Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2023

खलीलाबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रितेश कुमार सिंह का हुआ भव्य स्वागत

खलीलाबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रितेश कुमार सिंह का हुआ भव्य स्वागत संतकबीरनगर :-  (सोहन श्रीवास्तव) खलीलाबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रितेश कुमार सिंह का आज खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत, जिसको लेकर स्वागत के क्रम में युवा समाजसेवी दानिश खान व शेखू खान ने रितेश कुमार सिंह को फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि खलीलाबाद नगर पालिका स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है वार्ड और मोहल्ले में टीम गठित करते हुए नगर पालिका को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी है इसी को लेकर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद द्वारा सीमान्तगर्त स्थित इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में मरम्मत साफ सफाई एवं पथ प्रकाश की देखरेख हेतु नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा रितेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार सोनी उपाध्यक्ष, विनोद अग्रवाल को मंत्री और दुर्गेश कुमार मिश्रा को वक्त नियुक्त किया गया जिसके बाद लोगो मे खुशी की लहर है।लोगों ने फूलमाल पहनाते हुए बधाई दी। वह...

मन की बात 106 वें संस्करण को सुनते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा

मन की बात 106 वें संस्करण को सुनते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा     संतकबीर नगर:-  (सोहन श्रीवास्तव )  प्राधानमंत्री मोदी जी के मन की बात 106 वें संस्करण को विधान सभा खलीलाबाद कांटे मंडल सेक्टर चंगेरा मंगेरा के बूथ असनहरा में बूथ अध्यक्ष रामदीन राजभर के आवास पर ग्रामीणों द्वारा आयोजित करके सुनाया गया आयोजन के मुख्य अतिथि शैलेश कुमार राजभर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजभर संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन ने मन की बात 106 वें संस्करण को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सुना एवं कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को ग्रामीण अपना मूल्यवान समय निकालकर उमंग और उत्साह उर्जा लगाकर ध्यान से सुन रहे हैं और मन की बात पर अमल व चर्चा करते हुए नरेंद्र मोदी जी से प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं यह इस बात को प्रमाणित करता है कि नरेन्द्र मोदी जी 2024 में भी भारी बहुमत से जीतकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और विश्व के शक्तिशाली देशों में भारत राष्ट्र को विश...

चोरों ने दुपहिया को उडाया, पुलिस की सचेतकी पर सवालिया निशान

चोरों ने दुपहिया को उडाया, पुलिस की सचेतकी पर सवालिया निशान संतकबीर नगर: (सोहन श्रीवास्तव)त्योहारों के इस मौसम में जहां एक ओर जनपद  पुलिस दावा करती है की वौ मुस्तैद हैं वही बाइक चोरो ने इसपर सवालिया निशान लगा दिया जनपद के हृदय्स्थल  से चोरो ने जिस तरह से वाहन उड़ा दिया वह पुलिस को खुली चुनौती है। मामला थाना कोतवाली के अन्तर्गत आने वाले एग्रो कालोनी का है,जहां के निवासी मुरारी उपाध्याय अपने हीरो स्प्लेन्डर वाहन संख्या युपी 58 ए ए  1233 से शहर मे स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी कर बाजार मे समान खरीद रहे थे , जबकी चंद कदम पर पुलिस चौकी भी मौजुद है पर चोरो ने बेखौफ़ होते हुए वहान को गायब कर दिया। पीडीत ने उक्त घटना के सम्बंध मे स्थानीय कोतवाली मे मामला दर्ज करवा दिया है। रीपोर्ट- सोहन श्रीवास्तव

शक्ति है भक्ति है वरदानी बड़ी,शक्ति की रूप नारी कहानी बड़ी-अनिल त्रिपाठी

शक्ति है भक्ति है वरदानी बड़ी,शक्ति की रूप नारी कहानी बड़ी-अनिल त्रिपाठी  संतकबीर नगर :- विधानसभा मेंहदावल के करमा कलाँ में नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन में गोरखपुर की पूर्व मेयर आदरणीया डा0 सत्या पाण्डेय जी के अध्यक्षता में.... उत्तर प्रदेश की यशस्विनी राज्यमंत्री.... मा0 प्रतिभा शुक्ला जी का ओजपूर्ण & ऊर्जावान उद्बोधन पूज्यनीय मातृशक्तियों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि से किया गया। और आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सन्त कबीर नगर के यशस्वी सांसद ई0 प्रवीण निषाद जी,यशस्वी जिलाध्यक्ष भाजपा श्री जगदम्बा श्रीवास्तव जी,मंच संचालक श्री हैप्पी राय जी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती उषा पांडेय जी,महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री श्री उर्मिला त्रिपाठी जी,श्रीमती सुनीता अग्रहरि जी,श्रीमती तारा राय जी,श्रीमती प्रेमलता राय जी,श्रीमती फूलमती जायसवाल जी,श्रीमती माधुरी निषाद जी,श्रीमती शिखा अग्रहरि जी,श्रीमती सरिता दू...

