Skip to main content

मथुरापुर दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने धावकों को किया सम्मानित


मथुरापुर दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने धावकों का किया सम्मान


आज जिले के मथुरापुर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहा प्रदेश के कोने कोने से आये युवा प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया दौड़ में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।इस दौरान डॉक्टर उदय ने पंचायत चुनाव में उतरने की घोषणा की युवायों ने डॉक्टर उदय का जोरदार स्वागत करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में आने पर फूलमाला पहनकर स्वागत किया ।खलीलाबाद ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मथुरापुर मे शुक्रवार को आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता ऐतिहासिक रही। प्रतियोगिता मे पूर्वांचल के कई जिलों की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग मे जहां मनोज यादव, रुस्तम पासवान और विजय यादव ने अपना परचम फहराया वहीं बालिका वर्ग मे पूजा वर्मा विजेता बनीं। मथुरापुर बाग मे उमड़ा युवाओं का हजारों का हुजूम प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से आनन्दित नजर आया। सूर्या के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और वालीबाल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने विजेता धावकों को नकद पुरस्कार प्रदान करके उनका हौसला बढाया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सूर्या के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने संबोधन मे कहा कि युवा हमारे देश की अनमोल धरोहर हैं। शिक्षा और खेल के माध्यम से ही हम युवाओं को देश सेवा के लिए मजबूत बना सकते हैं। डा चतुर्वेदी ने कहा कि उनका प्रयास है कि युवा शिक्षा के साथ साथ खेल की उन हर विधा मे निपुणता हासिल करे। इसके लिए जो भी आवश्यक होगा वह संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। डा चतुर्वेदी ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि युवाओं के सम्मान, स्वाभिमान और तरक्की के लिए वे सदैव संकल्पित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि वालीबाल संघ के जिलाध्यक्ष एवं नाथनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि अनुशासन के आवरण मे बिखेरी  जाने वाली प्रतिभा ही बुलंदी के शिखर पर पहुंचती है। एक अनुशासित खिलाड़ी आज भले ही विजेता न बन पाये लेकिन आने वाले कल का सिकन्दर वही बनता है। उन्होंने युवाओं को अपने बेहतर प्रयास और सच्चे व्यवहार से समाज और देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। इससे पहले दोनों युवा स्तंभों ने मथुरापुर बाग के ग्राउन्ड पर स्थापित बजरंगबली के स्थान की पूजा करके खेल के आरम्भ होने की घोषणा किया। फीता काटकर ट्रैक का उद्घाटन किया गया। 5 किमी दौड़ प्रतियोगिता मे बस्ती के विजय यादव को पहला, संतकबीरनगर बढया लाला के अभिषेक यादव को द्वितीय और इसी जिले के अशरफाबाद के विकास यादव को तीसरा स्थान हासिल हुआ। मुख्य अतिथि डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने तीनों विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः 11हजार, 51 सौ और 31सौ का नकद पुरस्कार प्रदान किया। 3 किमी दौड मे रुस्तम पासवान गोरखपुर स्टेडियम ने पहला, वाराणसी के किशन चौधरी ने दूसरा और गोरखपुर स्टेडियम के ही अभय यादव ने तीसरा स्थान हासिल करके क्रमशः 51सौ, 31सौ और 21सौ का नकद पुरस्कार हासिल किया।1600 मीटर दौड़ मे बेलघाट खुर्द पीपीगंज  गोरखपुर के मनोज यादव ने प्रथम स्थान हासिल करके 31 सौ रूपये का पुरस्कार जीता। वहीं भगता संतकबीरनगर के छोटू यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त करके 21 सौ एवं मथुरापुर के रणजीत यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त करके 11 सौ का नकद पुरस्कार हासिल किया। बालिका वर्ग मे 800 मीटर दौड मे गोरखपुर की पूजा वर्मा को पहला, मुरादपुर की हेमलता शर्मा को दूसरा और धायपोखर की पिंकी कन्नौजिया को तीसरा स्थान हासिल हुआ। इससे पहले कार्यक्रम मे शिरकत करने लंबे काफिले के साथ विश्वनाथपुर पहुंचने पर हजारों युवाओं ने बैण्ड बाजों और फूल मालाओं के साथ चतुर्वेदी बंधुओं का ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान डॉक्टर उदय ने कहा की अगर जिले जनता ने उनको मौका देकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने का काम दिया तो जिला विकास की तरफ अग्रसर होते हुए राजीनतिक इतिहास में एक अलग पहचान के रूप में दर्ज होगा । इस दौरान अखण्ड प्रताप चतुर्वेदी, सूर्या के व्यवस्थापक बलराम यादव, अभयनन्द सिंह, युवा समाजसेवी दानिश खान, ग्राम प्रधान यादवेश यादव उर्फ झाले, निहाल चन्द पाण्डेय, छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, अंकित पाल, धीरज पाण्डेय, वेद प्रकाश पाण्डेय, अजय मिश्र, रत्नेश मिश्र, शिवकुमार यादव, प्रदीप सिंह, राकेश यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
________________________________________
●समीप की रिपोर्ट

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...