Skip to main content

नेत्रदान करना बहुत ही पुनीत कार्य'- सोनिया

'नेत्रदान करना बहुत ही पुनीत कार्य'- सोनिया

●नेत्रदान कर के हम किसी के जीवन में उजाला ला सकते हैं- सोनिया
●शिक्षिका सोनिया ने नेत्रदान के महत्ता पर प्रकाश डाला।

 शिक्षिका सोनिया ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए  बताया की आंखें कुदरत का वह नायाब तोहफा है जिसे हम दुनिया की रंगीनी, अच्छी बुरी, सभी चीजों को देखते हैं। आंखें सभी प्राणियों की होती है लेकिन मनुष्य में इसका अधिक महत्व है। हमारे शरीर का सबसे कोमल अंग आंखें होती हैं। इसलिए इसकी सुरक्षा बहुत ही ज्यादा जरूरी है आंखों का काम सिर्फ देखना ही नहीं बल्कि देखे हुए संदेश को मस्तिष्क तक पहुंचाना होता है। हम सबको आंखों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए ।अंधता सबसे अधिक 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रभावित करती हैं ।जिसकी वजह से मोतियाबिंद, कालापानी, मधुमेह, संबंधी रेटिनोपैथी जैसी बीमारियां होने की संभावना रहती है। डॉक्टर आंखों की देखभाल करने के लिए ध्यान बढ़ाने की सलाह देते हैं  विश्व स्तर पर ब्लाइंडनेस रोकथाम करने के लिए इंटरनेशनल एजेंसी विश्व दृष्टि दिवस भी मनाते हैं यह दिन हमारे सदस्यों और भागीदारों के लिए रोलिंग विषय के साथ जारी रखने के लिए प्रोत्साहित भी करता है तथा लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता है ।ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी आंखों का दान कर एक नेत्रहीन के जीवन में दुनिया को देखने का जरिया बने 
अपने आहार में और अपने खानपान में हम विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को सम्मिलित कर आंखों की रोशनी को ठीक कर सकते हैं। जैसे आहार में आंवला, बदाम, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, सूखे मेवों को सम्मिलित कर सकते हैं। अपने आहार में नियमित तौर पर एक आंवले के इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी दुरुस्त रहती हैं और आंवले को हम कई रूपों में भी प्रयोग कर सकते हैं इसका कच्चे रूप में हम सेवन कर सकते हैं या मुरब्बा खा सकते हैं आंवला आंखों के लिए बेहद लाभदायक होता है। हफ्ते में दो से तीन बार बादाम का दूध इस्तेमाल करने से भी आंखों की सेहत दुरुस्त रहते हैं बादाम में विटामिन ई होता है जो आंखों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है ।गाजर आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती है और अगर हम प्रतिदिन एक गिलास गाजर का जूस पीते हैं तो आंखों पर चढ़ा हुआ चश्मा भी उतर सकता है। इसके अलावा नियमित रूप से हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना लाभदायक होता है आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। अंडा  को भी हम अपने आहार का  हिस्सा अपना बना सकते हैं जो लोग इसे  करते हैं क्योंकि अंडे में मौजूद अमीनो एसिड, प्रोटीन, विटामिन  B2 आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इसके अलावा भी कई सारे उपाय कर सकते हैं। धूम्रपान न करे।   धूम्रपान मोतियाबिंद,  तथा तंत्रिका क्षति के साथ-साथ दृष्टि से संबंधित कई तरह की समस्याओं को पैदा कर सकता है। जो आंखों की सुरक्षा के लिए बेहतर है । यदि हमलंबी अवधि तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो निश्चित कर लें कि हम बीच-बीच में उठते रहेंगे लगातार स्क्रीन पर काम नहीं करेंगे और आंखों का सूखापन दूर करने के लिए आंखों को अधिक झपके। टेलीविजन देखते या कंप्यूटर पर कार्य करते हुए चश्मा पहनने की सलाह दी जाती है मंद प्रकाश में ना पढ़ें आंखों को होने वाली परेशानियों का एक कारण यह भी होता है  आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखना केवल एक व्यक्ति की ही जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह समाज के सामूहिक जिम्मेदारी है। नेत्रदान द्वारा बड़ी संख्या में  लोगों को लाभान्वित किया जा सकता है किसी को बेहतर दृष्टि देने के लिए  हम नेत्रदान कर सकते हैं और उसे जीवन दान दे सकते हैं नेत्रदान महादान । दुनिया में इससे बड़ा दान कुछ नहीं होता है हमें स्वेच्छा से नेत्रदान कर दूसरों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए।
____________________________
● सोनिया
●रिपोर्ट-समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...