Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2020

उप्र भारत स्काउट गाइड की टीम ने उपजिलाधिकारी को दिया विदाई

उप्र भारत स्काउट गाइड की टीम ने उपजिलाधिकारी को दिया विदाई संतकबीर नगर:-  मेहदावल तहसील के सभागार भवन में आदरणीय  उप जिलाधिकारी महोदय श्री प्रेम प्रकाश अंजौर  जी का सेवाकाल समाप्ति पर श्रीमती प्रियंका चौधरी तहसीलदार के द्वारा उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड तहसील मेहदावल कोरोना वैरियस  टीम के द्वारा उप जिलाधिकारी महोदय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तथा नवागत उप जिलाधिकारी को माला पहनाकर स्वागत किया गया । तथा समस्त करो ना वैरीयस टीम को उप जिलाधिकारी महोदय ने अपने सेवा समाप्ति के अवसर पर  सभी स्काउट गाइड के वेरियस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर स्काउट गाइड की टीम के श्री अमरेश बहादुर सिंह (जिला प्रशिक्षण आयुक्त,,श्री मनोज कुमार अनिल (जिला स्काउट मास्टर ), रेनू मैडम (जिला गाइड कैप्टन) ,कुमारी सुगंधा सिंह (जिला संगठन गाइड कमिश्नर ) ,श्री कन्हैयालाल जौनपुरिया ( कब मास्टर  बघौली ,श्री पंकज कुमार चौधरी (ब्लॉक स्काउट मास्टर बघौली ),,श्री राम निहोर (ब्लॉक स्काउट मास्टर सेमरियावां ),श्री अभिष...

संगिनी सरोज संग 23 आशा कार्यकर्ताओं ने सघन क्षेत्र को नहीं बनने दिया हॉट स्‍पॉट

संगिनी सरोज संग 23 आशा कार्यकर्ताओं ने सघन क्षेत्र को नहीं बनने दिया हॉट स्‍पॉट -    कोरोना जागरुकता और निगरानी में लगी हैं खलीलाबाद और गिरधरपुर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता -    अपने कार्यक्षेत्र में करती रहीं निगरानी, वाट्सअप ग्रुप के जरिए भी रहीं एक दूसरे के सम्‍पर्क में *संतकबीरनगर, 31 मई 2020।* आशा संगिनी सरोज यादव के मोबाइल पर एक आशा कार्यकर्ता का फोन आया – ‘‘दीदी हमारे गांव में एक आदमी मुम्‍बई से आया हुआ है, उसके घर के लोग उसको छिपा रहे हैं। रात में धीरे से आया है। पूछने पर लोग झगड़ा करने पर उतारु हैं। उसकी जांच भी नहीं हुई है। क्‍या करें...। ’’ आशा संगिनी सरोज यादव जबाब देती हैं कि परेशान होने की जरुरत नहीं है, उनके परिवार को अच्‍छी तरह से समझाओ की जांच करवा लें, साथ ही उनको होम कोरंटाइन करवा दो। इसके बाद आशा उक्‍त व्‍यक्ति के घर जाकर उनको प्रधान के सहयोग से समझाती हैं, नतीजा होता है कि आए हुए व्‍यक्ति की जांच भी होती है और वह व्‍यक्ति होम क्‍वारंटाइन भी हो जाता है। हम बात कर रहे हैं खलीलाबाद ब्‍लाक के खलीलाबाद मुख्‍य और गिरधरपुर स्‍वास्‍थ्‍य उपकेन्‍द्र इकाई के ...

गर्भवती को ग्रुप वीडियो कॉल के जरिए दे रहे पोषण की जानकारी

गर्भवती को ग्रुप वीडियो कॉल के जरिए दे रहे पोषण की जानकारी -    लाभार्थी महिला को बताये जा रहे हैं पोषण के जरूरी टिप्‍स -    प्रतिदिन 28 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों की लाभार्थियों को दे रहे सुझाव *संतकबीरनगर, ।* कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान गर्भवती के पोषण का खयाल रखने के लिए महिला एवं बाल कल्‍याण विभाग के द्वारा गर्भवती को ग्रुप वीडियो कॉल के जरिए पोषण की जानकारी दी जा रही है। इसके जरिए प्रतिदिन 28 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर महिलाओं को विविध जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। लॉकडाउन में लाभार्थियों तक सूचनाओं का प्रवाह सामान्‍य ढंग से हो, इसके लिए यह व्‍यवस्‍था की गई है। उत्‍तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई ( यूपीटीएसयू ) ने लाभार्थियों तक पोषण की सूचनाओं के निरन्‍तर प्रवाह को बनाये  रखने तथा लाभार्थियों को उचित पोषण देने की दिशा में विविध प्रयोग किया है। इन्‍हीं प्रयोगों के तहत ग्रुप वीडियो कॉलिंग के जरिए गर्भवती को पोषण की जानकारी दी जा रही है। इस सुविधा के अन्‍तर्गत जिले में तैनात 14 पोषण सखी प्रतिदिन दो आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग...

देश में तम्बाकू से हर रोज तीन हजार लोग तोड़ देते हैं दम: 31 मई तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष

देश में तम्बाकू से हर रोज तीन हजार लोग तोड़ देते हैं दम: 31 मई तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर, 25 अन्य बीमारियों का खतरा : डॉ. सूर्यकान्त - बीड़ी-सिगरेट का धुँआ धूम्रपान न करने वालों को भी करता है प्रभावित - रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से घेर लेती हैं संक्रामक बीमारियां *संतकबीरनगर, 31 मई 2020* बीड़ी-सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने वाले लोग न केवल अपने जीवन से खिलवाड़ करते हैं बल्कि घर-परिवार की जमा पूँजी को भी इलाज पर फूंक देते हैं। इस पर काबू पाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य महकमे के साथ ही विभिन्न संस्थाएं भी लोगों को जागरूक करने में जुटी हैं। यह समस्या केवल भारत की नहीं बल्कि पूरे विश्व की समस्या बन चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसके जरिये लोगों को तम्बाकू के खतरों के प्रति सचेत किया जाता है। इस बार कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन संभव नहीं है, इसलिए सोशल मीडिया, फेसबुक लाइव, रेडियो/वीडियो प्रसारण व विज्ञापनों के जरिये धूम्रपान के खतरों के बारे में...