भाजपाईयो ने नारी बंदन सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को दिया सम्मान

भाजपाईयो  ने नारी बंदन सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को दिया सम्मान सन्तकबीर नगर : (सोहन श्रीवास्तव) -जनपद  में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ ममता पांडेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई और सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने मातृ शक्ति को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी और सीयम योगी की सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए काम कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट- सोहन श्रीवास्तव

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी खलीलाबाद के राघव नगर में खुल गया क्रिकेट गुरुकुल

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी खलीलाबाद के राघव नगर में खुल गया क्रिकेट गुरुकुल सन्तकबीर नगर:- (सोहन श्रीवास्तव)   क्रिकेट को लेकर युवाओं के अंदर उत्साह को देखते हुए एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मी व क्रिकेट के बेहद उम्दा कोच संजीव श्रीवास्तव ने खोला  क्रिकेट गुरुकुल* *क्रिकेट के इच्छुक युवा क्रिकेट गुरुकुल में अपना रजिस्ट्रेशन 7975 2270 83 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर करा सकते हैं* संत कबीर नगर:-खलीलाबाद शहर के राघव नगर यानी विवेकानंद हॉस्पिटल सरौली रोड के ठीक सामने क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुला क्रिकेट गुरुकुल आपको बता दें एयर फोर्स के रिटायर्ड कर्मी क्रिकेट के माने जाने उम्दा कोच संजय श्रीवास्तव ने आज भूमि का पूजन कर क्रिकेट गुरुकुल का शुभारंभ किया।क्रिकेट के प्रति इच्छुक युवा अपना रजिस्ट्रेशन 7975 2270 83, व 7800 430 968 मोबाइल नंबर पर कर सकते हैं। वहीं क्रिकेट गुरुकुल के कोच संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि संत कबीर नगर जनपद में क्रिकेट के प्रति युवाओं की रुझान को देखते हुए उन्हें बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए क्रिकेट गुरुकुल को खोला गया है जिससे उन्हें एक बेहतर प्ले...

दबंग की शिकायत डीएम से कर समाजिक ज़मीन को खाली कराने की माँग की

दबंग की शिकायत डीएम से कर समाजिक ज़मीन को खाली कराने की माँग की सन्तकबीर नगर: ( सोहन श्रीवास्तव)  जिलाधिकारी से मिलकर गाँव के समाज सेवी ने सार्वजनिक स्थान पर दबंग द्वारा कब्जा किये जाने के संदर्भ मे लिखित शिकायत की है। भगवान पुर गावँ जो की बघौली विकास खंड मे आता है निवासी रमेश चंद्र पुत्र जवाहिर ने बताया की        प्रार्थी ग्राम पंचायत भगवानपुर विकास खण्ड बघौली थाना बखिरा तहसील खलीलाबाद जिला सन्त कबीर नगर का स्थायी निवासी हैं प्रार्थी के गांव भगवानपुर पश्चिम पुरवा में किसी के पास शौचालय नहीं हैं और सार्वजनिक शौचालय न होने के कारणों से पुरुष ही नहीं महिलाओं को भी खुले में शौच जाना पड़ता हैं जबकि ग्राम भगवानपुर पश्चिम पुरवा में स्थित ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 466 नई परती लगभग 10 मंडी में हैं जिसे गांव भगवानपुर के नशेणी गजेणी हिंसक प्रवृत्ति के दबंग मनोज,झिनकाई, चन्दन, चौथी प्रधान श्री रामबृक्ष के संरक्षण में जमीन का अवैध कब्जा किये हैं और प्रधान श्री रामबृक्ष के संरक्षण में सैकड़ों वर्षों से सार्वजनिक नाली पक्की सड़क/शाकाराम के घर से गाटा संख्या 417 तालाब में ...

जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दुर्घटना बीमा योजना शुरू की गई

जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दुर्घटना बीमा योजना शुरू की गई  जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दुर्घटना बीमा योजना शुरू की गई है, जिसके क्लेम का अब सीधे सरकार भुगतान कर रही है। इसी के तहत तीन महीने पहले फकरुल हसन व्यापारी की मौत के बाद उनकी पत्नी हजारा खातून को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वाणिज्य कर विभाग के संतकबीर जोन में अभी तक दो व्यापारियों की दुर्घटना से मृत्यु हुई है जिसमे एक को दुर्घटना बीमा का लाभ प्रदान किया गया है  तथा दूसरे व्यापारी द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है उसे जोन के अपर आयुक्त श्री विमल कुमार राय के माध्यम से लखनऊ भुगतान हेतु भेजा दिया गया है और अभी पेंडिंग में है। राज्य कर (स्टेट gst) उपायुक्त  अधिकारी बिनय कुमार गुप्त  जीएसटी कंसलटेंट  रितेश श्रीवास्तव की अगुवाई में  स्वर्गीय फकरुल हसन की पत्नी हजारा खातून को 10 लाख रुपये का चेक व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सर्वदानंद पांडे कपीश अग्रहरि अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी  उपस्थिति में चेक आज प्रदान किया ग...

माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन   खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर। (सोहन श्रीवास्तव)  माध्यमिक विद्यालयीय तहसील एवं जनपदस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन *मा० कांशीराम स्पोर्ट स्टेडियम, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर* में *आयोजक विद्यालय मौलाना आज़ाद इन्टर कॉलेज, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर* द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि  एन०आई०सी० मूड़ाडीहाबेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने किया। प्रतियोगिता में मौलाना आज़ाद, हीरालाल, नेहरू कृषक, राजकीय इ० का०बनौली, एन०आई०सी० मूड़ाडीहाबेग, वेणी माधव बखिरा, बाबा बासुदेव अलीनगर आदि टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें तहसील खलीलाबाद जूनियर बालक वर्ग में राजकीय इ० का० बनौली विजेता, हीरालाल उपविजेता तथा तहसील खलीलाबाद सीनियर बालक वर्ग में नेहरू कृषक विजेता, हीरालाल उपविजेता रहा।       मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रदेशीय संयोजक संजय द्विवेदी विजेता, उपविजेता को ट्रॉफी,मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।      ...