संत कबीर नगर :- सेंट थॉमस स्कूल के अभिभावकों ने जिला अधिकारी दिव्या मित्तल से पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि बीते 6 माह से स्कूल में शिक्षण कार्य ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से हो रहा है।
इस व्यवस्था के तहत पढ़ने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार का सवाल पूछने का कोई विकल्प नहीं मिलता,, जिससे शिक्षक द्वारा पढ़ाए गए पाठ को यदि अमुक छात्र ना समझ पाए तो वह अपनी शंका का समाधान कैसे करें ? यह व्यवस्था ऑनलाइन शिक्षण प्रणाली में नहीं की छात्राओं को अपने अध्यापक से प्रश्न का उत्तर समझने का कोई मौका मिले।
अभिभावकों पर शिक्षण शुल्क का भार अनुचित है क्योंकि अभिभावक विद्यालय को जो भी शुल्क देता है वह केवल रटी रटाई पाठ्यक्रम हेतु नहीं देता है बल्कि अपनी पाल्य द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए देता है
अभिभावकों ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से गुहार लगाई है कि सेंट थॉमस स्कूल को निर्देश दें की शिक्षण शुल्क को माफ किया जाए क्योंकि वर्तमान स्थिति आपदा की स्थिति है ऐसे में शिक्षण शुल्क का भार सहन करना अभिभावकों के लिए कठिन है ।
इस दौरान अभिभावकों में प्रतिमा चौधरी, इंदु पांडेय, वंश बहादुर सिंह, सुषमा पाण्डेय, विनीत पाल, अंजनी कुमार यादव, इज़हार अली, अजय पांडेय, विनय कुमार , देवेंद्र कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
___________________________________________
●रिपोर्ट-समीप श्री.