Skip to main content

दबंग की शिकायत डीएम से कर समाजिक ज़मीन को खाली कराने की माँग की

दबंग की शिकायत डीएम से कर समाजिक ज़मीन को खाली कराने की माँग की
सन्तकबीर नगर: ( सोहन श्रीवास्तव)

 जिलाधिकारी से मिलकर गाँव के समाज सेवी ने सार्वजनिक स्थान पर दबंग द्वारा कब्जा किये जाने के संदर्भ मे लिखित शिकायत की है।
भगवान पुर गावँ जो की बघौली विकास खंड मे आता है निवासी रमेश चंद्र पुत्र जवाहिर ने बताया की 
      प्रार्थी ग्राम पंचायत भगवानपुर विकास खण्ड बघौली थाना बखिरा तहसील खलीलाबाद जिला सन्त कबीर नगर का स्थायी निवासी हैं प्रार्थी के गांव भगवानपुर पश्चिम पुरवा में किसी के पास शौचालय नहीं हैं और सार्वजनिक शौचालय न होने के कारणों से पुरुष ही नहीं महिलाओं को भी खुले में शौच जाना पड़ता हैं जबकि ग्राम भगवानपुर पश्चिम पुरवा में स्थित ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 466 नई परती लगभग 10 मंडी में हैं जिसे गांव भगवानपुर के नशेणी गजेणी हिंसक प्रवृत्ति के दबंग मनोज,झिनकाई, चन्दन, चौथी प्रधान श्री रामबृक्ष के संरक्षण में जमीन का अवैध कब्जा किये हैं और प्रधान श्री रामबृक्ष के संरक्षण में सैकड़ों वर्षों से सार्वजनिक नाली पक्की सड़क/शाकाराम के घर से गाटा संख्या 417 तालाब में जाकर गिरता हैं सैकड़ों वर्षों पुरानी सार्वजनिक नाली का पक्की सड़क शाकाराम के घर के सामने सैकड़ों वर्षों की पुरानी नाली के प्रारम्भिक अवस्था में ही नाली का अतिक्रमण कर दबंग शराबी गजेणी नशेणी हिंसक मनोज ने मकान बना लिया हैं जो कि ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 466 में सार्वजनिक शौचालय निर्माण हेतु कई बार सैकड़ों ग्राम वासियों द्वारा ग्राम प्रधान श्री रामबृक्ष से प्रार्थना निवेदन किया गया कि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करके महिलाओं का इज्जत सुरक्षित करें परन्तु आज तक प्रधान श्री रामबृक्ष दबंगों के साथ सांठगांठ होने के कारणों से प्रधान श्री रामबृक्ष द्वारा सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का कोई पहल नहीं किया गया थक हार कर श्रीमान जी से प्रार्थना कर रहा हूं कि जनहित न्याय हित में भगवानपुर के पश्चिम टोले के सैकड़ों वर्षों के पुरानी सार्वजनिक नाली गाटा संख्या 417 तालाब में जाकर गिरता हैं शाकाराम के घर के सामने दबंग गजेणी नशेणी हिंसक मनोज द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाया जाना एवं ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 466 दबंग मनोज, झिनकाई, चन्दन, चौथी से भूमि खाली कराया जाना एवं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक हैं।
       अतः श्रीमान जी से सादर प्रार्थना हैं कि जनहित न्याय हित में ग्राम भगवानपुर के पश्चिम टोले के सैकड़ों वर्षों पुरानी सार्वजनिक नाली गाटा संख्या 417 में जाकर गिरता हैं शाकाराम के घर के सामने गजेणी नशेणी हिंसक दबंग मनोज द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाया जावे एवं ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 466 दबंग गजेणी नशेणी हिंसक मनोज ,झिनकाई, चन्दन , चौथी से भूमि खाली कराकर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने का महान कृपा करें।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...