी जागरूकता उत्पन्न करने की आवश्यकता है आज लड़कियां बाहर ही नहीं बल्कि घर में भीतर भी भेदभाव ,घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है इसलिए लड़कियों को शिक्षित करना हमारा प्रथम उत्तर दायित्व है और नैतिक जिम्मेदारी भी शिक्षा से ही लड़कियां ना सिर्फ शिक्षित होती हैं बल्कि उनके अंतर आत्मविश्वास भी उत्पन्न होता है और वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं साथ ही यह गरीबी दूर करने में भी सहायक होती हैं वर्तमान पीढ़ी की लड़कियां कार्यक्षेत्र की दुनिया में प्रवेश करने की तैयारी कर रही हैं जो कि नवाचार तथा स्वचालन से बदल रही हैं  विकासशील देशों में रहने वाले 90% से अधिक लोग अनौपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं इससे कम वेतन या वेतन ना मिलना दुर्व्यवहार तथा महिलाओं के साथ  शोषण समान्य है वर्तमान में सीखने के अवसरों का विस्तार, नए मार्गों की रूपरेखा और वैश्विक समुदाय को इस बात पर पुनर्विचार करने के लिए कहना कि कार्य क्षेत्र में संसार में सिर्फ बदलाव के लिए उन्हें हमें तैयार किया जाना चाहिए इसके बारे में सोचने का समय है राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर की शिक्षिका सोनिया ने बताया कि किशोरियों ना केवल महत्वपूर्ण निर्णयात्मक वर्षों के दौरान, बल्कि महिलाओं के परिपक्व होने के दौरान भी सुरक्षित, शिक्षित और स्वस्थ जीवन का अधिकार है यदि किशोरावस्था के दौरान उन्हें सहयोग किया जाए तो वह वर्तमान की सशक्त बालिका, और भविष्य की कार्यकर्ता, माता, उद्यमी, परामर्शदाता, परिवारिक मुखिया ,तथा विभिन्न क्षेत्रों में ,राजनीतिक नेताओं के रूप में दोनों स्तरों पर विश्व को बदलने का सामर्थ विकसित कर सकती हैं ।
___________________________
●रिपोर्ट-समीप श्री.
●लेख- श्रीमती सोनिया

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...