जिंदगी को जन्नत बनाना या जहन्नुम अब हमारे हाथों में-डॉ.अमरनाथ पांडेय

जिंदगी को जन्नत बनाना  या जहन्नुम अब हमारे हाथों में-डॉ.अमरनाथ पांडेय ईश्वर का सबसे बड़ा वरदान जीवन है।इसे जन्नत बनाना है या और जहन्नुम यह हमारे हाथ में है उक्त बातें एच. आर.पी.जी. कालेज के हिंदी विभाग से डॉ अमरनाथ पांडेय ने कही है उन्होंने आगे कहा कि मानव जीवन और इस जगत का संबंध अत्यंत अनमोल और देवदुर्लभ है। आज कोरोना संकट के दौर में इसकी महत्ता स्वप्रमाणित हो गई है। कोरोना ने जन्नत स्वरूप हमारी पृथ्वी के अनेक हिस्सों को जहन्नुम बना दिया है,अगर हम नही सम्भले तो संभवतः आगे हमारी दशा भी कुछ वैसी ही हो सकती है।लॉकडाउन 4 को हमनें बहुत हल्के में लिया, अपनी जिम्मेदारी को भी दूसरों पर थोप दिया। लॉकडाउन 1,2 और 3 की तरह हमने लॉकडाउन के चतुर्थ चरण में सरकारी दिशानिर्देशों पर गंभीरता से अमल ही नहीं किया।कुछ जिम्मेदार देशवासियों को छोड़ दिया जाय तो अमूमन हमने अपनी नैतिकता का त्याग कर दिया। कोरोना संक्रमण आज विकराल रूप धारण कर चुका है, प्रतिदिन 5 से 6 हजार लोग इसके जद में आ रहे है,यहाँ तक कि हमारे कोरोना वारियर्स भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे है। जरा सोचें यदि हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, ...

युवा समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी ने पत्रकारिता दिवस पर जनपद के सभी पत्रकारों को दी शुभकामनाएं,

युवा समाजसेवी वैभव  चतुर्वेदी ने पत्रकारिता दिवस पर जनपद के सभी पत्रकारों को दी शुभकामनाएं, हिन्दी हमारी मातृभाषा है और आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस होने के कारण पत्रकारों को बधाई दिया जाना चाहिए। उक्त बातें प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर व युवा समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी कही उन्होंने कहा कि इस दायित्व का निर्वहन भी लोगों द्वारा किया जा रहा है। मैं अपने देश के सभी पत्रकार बंधुओं को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई और अनन्त शुभकामनाएं ज्ञापित कर रहा हूं। साथ ही साथ मैं सभी पत्रकार बंधुओं से पत्रकारिता की गरिमा और मर्यादा को अक्षुण्ण बनाए रखने की भी अपील करता हूं। समाज के सभी लोग पत्रकारिता के महत्व एवं दायित्व को बहुत ही अच्छे ढ़ंग से जानते हैं। पत्रकार बनना और उनके दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करना, "तलवार की धार" पर चलने जैसा कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी परिचित पत्रकार मित्रों से आज इस पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर "पत्रकारिता के मूल रूप" में स्थापित करने की   अपेक्षा के साथ एक बार पुनः सभी पत्रकार बंधुओं को पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभका...

लॉक डाउन के प्रति सकारात्मक सोच अपनाएं : डॉ० पूर्णेश

लॉक डाउन के प्रति सकारात्मक सोच अपनाएं : डॉ०  पूर्णेश बड़ा सत्य है कि जीवन कभी ठहरता नहीं है और सब कुछ कभी खत्म नहीं होता । जबकि कोरोना वायरस जैसे संकटों से जीवन में कभी- कभी ऐसे क्षण आते ही हैं, जब लगता है कि मानो सब कुछ खत्म हो रहा है । कोरोना वायरस (कोविड- 19) नामक वैश्विक महामारी के कारण भारत में लॉक डाउन- 4 आरंभ होकर अंतिम चरण में है। लॉक डाउन के दौरान यह देखा गया कि समाज में विभिन्न समस्याओं में वृद्धि हुई। अर्थव्यवस्था में गिरावट, शिक्षा पर प्रभाव से लेकर घरेलू हिंसा में बढ़ोत्तरी तथा अाम जनता में भोजन का संकट जैसी कई समस्याओं से समाज प्रभावित है । यह विचार सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ० पूर्णेश नारायण सिंह ने आज जारी एक  प्रेस विज्ञप्ति में कहा है।          डॉ० पूर्णेश ने कह कि जब संकट बड़ा हो तो संघर्ष भी बड़ा अपेक्षित होता है। जीवन को नई दिशा देने एवं संकट से मुक्ति के लिए काँटों की ही नहीं, फूलों की गड़ना भी जरूरी होती है। अगर हम काँटे ही काँटे देखते रहे तो फूल भी काँटे बन जाते हैं । हकीकत तो यह है कि हँसी और ...

