भाजपाईयो ने नारी बंदन सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को दिया सम्मान
सन्तकबीर नगर : (सोहन श्रीवास्तव)
-जनपद में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ ममता पांडेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई और सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने मातृ शक्ति को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी और सीयम योगी की सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए काम कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।