Skip to main content

स्वामित्व योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने किया

स्वामित्व योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने किया

संत कबीर नगर 11 अक्टूबर 2020 (सू0वि0)। सरकार की महत्वकांक्षी ‘‘स्वामित्व योजना’’ का सुभारम्भ करते हुये मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा देश भर के एक लाख लोगों को ‘‘प्रापर्टी कार्ड’’ का डिजिटल वितरण किया गया। उनके द्वारा लाभार्थियों से सीधा संवाद किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस योजना के सुभारम्भ से देश आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। स्वामित्व योजना के तहत प्रापर्टी कार्ड (घरौनी) का उपयोग कानूनी दस्तावेज के रूप में प्रयोग करने पर गांवो में विवादों को समाप्ति होगी। गांवो का सटीक लैण्ड रिकार्ड होने के साथ-साथ  आर्थिक उपार्जन की सम्भावना भी बढ़ेगी। गांवो में रहने वाले गरीब परिवारों को स्वरोजगार सृजन के लिये बैंकों द्वारा आसानी से कर्ज आदि की सुविधायें भी मुहैया करायी जा सकेंगी। गांवो का सटीक लैण्ड रिकार्ड होने से ग्राम पंचायतों मे बनने वाले स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक शौचालय आदि का कार्य विवादरहित व त्वरित गति से कराया जा सकेगा। इससे गांवो का विकास भी तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रत्येक ग्राम पंचायतों का काम-काज आनलाइन एवं जीयो टैगिंग के साथ-साथ पारदर्शिता  से कराया जायेगा।
पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत जनपद संत कबीर नगर के कुल 10 गांवों का चयन  किया गया था। जिसमें से 08 गावों कुसम्हीडांडी मे 14, बंजारीपुर में 102, नहसापार में 30, गोरखर में 88, सादिक गंज में 26, गौसपुर में 164, आजमपुर में 160 एवं केरमुआमाफी में 90 कुल 674 लाभार्थियों को  सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे द्वारा ‘‘प्रापर्टी कार्ड’’ (घरौनी) का वितरण किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी ‘‘स्वामित्व योजना’’ भविष्य में देश की जनता के लिये मील का पत्थर साबित होगी।स्वामित्व योजना के तहत ‘‘प्रापर्टी कार्ड’’ (घरौनी) के वितरण कार्यक्रम  में सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, राजस्व एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा जनपद के लाभार्थीगण उपस्थित थे।
------------------------

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...