Skip to main content

पराली के बेहतर प्रबंधन से किसानों को होगा आर्थिक लाभ- सोनिया

पराली के बेहतर प्रबंधन से किसानों को होगा आर्थिक लाभ- सोनिया 

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर की शिक्षिका सोनिया ने पराली जलाने की समस्या पर अपना विचार देते हुए कहा कि पराली धान की फसल कटने के बाद बचा बाकी हिस्सा होता है जिसकी जड़ें धरती में होती हैं किसान पकने के बाद फसल का ऊपरी हिस्सा काट लेते हैं क्योंकि वही काम का होता है बाकी अवशेष होते हैं जो किसान के लिए बेकार होता है और वह सूखी पराली को जला देते हैं
 पराली जलाने से वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है और पिछले कुछ सालों में यह एक नई समस्या के रूप में उत्पन्न हो गया है। पराली जलाने से उनमें से निकलने वाला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करता है । पराली को जलाने से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस से ओजोन परत फट रही है इससे अल्ट्रावायलेट किरणें जो त्वचा के लिए घातक सिद्ध हो सकती हैं सीधे धरती पर पहुंच जाती हैं इस के धुए से आंखों में जलन होती है सांस लेने में दिक्कत हो सकती है तथा फेफड़े की बीमारियां हो सकती हैं  पराली जलाने से निकलने वाली जहरीली गैसों से स्वास्थ्य को तो हानि होती ही है साथ ही धरती का तापमान भी बढ़ता है जिसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं
 पराली जलाने से कृषि में सहायक केचुआ अन्य सूक्ष्मजीव भी नष्ट हो जाते हैं जिसके कारण फसलों की पैदावार घट सकती हैं तथा देश में खाद्य संकट उत्पन्न हो सकता है 
किसान भाई पराली का कई तरह से उपयोग कर सकते हैं जैसे पराली का प्रयोग पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग में ला सकते हैं। गत्ता बना सकते हैं पराली को बेचा भी जा सकता है और साथ ही साथ इसका कंपोस्ट खाद बनाकर उसका प्रयोग खेती में किया जा सकता है 
पराली को किसान बेकार समझते हैं उसे वह आय का स्रोत भी बना सकते हैं पराली को पैकेजिंग में प्रयोग किया जा सकता है विभिन्न कंपनियां पराली को स्ट्रा बनाने में उपयोग कर रही हैं। हमारे किसान भाइयों की यह जटिल समस्या रहती हैं कि उनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं रहता है तो ऐसी स्थिति में पराली उनके लिए वैकल्पिक स्रोत बन सकती है काफी मेहनत करने के बाद भी किसान को उनकी फसल का सही मुनाफा नहीं मिलने की वजह से कई किसान खेती करना ही छोड़ दे रहे हैं और कुछ किसान कर्ज के बोझ की वजह से आत्महत्या तक कर लेते हैं जो अत्यंत दुखद है 
तो अब किसान भाइयों को खेती के स्थाई तरीकों से किस तरह से मुनाफा कमाया जाए इस बारे में भी सोचना होगा पराली को किसान पशुपालको को भी बेच सकते हैं। डेयरी संचालकों को बेच कर मुनाफा कमा सकते हैं। पराली का उपयोग कागज, कार्डबोर्ड, जानवरों का चारा बनाने में किया जा सकता है। धान झाड़ने के बाद पराली के पुलो को छोटे-छोटे गट्ठर बनाकर रख सकते है। जिस को काटकर पशुओं को चारे में मिलाकर उसे खिलाया जाता है। जिससे पशु बड़े चाव से खाते हैं इसको पशु दूध और गोबर में परिवर्तित कर देते हैं और इस प्रक्रिया से कोई प्रदूषण भी नहीं होता है यह जैविक खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है। पराली को पशुओं का सूखा बिछावना बनाने के काम में भी आता है । जिससे पशुओं को रात में सर्दी नहीं लगती है और रात भर उनके नीचे सूखा रहता है जिससे वह चैन से सोते हैं और ज्यादा स्वस्थ रहते हैं तथा दूध भी ज्यादा देते हैं ।सुबह को पराली, गोबर, के इस मिश्रण को इकट्ठा करके किसान कूड़े पर डाल देते हैं और जहां कुछ माह बाद इसका अच्छा जैविक खाद बन जाता है इस प्रकार बिना किसी प्रदूषण के पराली का आर्थिक लाभ भी होता है 
पराली के उचित प्रबंधन से किसान ज्यादा आय कमाने के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या को भी हल कर सकते हैं। इस प्रकार धान की पराली का उचित प्रबंधन, इस्तेमाल, तथा निस्तारण बहुत ही सरल, जैविक और प्रदूषण रहित तरीके से हो सकता है ।
___________________________________
●लेख- श्री मती सोनिया.
●रिपोर्ट-समीप श्री.

पराली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की शिक्षिका सोनिया ने किसान भाइयों से अपील की कि वह पराली को जलाएं नहीं बल्कि उसका जैविक खाद बनाएं जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी और प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...