सावरकर विचार मंच द्वारा आयोजित हुआ ऑनलाइन गोष्ठी

  सावरकर विचार मंच  द्वारा आयोजित हुआ ऑनलाइन गोष्ठी लखनऊ . आज शाम 6:00 बजे सावरकर विचार मंच  के अध्यक्ष तथा संस्थापक ट्रस्टी  डॉ अजय दत्त शर्मा  के नेतृत्व में स्वतंत्र वीर सावरकर की जन्म जयंती पर  ऑनलाइन परिचर्चा गूगल मीट से आयोजित की गई जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से जागरूक, सुधिजनों ,प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया .                   कार्यक्रम का संचालन रीना त्रिपाठी तथा  अशोक पांडे ने करते हुए सभी को गूगल मीटिंग के नियम बताते हुए कार्यक्रम शुरू किया आग्रह अनुसार सर्वप्रथम  कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि  डॉक्टर एम एल भट्ट कुलपति  केजीएमयू के द्वारा सावरकर विचार  मंच के माध्यम से सावरकर जी के आदर्श तथ्यों को बताया गया आपने बताया कि कैसे इतिहास के पन्नों में सभी जानकारियां  का उल्लेख नहीं किया गया  और कई भ्रामक तथ्यों को इतना उजागर किया गया कि हिंदू को परिभाषित करने वाला महान क्रांतिकारी  अपराधी के भाषण  जीवन जीने को विवश रहा .       ...

डीआईओएस के सह पर शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे प्रबन्धक: संजय द्विवेदी

डीआईओएस के सह पर शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे प्रबन्धक: संजय द्विवेदी -उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ ने संयुक्त शिक्षा निदेशक व उप शिक्षा निदेशक से मिलकर की शिकायत सन्तकबीरनगर। गुरुवार को उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी के नेतृत्व में संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी व उप शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्रा से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया कि जिला विद्यालय निरीक्षक सन्तकबीरनगर के संरक्षण में कई विद्यालयों के प्रबन्धक शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। मनमानी का आलम ये है कि प्रबन्धक जब चाहे शिक्षक को निलंबित कर दे, और जब चाहे बर्खास्त कर दे, उनकी सुनने वाला कोई नही। जिला विद्यालय निरीक्षक शिक्षकों की शिकायतों को गम्भीरता से नही ले रहे हैं। उनके द्वारा शिक्षा निदेशक माध्यमिक, संयुक्त शिक्षा निदेशक व उप शिक्षा निदेशक के द्वारा भेजे गए पत्रों का जबाब ना देकर पद सोपान के नियमों का उलंघन कर रहें है। कार्यालय में तैनात पटल सहायक भी मनमानी कर रहे हैं।               श्री द्विवेदी ने अवगत कराया कि सीताराम इंटर कालेज सि...

कास्यथ फायर ब्रांड नेता पंकज भैया गरजे, कहा फ़िराक गोरखपुरी की मूर्ति का हो अविलंब मरम्मत

कास्यथ फायर ब्रांड नेता पंकज भैया गरजे, कहा फ़िराक गोरखपुरी की मूर्ति का हो अविलंब मरम्मत फायर ब्रांड कायस्थ नेता व समाजसेवी व कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रमुख पंकज भईया कायस्थ की अध्यक्षता में गृह जनपद बस्ती में वाहिनी के पदाधिकारियों की एक आपातकालीन टेली कांफ्रेंस पर बैठक हुई।         टेली कांफ्रेंस पर बैठक में विश्व विख्यात साहित्यकार मशहूर शायर जनाब फिराक गोरखपुरी जी की कैंट थाना क्षेत्र में स्थित फिराक चौक पर स्थित प्र तिमा और गुम्बद ट्रक से ठोकर लग जाने पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।    बैठक को सम्बोधित करते हुए वाहिनी प्रमुख  ने अविलंब प्रशासन के द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच कराते हुए प्रतिमा और गुंबद को मरम्मत कार्य अतिशीघ्र कराने की मांग किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्वत इसका संज्ञान लेना चाहिए था पर इसका बेहद अफ़सोस ही कि इस घटना की अनदेखी हुई है ,जो अब कत्तई बर्दास्त नही होगा।    बैठक में कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय महासचिव डब्बू श्रीवास्तव , प्रदेस सचिव बी के श्...

विद्यार्थी समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया

विद्यार्थी समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया संतकबीर नगर:-  हीरालाल रामनिवास स्नाकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थी समस्या निवारण का गठन किया गया है , इस संबंध में डॉ अमर नाथ पांडेय ने एक प्रेस नोट के जरिये बताया कि  , विश्विद्यालय अनुदान आयोग प्रो.धीरेंद्र पाल सिंह के निर्देश पर कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टि में रखते हुए ही.रा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में विद्यार्थी समस्या निवारण प्रकोष्ठ के गठन किया गया है। महाविद्यालय के छात्र/छात्रा परीक्षा एवं शैक्षिक गतिविधियों के संबंध में अपनी शिकायत और चिंता को इस प्रकोष्ठ के सदस्यों से संपर्क कर दूर कर सकते हैं।विद्यार्थी समस्या निवारण प्रकोष्ठ के सदस्यों के नाम,मोबाइल नंबर एवं ईमेल निम्नवत है- १- डॉ दिग्विजयनाथ पाण्डेय-9415672312,digvijaynathpandey@gmail. com २-डॉ प्रताप विजय कुमार-7800192320,pratapvkumarhrpg@gmail.com ३-डॉ पूर्णेश नारायण सिंह,9452843434,sudhapurnesh@gmail.com ४-डॉ संध्या राय-9451859589,raisandhya53@gmail. com ५-डॉ अनुपम पति त्रिपाठी-9506464698,anupampatitripathi@gmail. com ________________________...

