Skip to main content

हल्दिया रोग से जिले के किसानों को हो रहा भारी नुकसान, प्रशासन व सूबे के मुख्यमंत्री किसानों को दें उचित मुआवजा- आप नेताआलोक

हल्दिया रोग से जिले के किसानों को हो रहा भारी नुकसान, प्रशासन व सूबे के मुख्यमंत्री किसानों को दें उचित मुआवजा- आप नेताआलोक 

संतकबीरनगर- संत कबीर नगर जिला अपनी कृषि की विरासत के लिए जाना जाता है। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में लाखों किसान धान की उन्नत प्रजाति की खेती के लिए जाने जाते हैं,  वहीं धनघटा विधानसभा और ख़लीलाबाद विधानसभा के लाखों किसानों की मुख्य जीविका फसलों से उत्पन्न अनाज ही है।
इस समय किसान कुदरत की मार झेल रहा है जहां पिछले वर्ष गेहूं की फसल बर्बाद हो गई वही इस साल जिले के लाखों किसान धान की फसलों में हल्दिया रोग लगने से परेशान हैं।
हाईब्रिड प्रजाति के धान में हल्दिया रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। धान के लिए संक्रामक कहे जाने वाले इस रोग के फैलाव से किसानों के समक्ष बड़ा संकट पैदा कर रहा है। जागरूकता की कमी के कारण अधिकतर किसान इस रोग से निपटने के उपाय नहीं जानते हैं। जिले में एक हजार से अधिक हेक्टेयर फसल रोग के गिरफ्त में आ चुकी है। तेजी से फैलते इस बीमारी से निपटने के लिए कृषि विशेषज्ञों ने दवा के छिड़काव की सलाह दी है।
जिले के डेढ़ लाख हेक्टेयर पर धान की खेती होती है। गोरखपुर, बस्ती, अम्बेडकर नगर तथा सिद्धार्थनगर जनपद से सटा यह जनपद प्रदेश के तराई क्षेत्र में आता है। यहां जीविका का मुख्य साधन खेती है और एक बड़ी आबादी उसी पर निर्भर है। यहां धान की फसल बड़े रकबे पर लगाई जाती है। किसान अगेती और पछेती दोनों प्रजाति के धान की रोपाई करते हैं। सिंचाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं को देखते हुए अगेती प्रजाति के धान की खेती अधिक की जाती है। ऊंचे हिस्से वाले खेत में किसान हाईब्रिड प्रजाति के धान लगाए हैं। यह धान कम समय में और उत्पादन भी अच्छा होने के कारण किसानों की पसंद है। इस वर्ष समय-समय पर बारिश होने से धान की फसल तो अच्छी थी, लेकिन अब हल्दिया रोग किसानों के लिए संकट बन चुका है। धान की बाली निकलते ही उसमें यह रोग पकड़ रहा है। धान की बाली पर पीला धब्बा और लावा जैसे निकल जा रहा है। देखते ही देखते तीन से चार दिन में पूरी तरह से फसल को प्रभावित कर रही है। बघौली, नाथनगर, पौली, मेंहदावल, बेलहर कला, सेमरियावां आदि ब्लॉक क्षेत्र के किसान अमरपाल पांडेय, लालचंद, राम आशीष, दूधनाथ, राजेश कुमार, मोलई प्रसाद आदि ने कहा कि बाली निकलते ही समझ में ही नहीं आया और देखते ही देखते पूरी फसल बर्बाद हो गई। फसलों पर ख़तरनाक हल्दिया रोग को प्रकोप है। जिले में एक हजार हेक्टेयर से अधिक फसल इस रोग के गिरफ्त में आकर बर्बाद हो चुकी है।
आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हल्दिया रोग से बचाव और उपचार के संबंध में प्रतिदिन किसानों से बात हो रही हैं।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...