Skip to main content

विश्‍व मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य दिवस पर कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्‍मान, आयोजित की गई संगोष्‍ठी

विश्‍व  मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य दिवस पर कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्‍मान, आयोजित की गई संगोष्‍ठी

◆कोरोना काल में पुलिस- प्रशासन व स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने निष्‍ठा से निभाया दायित्‍व – ई. प्रवीण निषाद*

-    ◆कोरोना के दौरान लोगों के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य में आए बदलाव पर रखें नजर – जिलाधिकारी

-    ◆कोविड : 19 को लेकर अभी सतर्कता बरतने की जरुरत, रहें सावधान – सीएमओ

◆संतकबीरनगर, 

संतकबीरनगर के सांसद ई प्रवीण निषाद ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस, प्रशासन और चिकित्‍सा विभाग ने अपने दायित्‍व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया। इन लोगों के द्वारा किए गए कार्यों का नतीजा यह रहा कि कोरोना का प्रसार रुका और लोगों के अन्‍दर इसे लेकर जागरुकता भी बढ़ी। कोरोना वारियर्स के द्वारा किए गए कार्यों की जितनी भी सराहना की जाय वह कम है। हमें आगे भी सतर्क रहना होगा।

यह बातें उन्‍होने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति संतकबीरनगर के अन्‍तर्गत संचालित गैर संचारी रोग विभाग में स्‍थापित मानसिक रोग इकाई के द्वारा कबीर चौरा मगहर स्थि‍त सत्‍संग भवन में विश्‍व मानसिक स्‍वास्थ्‍य दिवस के अवसर पर कोरोना वारियर के सम्‍मान में आयोजित संगोष्‍ठी व जागरुकता कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए बतौर मुख्‍य अतिथि कही। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्‍ट अतिथि के तौर पर उपस्थित जिलाधिकारी दिव्‍या मित्‍तल ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य में बदलाव आया है। इस बदलाव पर ध्‍यान देने की जरुरत है। कोरोना काल में स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों ने अपने जान की परवाह किए बिना जो योगदान दिया है वह सराहनीय है। जनमानस को सुरक्षित करने में उनका योगदान काफी महत्‍वपूर्ण रहा। सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने कहा कि कोविड 19 को लेकर अभी सतर्क रहने की जरुरत है। किसी के अन्‍दर भी कोविड के लक्षण दिखाई पड़ें तो वह तुरन्‍त ही स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य इकाईयों के सम्‍पर्क में आए। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य इकाई के नोडल एसीएमओ आरसीएच डॉ मोहन झा ने कहा कि जो लोग भी कोविड काल में अपना बेहतर योगदान दे रहे हैं उनकी जितनी भी तारीफ की जाय वह कम है।

इस दौरान कबीर चौरा के महन्‍त विचारदास महाराज, एडीएम संजय पाण्‍डेय, डॉ ए के सिन्‍हा, डॉ कुमार सिद्धार्थ, डॉ तन्‍वंगी मणि शुक्‍ला, अमरेन्‍द्र कुमार आनन्‍द, सतीश गौड़, कुलदीप पासवान, हरिओम सिंह, राजकुमार यादव के साथ ही साथ अन्‍य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लैब टेक्‍नीशियन महेन्‍द्र पाण्‍डेय के द्वारा किया गया।

*कोरोना वारियर्स को दिया गया प्रशस्ति पत्र*

कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चिकित्‍साधिकारियों डॉ ए के सिन्‍हा, डॉ मुबारक अली, डॉ एसडी ओझा, डा सियाराम यादव, डॉ राजेश चौधरी, डॉ वी के सिंह, डॉ अनिल कुमार चौधरी, डॉ विमल द्विवेदी, डॉ उमेश चन्‍द्रा, डॉ वी पी पाण्‍डेय, फार्मासिस्‍ट सत्‍यव्रत त्रिपाठी, एलटी सौरभ श्रीवास्‍तव, अरविन्‍द मिश्रा, शैलेन्‍द्र श्रीवास्‍तव, विजय यादव, रितेश दूबे , महेन्‍द्र पाण्‍डेय, मनीष मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्‍तव डाटा मैनेजर, अभय त्रिपाठी , यूपीटीएसयू के डॉ जगदीश, करुणेश मिश्रा, धर्मराज त्रिपाठी यूनीसेफ के बेलाल अनवर, डब्‍ल्‍यू एचओ के डॉ जलज खरे , शशिचन्‍द्र पाण्‍डेय, मृत्‍युन्‍जय गुप्‍ता, अरुण सिंह के साथ ही अन्‍य लोगों को सांसद व जिलाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों, नगर पालिका व नगर पंचायत कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

*78 लोगों की हुई कोरोना जांच*

इस अवसर पर मौके पर रैपिड रिस्‍पांस टीम के नेतृत्‍व में लोगों की कोरोना जांच भी की गई । एपीडेमियोलाजिस्‍ट डॉ मुबारक अली के नेतृत्‍व में एलटी अमन, शिवनन्‍दन व राजकुमार यादव की टीम ने 78 लोगों की एण्‍टीजन किट की मदद से कोरोना जांच भी की गई। इस दौरान कोई भी पाजिटिव नहीं आया।
__________________________________________
●रिपोर्ट-समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...