जीतनी है गर बाजी तो मन को करो राजी

जीतनी है गर बाजी तो मन को करो राजी - मन में न पालें कोई भय, कोरोना का ख़त्म होना है तय - आस-पास के माहौल को सब लोग मिलकर बनाएं स्वस्थ - संक्रमित की करें हौसलाअफजाई न कि जगहंसाई - “हमें बीमारी से लड़ना है न की बीमार से” सन्देश को मानें *संतकबीरनगर ,  कोविड-19 यानि कोरोना वायरस को हराना है तो अपने मन को समझाना होगा, न कि घबराना होगा । संक्रमण को दूर भगाने का एक ही मूलमंत्र है-जरूरी सावधानी बरतना । इसके बावजूद यदि कोई संक्रमण का शिकार हो जाता है तो वह कोई आत्मग्लानि न पाले, क्योंकि कोरोना पर विजय पाने वालों की दर बहुत अधिक है । इतना जरूर है कि घर-परिवार और आस-पड़ोस से इस दौरान नजदीक से मिल नहीं सकते पर फोन और संदेशों के जरिये उनसे मिलने वाला प्यार व स्नेह संक्रमित के जल्दी स्वस्थ होने में एक तरह के टॉनिक का काम करता है । सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इस बारे में लगातार विभिन्न माध्यमों के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है । यही नहीं किसी को फोन मिलाने पर भी सबसे पहले यही सन्देश सुनाई देता है –“ हमें बीमारी से लड़ना है न की बीमार से” । कोरोना की श्रृंखला (चेन) को तोड़ने क...

महामारी के लिए नहीं रुक सकती है माहवारी

माहवारी स्वच्छता दिवस –28 मई महामारी के लिए नहीं रुक सकती है माहवारी -     लॉकडाउन से सेनेटरी पैड्स न मिलने के कारण, महिलाएं कर रही कपडे का इस्तेमाल -    एमएचएआई सर्वेक्षण से हुआ ख़ुलासा महामारी के बाद 67% संस्थानों ने रोकी सामान्य कार्रवाई *संतकबीरनगर, 28 मई 2020।* लॉकडाउन के कारण कई जगह सेनेटरी पैड की अनुपलब्धता ने महिलाओं एवं लड़कियों को डिस्पोजेबल पैड की जगह कपडे के पैड इस्तेमाल करने पर बाध्य किया है। रेगुलर  सेनेटरी पैड के विकल्प के रूप में कपड़े से बने पैड को भी सामान रूप से प्रचारित किया जा सकता है। जैसे कपड़ों से बने पैड को 4-6 घंटे तक इस्तेमाल की जाए, पैड बदलने से पूर्व एवं बाद में हाथों की सफाई की जाए, साफ़ सूती कपडे से बने ही पैड इस्तेमाल में ली जाए, और पैड को अच्छी तरह धोने के बाद धूप एन सुखाया जाए ताकि किसी भी तरह के संक्रमण प्रसार का खतरा कम हो सके।   *लंबे समय से लॉकडाउन ने सेनेटरी पैड की उपलब्धता को किया प्रभावित* कई राज्यों एवं जिलों में सरकार द्वारा स्कूलों में सेनेटरी पैड का वितरण किया जाता है लेकिन लॉकडाउन के कारण स्कूलों के ...

भारत में हर साल लगभग 12 बिलियन मासिक धर्म अपशिष्ट होता है एकत्रित

भारत में हर साल लगभग 12 बिलियन मासिक धर्म अपशिष्ट होता है एकत्रित -    मासिक धर्म में प्रयोग करने वाले कपड़ों के निबटान का कोई तरीका नहीं -    कई बार एक ही पैड का उपयोग करने पर होता है लड़कियों को संकमण *संतकबीरनगर,  भारत में लगभग 33 करोड़ से अधिक महिलाएं माहवारी से होती है जिसमें से 36 प्रतिशत यानि लगभग 12 करोड़ से अधिक सैनेटरी पैड का इस्तेमाल करती है| यदि प्रति महिला हर माह 8 पैड का प्रयोग करने का अनुमान लगाया जाए तो लगभग हर माह 100 करोड़ से अधिक अपशिष्ट पैड एकत्रित होते है| यही आकंडा बढ़कर साल में करीब 12 सौ करोड़ पर पहुँच जाता है। मेनस्ट्रअल हेल्थ अलायन्स इंडिया (एमएचएआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार अपशिष्ट प्रबंधन का सही तरीके की जानकारी या उपलब्धता न होने की वजह से ग्रामीण स्तर पर और कई जगह शहरी क्षेत्र में इस्तेमाल किए गए पैड या कपड़े को ऐसे ही खुले में फेक देती है जो पर्यावरण के हित में नही है| वही कुछ लड़कियां सही जगह न मिल पाने के कारण कई समय तक पैड या कपड़े को प्रयोग करती हैजिससे उनमें संक्रमण का खतरा बना रहता है। *मासिक धर्म के दौरान प्रयोग किए जाने ...

प्रवासी मजदूरों को सरकार आर्थिक सहायता दे-स्नेह लता

प्रवासी मजदूरों को सरकार आर्थिक सहायता दे-स्नेह लता गोरखपुर:- कांग्रेश की महिला नेत्री स्नेह लता ने सरकार से मांग की है कि प्रवासी मजदूर जो कि अब बेरोजगार हो चुके हैं उन्हें सरकार आर्थिक सहायता करें। आज ग्राम बाल बुजुर्ग,ब्लाक सरदार नगर,बिधान सभा चौरी चौरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य तथा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन  स्नेहलता ने केन्द्र सरकार से  प्रवासी मज़दूरों को दश हजार रुपए छ माह तक की आर्थिक सहायता  मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिन की जगह  200 सौ दिन का काम देने की मांग की है। साथ ही छोटे  ब्यापारियो को एक सहायता राशि देने का फैसला ले । केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार  ब्यापारियो को जी एस टी आदि करो में छूट दे। किसान का कर्ज में ब्याज सहित मूल धन माफ करने एवं आर्थिक मदद करने  । प्रधानमंत्री केयर फंड  कोरोनावायरस से मरे लोगों को परिवार की आर्थिक मदद करने में उपयोग हो , ताकि  संबिधान में वर्णित समाजवाद तथा धर्म निरपेक्ष की अवधारणा को साकार किया जा सके। तथा लोगों को मौलिक अधिकारों का संबैधानिक पालन किया जा ...

