समाजसेवी डॉ उदय चतुर्वेदी के आर्थिक मदद से गरीब दिलीप घर बनाने का सपना हुआ पूरा
●गरीब दिलीप मिश्र के भवन निर्माण हेतु समाजसेवी डॉ उदय ने की थी आर्थिक मदद.........
*संतकबीरनगर*-समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के सराहनीय पहल से आज एक ऐसे गरीब के अरमान पूरे हुए हैं जो गरीबी के अंतिम पायदान पर खड़ा था जिसके घर तक पहुंचने के पहले ही सरकारी योजनाओं ने दम तोड़ दिया था। सरकारी सितम के शिकार महुली क्षेत्र के चँदापार गाँव निवासी दिलीप मिश्र आसमान तले रह रहे थे,उनके पास आवास नही था,खाने पीने के लिए भीख मांगकर अपना गुजर बसर कर रहे दिलीप मिश्र के बारे में जैसे ही समाजसेवी डॉ उदय प्रताप को सूचना मिली वैसे ही उन्होंने बीते दिनों गरीब दिलीप की इतनी हैसियत नही थी कि वो अपना मकान बनवा सके। सोशल मीडिया पर गरीब दिलीप मिश्र की मार्मिक कहानी जान उनकी मदद करने के इरादे से समाजसेवी डॉ उदय बीते दिनों चँदापार गाँव पहुंचे थे। बीते दिनों चँदापार गाँव पहुंचकर समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने गरीब दिलीप मिश्र को जहां आवश्यक खाद्य वस्तु से जुड़ा किट प्रदान किया था वहीं उन्होंने गरीब के मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की थी।समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के द्वारा प्राप्त सहायता राशि के बाद गरीब दिलीप मिश्र के आंखों से खुशी के आंसू बह निकले थे,गरीब दिलीप मिश्र अपने आशियाने के निर्माण में लग गया था जिसके निर्माण कार्य का जायज़ा बीते
दिनों समाजसेवी डॉ उदय चतुर्वेदी के खासमखास व सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के व्यवस्थापक बलराम यादव ने लेते हुए निर्माण कार्य की प्रगति से डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी को अवगत कराया था। आज जब मकान निर्माण पूरा होने की सूचना समाजसेवी डॉ उदय को हुई तब उन्होंने एक बार फिर बलराम यादव के नेतृत्व में एक टीम भेजकर गरीब दिलीप मिश्र तक अपना संदेश भिजवाया।पूरे मामले पर समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें बलराम यादव के जरिये दिलीप मिश्र के भवन निर्माण पूर्ण होने के बारे में जानकारी मिली।डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि गरीब के भवन निर्माण हेतु धन की कमी आड़े नही आने दी गयी।