खलीलाबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रितेश कुमार सिंह का हुआ भव्य स्वागत
संतकबीरनगर :- (सोहन श्रीवास्तव) खलीलाबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रितेश कुमार सिंह का आज खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत, जिसको लेकर स्वागत के क्रम में युवा समाजसेवी दानिश खान व शेखू खान ने रितेश कुमार सिंह को फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि खलीलाबाद नगर पालिका स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है वार्ड और मोहल्ले में टीम गठित करते हुए नगर पालिका को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी है इसी को लेकर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद द्वारा सीमान्तगर्त स्थित इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में मरम्मत साफ सफाई एवं पथ प्रकाश की देखरेख हेतु नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा रितेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार सोनी उपाध्यक्ष, विनोद अग्रवाल को मंत्री और दुर्गेश कुमार मिश्रा को वक्त नियुक्त किया गया जिसके बाद लोगो मे खुशी की लहर है।लोगों ने फूलमाल पहनाते हुए बधाई दी। वहीं अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रितेश कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरीके से नगर पालिका द्वारा उनको पद दिया गया है वह अपने कर्तव्यों का भलीभांति कर्तव्य निष्ठा से उसका निर्माण करेंगे।साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया को विकास को एक नया आयाम देने का कार्य करेंगे, वहीं उन्होंने खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया की स्थिति को देखते हुए कहा कि सबसे प्रमुख समस्या यहां की सड़क व बिजली है जिसे वह सही करने का कार्य करेंगे। व इंडस्ट्रीज के लोगों को यहां पर बिजली कटौती की समस्या को भी झेलना पड़ता है जिसको लेकर वह पुरजोर तरीके से लग कर इस समस्या का निदान कराएंगे,साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया की सुरक्षा को लेकर विशेष तौर पर पहल कर सुरक्षा के चाक चौबंध को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान मौजूद रहे युवा समाजसेवी दानिश खान, शेखू खान, दीपेंद्र नायक अमित गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।