आप नेत्री नीलम यादव ने रेलमंत्री पर साधा निशाना, कहा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें रेलमंत्री

आप नेत्री नीलम यादव ने रेलमंत्री पर साधा निशाना, कहा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें रेलमंत्री संतकबीरनगर- केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के ऊपर की जा रही अमानवीय कृत्य, भूखे प्यासे श्रमिकों की मौत के विरोध में आम आदमी पार्टी, प्रदेश प्रवक्ता महिला विंग नीलम यादव ने  रेल मंत्री पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि    रेल मंत्री पीयूष गोयल को इस्तीफा दे देना चाहिए क्यो की इस विशम समय मे वो अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने में असफल रहे है। उन्होंने आगे कहा कि  कि  रेल मंत्री अगर श्रमिकों की सहायता नही कर सकते तो उन्हें मानवता और नैतिकता के आधार और पर इस्तीफा दे देना चाहिए।  मजदूरों को केन्द्र सरकार ने उनके हाल पर छोड़ रखा था, फिर कुछ श्रमिक ट्रेन चलाकर प्रवासी मजदूरों को सजा दे रही है, मजदूरों की भूख-प्यास से मौत हो जा रही है।  ऐसे कार्य के लिए जनता आने वाले समय मे इन्हें क्षमा कत्तई नही करेगी। ____________________________ रिपोर्ट-समीप श्री.

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने में रेल मंत्री फेल, श्रमिकों की हत्या या गरीब होने का दंश, आम आदमी पार्टी द्वारा रेल मंत्री पीयूष गोयल के इस्तीफे की मांग।

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने में रेल मंत्री फेल, श्रमिकों की हत्या या गरीब होने का दंश, आम आदमी पार्टी द्वारा रेल मंत्री पीयूष गोयल के इस्तीफे की मांग। संतकबीरनगर- केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के ऊपर की जा रही अमानवीय कृत्य, भूखे प्यासे श्रमिकों की मौत के विरोध में आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों पर रहकर रेल-मंत्री, भारत सरकार पीयूष गोयल व प्रधानमंत्री जी से इस्तीफे की मांग की गई। आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व जिला-प्राभारी ई० काजी इमरान लतीफ़ तथा महिला अध्यक्षा व प्रदेश प्रवक्ता नीलम यादव ने कहा कि  रेल मंत्री अगर श्रमिकों की सहायता नही कर सकते तो उन्हें मानवता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रमेश चंद्र यादव ने कहा कि पहले मजदूरों को केन्द्र सरकार ने उनके हाल पर छोड़ रखा था, फिर कुछ श्रमिक ट्रेन चलाकर प्रवासी मजदूरों को सजा दे रही है, मजदूरों की भूख-प्यास से मौत हो जा रही है। आखिर इसका दोषी कौन है? वहीं जिला महासचिव सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल...

कोरोना महामारी संकट के घड़ी में पत्रकारों द्वारा किये सराहनीय योगदान के लिए पुनः शेष बचे पत्रकार बन्धुओं का प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी ने किया सम्मानित

कोरोना महामारी संकट के घड़ी में पत्रकारों द्वारा किये सराहनीय योगदान के  लिए पुनः शेष बचे पत्रकार बन्धुओं का  प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी ने किया  सम्मानित  *संतकबीरनगर :प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी ने आज पुनः  बुधवार को जनपद के शेष बचे पत्रकार बन्धुओं समाचार पत्र के ब्यूरों प्रभारी व इलेक्ट्रानिक पत्रकार के प्रभारी रिपोटर श्याम सिंह,केदार नाथ दूबे, समीप श्री.शैलेन्द्र त्रिपाठी ,केके मिश्रा,सोनू मिश्रा सहित दर्जनो पत्रकार बन्धुओ पब्लिक एप, स्वतंत्र चेतना,ब्रहम्मपुकारम ,कौटिल्य का,भारत ,भारतीय बस्ती ,सहित जनपद के दर्जनों पत्रकार बन्धुओं  को प्रभा ग्रुप के युवा डायरेक्टर ने Covid-19 आपातकाल में भी अपने कर्तव्य मार्ग पर डटे रहने और देश के प्रति उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र"समाज रत्न" सम्मान"मास्क,गलब्स ,सैनेटाइजर आदि  देकर सम्मानीत किया।श्री वैभव चतुर्वेदी ने पत्रकारों को दिए गये सम्मान पत्र में लिखा है संस्था आपको‌ समाज रत्न देकर गर्व महसूस करती है। प्रभा ग्रुप द्वारा समाज रत्न दिए जाने पर जिले के पत्रकारों...

कोविड आईसीयू में बेहतर सुविधाएं बनाए रखने के डीएम ने दिए निर्देश

कोविड आईसीयू में बेहतर सुविधाएं बनाए रखने के डीएम ने दिए निर्देश -    जिलाधिकारी ने किया कोविड आईसीयू का निरीक्षण, जांची सुविधाएं -    आईसीयू में बेहतर व्‍यवस्‍था देखकर जताया संतोष, दिए विविध निर्देश *संतकबीरनगर,  जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने कहा कि कोविड – 19 के लिए बनाए गए आईसीयू में लगाए गए सारे उपकरण सही ढंग से कार्य करें तथा समय – समय पर इनकी चेकिंग की जाए। भले ही इसमें कोई मरीज हो या न हो। ताकि जरुरत पड़ने पर संसाधनों की कमी न हो। मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक कोविड-19 संबंधित आईसीयू का निरन्‍तर निरीक्षण भी करते रहें। यह बातें जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने जिला अस्‍पताल में स्थित कोविड आईसीयू के निरीक्षण के दौरान कहीं। निरीक्षण के दौरान उन्‍होने हर उपकरण को बारीकी से चेक किया तथा उसकी कार्यविधि के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर साफ सफाई का विशेष ध्‍यान रखा जाय तथा जो भी उपकरण या कपड़े आदि हों वह पूरी तरह से स्‍टेरेलाइज हों, ताकि उनके जरिए कोई इंफेक्‍शन कहीं इधर उधर न जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. हरगोविन्‍द सिंह ने कहा कि कोविड आईसीयू...

