युवा भाजपा नेता व सुप्रसिद्ध अधिवक्ता मनमोहन श्री.उर्फ काजू ने रानी दुर्गावती की जयंती पर दी बधाई
बस्ती :- भाजपा के युवा नेता व प्रसिद्ध अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव उर्फ काजू ने रानी दुर्गावती की जयंती पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं व बधाई दी है।
इस अवसर पर श्री काजू ने बताया कि रानी दुर्गावती जैसी वीरांगना महिला साक्षात शक्ति का रूप है, इनके जीवन से हमे शिक्षा लेनी चाहिए व अपने आने वाली पीढ़ी को ऐसे महान वीरांगनाओं के इतिहास के बारे में बताना चाहिए।
रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्री युवा नेता काजू ने बताया कि रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 – और मृत्यु 24 जून 1564 को हुआ।
वह भारत की एक वीरांगना थीं और महोबा के चंदेल राजा सालबाहन की पुत्री थी ।जिन्होने अपने विवाह के चार वर्ष बाद अपने पति गौड़ राजा दलपत शाह की असमय मृत्यु के बाद अपने पुत्र वीरनारायण को सिंहासन पर बैठाकर उसके संरक्षक के रूप में स्वयं शासन करना प्रारंभ किया। इनके शासन में राज्य की बहुत उन्नति हुई।
गोंडवाना राज्य की इस वीरांगना ने अपना शासन बहुत अच्छे से चलाया इनके राज का केन्द्र जबलपुर था।
रानी दुर्गावती इलाहाबाद के मुगल शासक आसफ खान से लोहा लेने के लिये प्रसिद्ध हैं।
ऐसी वीरांगना को हम शत- शत नमन करते है।
_________________________________________
●रिपोर्ट-समीप श्री.