Skip to main content

समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी परिवार सहित पहुंचे बाबा तामेश्वर धाम,जनपदवासियों हेतु की मंगलकामना

समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी परिवार सहित पहुंचे बाबा तामेश्वर धाम,जनपदवासियों हेतु की मंगलकामना

 ◆सुख शांति और समृद्धि के लिए चतुर्वेदी परिवार ने तामेश्वरनाथ धाम में किया रूद्राभिषेक

◆ब्राह्मणों को भोजन करा कर किया वस्त्र वितरण

संतकबीरनगर- जिले के सुख शांति और समृद्धि के लिए आज चतुर्वेदी परिवार ने ऐतिहासिक मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम रुद्राभिषेक करते हुए सैकड़ों ग्रामीणों को भोजन कराते हुए उनमें वस्त्र वितरण किया कार्यक्रम के दौरान चतुर्वेदी परिवार के सभी सदस्य और परिवार के लोग मौजूद रहे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न होगा समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने माता और पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया। आपको बता दें कि समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिले के सुख शांति और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वर नाथ धाम रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित कर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न किया गया

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ब्राह्मणों और तामेश्वर नाथ धाम के गोसवामी भोजन करा कर वस्त्र वितरण किया गया ब्राह्मणों ने भोजन कर चतुर्वेदी परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया वह ब्राह्मणों ने कहा कि चतुर्वेदी परिवार लगातार समाजसेवी डॉ उदय के नेतृत्व में गरीबों और असहय की मदद कर रहा है वह बेहद ही सरहानीय है

ऐसे लोग जिले के लिए मशीहा है।डॉक्टर उदय ने कहा की जिले की सुख शांति और विकास के लिए रुद्राभिषेक किया और इस दौरान ब्राह्मणों में वस्त्र वितरण करते हुए गरीबों की मदद की गई हैं यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।इस दौरान सविता चतुर्वेदी,सिखा चतुर्वेदी अखंड प्रताप चतुर्वेदी,सरगम चतुर्वेदी,चिंतामणि उपाध्याय, बलराम यादव,सौरव सिंह,आनंद ओझा सहित  तमाम  लोग मौजूद रहे।
____________________________
●रिपोर्ट-समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...