आमरण अनशन कर ,कांग्रेसियो ने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की

आमरण अनशन कर ,कांग्रेसियो ने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की  माननीय अजय सिंह लल्लू की रिहाई हेतु । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य माननीय स्नेहलता जी एवं ब्रह्मपुर ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण मोहन दुबे के नेतृत्व में वार्ड नं०३ नगर पंचायत मुण्डेरा बाजार चौरी चौरा में दिनांक 18/05/2020 तथा 25/05/2020 के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में  माननीय अजय सिंह लल्लू जी की रिहाई एवं माननीय प्रियंका गांधी जी  के निजी सचिव संदीप सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू  के  एफआईआर । के खिलाफ कांग्रेस जनों ने आमरण अनशन किया । तथा रोगी सरकार से मांग है। कि तत्काल माननीय अजय सिंह लल्लू व संदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर वापस लेकर अजय सिंह लल्लू को तत्काल रिहा किया जाए।अब देश तथा प्रदेश की जनता समझ गई की नोटबन्दी, जीएसटी, के बाद भाजपा प्रवासी मजदूर का किस तरह उत्पीड़न लाक डाउन के नाम पर कर रही है।अस्सी लाख राहत पैकेज के नाम पर प्रधानमंत्री केयर फंड के माध्यम से जनता के साथ किस तरह धोखाधड़ी की जा रही है। कोरोनावायरस की अभी तक चीन, अमेरिका,ब्रिटेन,फ्रांस दवा नहीं बना सकी। कांग्...

ब्लूमिंग बड्स के एलकेजी व यूकेजी के बच्चों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई

  ब्लूमिंग बड्स  के एलकेजी व यूकेजी के बच्चों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई संत कबीर नगर:- संवाददाता ई क्लास के माध्यम से छात्र छात्राओं का शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है| उक्त आशय की जानकारी प्रभादेवी ग्रुप के डायरेक्टर समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी ने बताया कि ब्लूमिंग बड्स स्कूल खलीलाबाद में 2020- 21 के सत्र के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया जोरो पर चलाई जा रही है| जिसमें छोटे बच्चे एलकेजी यूकेजी से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों को इंटरनेट द्वारा उनके माता पिता से संपर्क कर उनके नंबर पर पठन-पाठन कार्य कराए जा रहे हैं| एकेडमी  के कुशल अध्यापकों द्वारा छोटे बच्चों के  माता पिता के मोबाइल नंबर पर होमवर्क दिए जा रहे हैं ऐसे भी बच्चों के माता-पिता की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को घर में ही बैठा कर  एकेडमी द्वारा दिए गए होमवर्क को पूरा करवाने में सहयोग करें| ________________________________________ रिपोर्ट-समीप श्री.

ईंट से कुचल कर पिता ने की दो मासूम बेटियों की हत्या

ईंट से कुचल कर पिता ने की दो   मासूम बेटियों की हत्या  संतकबीर नगर:- जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है,, एक पिता ने अपने दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतार दिया , उन मासूमों की गलती महज़ ये थी कि वो शोर मचा रही थी खेलकूद कर रही थी । मासूम बेटियों को इसका अंदाजा भी न था कि आने वाले कुछ क्षणों में ही उन्हें वही इंसान मार देगा जिसने उन्हें जन्म दिया है। मामला बेलहर ब्लाक का है घटना के संबंध में   एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बेलहर इलाके के बनेथू गांव निवासी 35 वर्षीय जैनुल आबदीन पुत्र मसूद अहमद रहता है जिसका डेढ़ साल पहले पत्नी शाहिदा खातून से तलाक हो गया। जैनुल आबदीन के साथ उसकी दो बेटियां पांच वर्षीय मोसिबा खातून और ढाई वर्षीय अलसीबा खातून रहती थी।  बीती रात आठ बजे के करीब दोनो मासूम बेटिया शोर मचा रही थी। उसी से नाराज होकर पिता जैनुल आबदीन ने ईट से सिर कूच कर दोनों बेटियों की हत्या कर दिया। पूछताछ में घटना की यही वजह आस पास के ग्रामीण बता रहे है।  थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर ...

ईद देता है आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश- वैभव चतुर्वेदी

ईद देता है आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश- वैभव चतुर्वेदी संतकबीर नगर:- युवा समाजसेवी व प्रभा एजुकेशनल ग्रुप के एम डी वैभव  चतुर्वेदी ने ईद के मौके पर जनपद वासियों को दिली मुबारकबाद दी है, साथ ही उन्होंने बताया कि अपना जनपद गंगा जमुनी तहजीब का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने आगे बोला कि यह त्योहार आपसी प्रेम और एक दूसरे के प्रति लगाव का संदेश देता है, इस त्योहार में लोग एक दूसरे को दिल से लगा लेते है। ____________________________ रिपोर्ट- समीप श्री.

समाजसेवी व सूर्या एकेडमी के एम.डी. डॉ उदय प्रताप ने ईद की दी मुबारकबाद

समाजसेवी व सूर्या एकेडमी के एम.डी. डॉ उदय प्रताप ने ईद की दी मुबारकबाद संतकबीरनगर- सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने समस्त जनपद वासियों और प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे का त्योहार ईद सभी के जीवन में खुशियां लाएं और सभी खुशहाल रहे उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के चलते लोग एक दूसरे से भले ही ज्यादा संख्या में ना मिल पाए लेकिन यह त्यौहार लोग अपने घरों में धूमधाम से मनाएं। डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा की ईद आपसी भाई चारे का त्योहार है जिसको सभी मिल कर मानते है ।ईद का त्यौहार हमें भाईचारा व प्रेम का संदेश देता है। ईद की बधाई देने के साथ ही उत्तर प्रदेश सहित देश की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति व विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में लोग रोजा रखते हैं, मैं उन सबको बधाई देता हूं। आपसी भाईचारा, शांति, सद्भावना व प्रेम का माहौल बना रहे। यही इसका समाज में संदेश है।

सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक पवित्र पर्व 'ईंद' की दी ढ़ेरो मुबारक़बाद!!

सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक पवित्र पर्व 'ईंद' की दी ढ़ेरो मुबारक़बाद!! संतकबीरनगर- सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी ने समस्त जनपद वासियों को पवित्र पर्व 'ईद' की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ईंद का त्योहार हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है। आपसी भाईचारे व सौहार्द का त्योहार ईंद सभी के जीवन में खुशियां लाएं और सभी हंसी-खुशी से इस त्योहार को अपने घर पर सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए मनाये। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के चलते लोग एक दूसरे से भले ही ज्यादा संख्या में ना मिल पाए लेकिन यह त्यौहार लोग अपने घरों में रॉकर धूमधाम से मनाएं। आलोक श्रीवास्तव ने कहा की ईद आपसी भाई चारे का त्योहार है जिसको सभी धर्म व सम्प्रदाय के लोग मिल-जुल कर मनाते है। ईद का त्यौहार हमें भाईचारा व प्रेम का संदेश देता है। हम आप सबके सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति व विकास की कामना करते हैं। उन्होंने ने कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में लोग पवित्रता की धरोहर 'रोजा' रखते हैं, मैं उन सभी लोगो को बधाई...

एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का समय- डॉ. अमरनाथ पांडेय

एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का समय- डॉ. अमरनाथ पांडेय संतकबीर नगर:-  एच आर पी जी के हिंदी विभाग से डॉ. अमरनाथ पांडेय ने कॅरोना जैसी घातक विमारी के प्रति अपने विचार प्रस्तूत किये ,, उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति आज लगभग पूरा समाज जागरूक हो चुका है और अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।अब हमें स्वयं की सुरक्षा के साथ साथ समाज की सुरक्षा की ओर बढ़ने की जरूरत है।एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा कर हम स्वस्थ समाज और भविष्य का निर्माण कर सकते है।आज हमें उन लोगों को प्रोत्साहित करना है जिनमें कोरोना के कुछ लक्षण है क्योंकि वो सामाजिक भय और उपेक्षा के कारण सामने नही आ रहे है। इस अदृश्य शत्रु कोरोना की श्रृंखला को बढ़ने से रोकने की आवश्यकता है।पान-मसाला, गुटखा, खैनी को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचना और बचाना है क्योंकि हवा और सतह पर संक्रमित व्यक्ति के थूक की लार से भी संक्रमण फैलने का ख़तरा पैदा होता है।वास्तव में यह घोर संकट का समय है और हमें एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी है। ____________________________ ● रिपोर्ट-समीप श्री

हीनताबोध को त्याग कोरोना संक्रमण को नष्ट करे- डॉ. पूर्णेश सिंह

हीनताबोध को त्याग कोरोना संक्रमण को नष्ट करे-  डॉ. पूर्णेश सिंह सिद्धार्थ विश्विद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्यवक एवं अध्यक्ष सुआक्ता डॉ पूर्णेश नारायण सिंह कोरोना महामारी के खिलाफ शोशल मीडिया पर विगत दो माह से जंग लड़ रहे हैं और जागरूकता अभियान चला रहे हैं।उन्होंने देश/प्रदेश की जनता कोरोना के संक्रमण को रोकने की अपील किया है।डॉ सिंह ने कहा कि हीनताबोध-भावनात्मक सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा है,हमे हीनताबोध को त्यागकर संक्रमित लोगो को समाज से जोड़ते हुए उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने की जरूरत है।आज हमारे आसपास अनेक ऐसे लोग हो सकते है जिन्हें संक्रमण के लक्षण है किंतु हमारी तिरस्कार भावना और हीनताबोध के कारण वो कोरोना जाँच नही करा पा रहे है।अतः हमें उन्हें अपनाना चाहिए ताकि वो घर से निकलकर सामने आए। डॉ सिंह ने बताया कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी,पुलिस विभाग, पत्रकार भाई आज दिनरात अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना सेवाभाव से समाज की सुरक्षा में लगे हैं हमें इनके सेवादान को निरर्थक नही होने देना है साथ ही इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपन...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी को दी गयी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी को दी गयी श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक परिषर  में श्रद्धांजलि दी गयी ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता  रामनारायण त्रिपाठी ने किया । इस अवसर पर  एआईसीसी सदस्य  स्नेहलता   ने अपने भाव विहवल दशा में कहा पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक संचार क्रान्ति के जनक स्व राजीव गांधी की पावन पुण्य तिथि पर सत सत पुष्पांजलि नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करती हु  उन्होंने आगे  बताया कि स्व राजीव गांधी ने आधुनिक भारत को एक नई दिशा दी तथा स्वच्छ एवं सादगी राजनीति की तथा अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए अपना बलिदान कर दिया। कृष्ण मोहन दुबे ने कहा भ्रष्टाचार की गहराई मापते हुए एक रुपए दश पैसा की बात कही जो सभी राष्ट्रीय नेता बार बार दोहराते हैं। इस अवसर पर राधिका कनौजिया, शिवहरि सिंह, सिकंदर राव पंचम पासवान, भगवान गुप्ता, आदि ने श्रृद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। ___________________________ रिपोर्ट -समीप श्री.

