चोरों ने दुपहिया को उडाया, पुलिस की सचेतकी पर सवालिया निशान
संतकबीर नगर: (सोहन श्रीवास्तव)त्योहारों के इस मौसम में जहां एक ओर जनपद पुलिस दावा करती है की वौ मुस्तैद हैं वही बाइक चोरो ने इसपर सवालिया निशान लगा दिया जनपद के हृदय्स्थल से चोरो ने जिस तरह से वाहन उड़ा दिया वह पुलिस को खुली चुनौती है।
मामला थाना कोतवाली के अन्तर्गत आने वाले एग्रो कालोनी का है,जहां के निवासी मुरारी उपाध्याय अपने हीरो स्प्लेन्डर वाहन संख्या युपी 58 ए ए 1233 से शहर मे स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी कर बाजार मे समान खरीद रहे थे , जबकी चंद कदम पर पुलिस चौकी भी मौजुद है पर चोरो ने बेखौफ़ होते हुए वहान को गायब कर दिया।
पीडीत ने उक्त घटना के सम्बंध मे स्थानीय कोतवाली मे मामला दर्ज करवा दिया है।