Skip to main content

आमी नदी की साफ सफाई बाँध निर्माण के लिए सत्याग्रह आन्दोलन का संघर्ष जारी -शैलेश कुमार राजभर

आमी नदी की साफ सफाई बाँध निर्माण के लिए सत्याग्रह आन्दोलन का संघर्ष जारी -शैलेश कुमार राजभर 

 संतकबीर नगर:-  आमी नदी के बाढ़ से जनपद में हजारों एकड़ धान की फसले नष्ट हो जाती है,  बाढ़ से बचाव और फसलों को बचाने के लिए अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन नदी की साफ सफाई और नदी के दोनों तरफ बाँध निर्माण के लिए दो बार सांघठ घाट आमी नदी दो बार दरही घाट आमी नदी तीन बार गोनहा घाट आमी नदी में जल सत्याग्रह आन्दोलन के बाद माननीय प्रधानमन्त्री कार्यालय के निर्देश से जिले की तीन सदस्यों वाली टीम गठित होकर सर्वे हुआ था  जो कि परियोजना के लिए धन का आवान्टन और कार्यान्वित नहीं हो पाया जिसके लिए जल सत्याग्रह आन्दोलन लगातार संघर्ष कर रहा है उक्त बातें शैलेश कुमार राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन ने प्रेस जारी करते हुए कहा कि नदी की साफ सफाई का सर्वे परियोजना सिंचाई विभाग द्वारा बना लिया गया है धन आवान्टन होते ही नदी की साफ सफाई का कार्य शुरु हो जाएगा और बाँध निर्माण के लिए सत्याग्रह आन्दोलन लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय परम पूज्य श्री योगी आदित्य नाथ महराज जी से अति शीघ्र मिलकर बाँध निर्माण से जनता के हितों के विषय में अवगत कराया जायेगा श्री राजभर ने आगे कहा कि आमी नदी गोनहा घाट पर करोड़ो रूपये से पक्का पुल बनकर एप्रोच सड़क के अभाव में दशकों से आसमान में खड़ा था जो कि सैकड़ों वीघा जमीन वन विभाग का पड़ रहा था एप्रोच सड़क निर्माण के लिए पाँच बार जल सत्याग्रह आन्दोलन दो बार जल समाधि आन्दोलन दो बार वन सत्याग्रह आन्दोलन एक बार सड़क सत्याग्रह आन्दोलन और गिरफ्तारी के साथ ही माननीय उच्च न्यायलय के निर्देश पर वन विभाग के जमीन का स्थान्तरण महामहिम राज्यपाल का गजट एवं वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार एवं बखिरा पक्षी विहार से एन ओ सी मिलने के बाद एप्रोच सड़क बनकर विना उद्घाटन के ही आवागमन चालू हुआ जो कि एप्रोच सड़क टूटकर जर्जर हो गया है जिससे आये दिन दुर्घटनाए होती रहती है दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इसके पुनः निर्माण के लिए जल सत्याग्रह आन्दोलन के पहल पर लोक निर्माण विभाग जल्द ही काम शुरू करने के लिए सभी प्रक्रियाए पुरा कर चुका है श्री राजभर ने आगे कहा कि इसी तरह कठिनाइयां नदी मंगेरा पुल का एप्रोच धस गया था जिसमें 25 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक गिरकर मौत हो गया था दुर्घटना स्थल पर पहुँचकर जल सत्याग्रह आन्दोलन के पहल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा एप्रोच के गड्ढे को तत्काल भरा गया इस अवसर पर सरोजा राजभर राष्ट्रीय प्रवक्ता, हरिश्चन्द राजभर, रामानंद राजभर, रामकरन राजभर आदि रहे ।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...