ऐतिहासिक सप्तऋषि का कार्यक्रम 6 सितंबर को पटना में आयोजित होना सुनिश्चित

ऐतिहासिक सप्तऋषि का कार्यक्रम 6  सितंबर को पटना में आयोजित होना सुनिश्चित कास्यथ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय संगठन के तत्वावधान में होने वाला ऐतिहासिक कार्यक्रम अब 6 सितम्बर को होना सुनिश्चित हुआ है। आपको बताते चले पहले ये कार्यक्रम 7 जून को होना था,  जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर संगठन द्वारा किया जा रहा था। परन्तु जैसा कि विदित है वैश्विक महामारी कोविड 19 कॅरोना की वजय से पूरे देश मे लाकडॉउन है , ऐसे में एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते ऐसे कार्यक्रम जिसमें कि आवागम  होना है ( इस कार्यक्रम हेतु देश-विदेश से कायस्थ समाज के लोग हिस्सा लेने आने वाले थे)  करना उचित नही है, ऐसे विपरीत समय मे संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारीयो ने ये फ़ैसला लिया है कि कार्यक्रम के समय मे थोड़ा परिवर्तन किया जाए। एक सूचना के माध्यम से संगठन के मीडिया प्रभारी ने बताया की      ""आपको सबको यह सूचित करना है कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला *सप्तऋषि-20* जो इस वर्ष 7 जून को बिहार प्रदेस की राजधानी पटना में आयोजित होना था । कोरोना महामारी की वजह से अब पूर्व निर्धारित समय पर हो ...

राहगीरों को जलपान-भोजन करा रहे युवाओं का कार्य प्रशंसनीय

राहगीरों को जलपान-भोजन करा रहे युवाओं का कार्य  प्रशंसनीय संत कबीरनगर:- देश मे कॅरोना वायरस के वजय से लाकडाउन है, इसकी वजह से भारी संख्या में लोग अपने गंतव्य की ओर चल निकले है, कोई महाराष्ट्र तो कोई दिल्ली या अन्य राज्यों से आ रहे है, इस कड़ी धूप में पैदल चल रहे या किसी प्रकार कोई अस्थाई वाहन से सहायता लेकर आने वालों का तांता लगा हुआ है। जनपद के रैना पेपर मिल के निकट कुछ जोशीले  युवाओं का एक टीम है जो बीते कई दिनों से लगातार ऐसे राहगीरों को जलपान - भोजन-पानी प्रदान करने में लगे है, युवा टीम के मुख्य सदस्य सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में ये सारा सेवा भाव कार्य किया जा रहा है, इस संबंध में सुधीर ने बताया कि हम लोग का घर नेंशनल हाईवे 28 के निकट ही है और हम सब रोज ही देख रहे थे कि लाकडाउन के  वजह से कितने ही पुरुष महिला बुजुर्ग बच्चे अपने घर की ओर जा रहे है , जिनके पास न खाने की कोई व्यवस्था थी न पीने की कोई व्यवस्था थी ऐसे में हम कुछ युवाओं ने मिल कर अपने स्तर से ये योजना बनाई की राहगीरों को कम से कम जलपान भोजन की व्यवस्था करवा दिया जाए, जिससे इस संकट की घड़ी में उन्हें कुछ रा...

लॉकडाउन में भी उच्च शिक्षा में बाधा नहीं -डॉ अमर नाथ पांडेय

लॉकडाउन में भी उच्च शिक्षा में बाधा नहीं -डॉ अमर नाथ पांडेय भारत सरकार द्वारा संचालित स्वयंप्रभा योजना के अंतर्गत 32 निःशुल्क चैनलों के माध्यम से पाठ्यक्रम से सम्बंधित शैक्षणिक कार्यक्रमो को अनवरत छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जा रहा है।इन 32 चैनलों पर विविध विषयों के विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान दिए जा रहे हैं।स्वयंप्रभा के अंतर्गत निम्न केबल ऑपरेटरो द्वारा इन चैनलों पर कार्यक्रम प्रसारित है। डीडी फ्री टू एयर (चैनल 120 से),डिश टीवी(चैनल 920 से),टाटा स्काई(चैनल 756 से)एवं एयरटेल(चैनल 437) इसी क्रम में प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा-उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ एवं कुलसचिव, सिद्धार्थ विश्विद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर द्वारा भी उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए दूरदर्शन एवं इग्नू के सहयोग से चार निःशुल्क चैनलों का प्रसारण किया जा रहा है। दूरदर्शन तथा इग्नू द्वारा शुरू किये गए चार ज्ञान दर्शन शैक्षिक चैनल ज्ञान दर्शन एजुकेशनल टीवी चैनल नोडल एजेंसी के रूप में इग्नू के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इसरो के सहयोग से एम.एच.आर.डी. की एक शैक्षिक मीडिया उपलब्ध हैं।जिसमें चार नि...

उप्र भारत स्काउट जिला इकाई टीम ने 2100 मास्क बना कर दिया सहयोग

उप्र भारत स्काउट जिला इकाई टीम ने 2100 मास्क बना कर दिया सहयोग उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था संत कबीर नगर के तत्वाधान में जिला मुख आयुक्त महोदय/जिला विद्यालय निरीक्षक संत कबीर नगर श्री गिरजेश सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी महोदय को अपना 2100 मास्क स्काउट गाइड मास्क बैंक से दान दिया गया जिसमें जिला गाइड कमिश्नर श्रीमती निशा यादव जिला संगठन आयुक्त श्री रमेश चंद्र यादव जिला सचिव श्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव जिला सहायक आयुक्त श्री अभिषेक सिंह जिला स्काउट मास्टर श्री मनोज कुमार अनिल जिला गाइड कैप्टन रेनू अग्रहरी प्रादेशिक स्काउटर श्री योगेंद्र सिंह स्काउट मास्टर मगहर श्री मुकेश यादव जिला स्काउट कमिश्नर श्री राकेश सिंह जिला संगठन आयुक्त सिद्धार्थनगर श्री हरिश्चंद्र यादव तहसील काउंसलर श्री सुनील कुमार यादव तहसील घनघटा श्री भीम प्रसाद यादव जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री अमरेश बहादुर सिंह ट्रेनिंग काउंसलर मुकेश साहनी पवन कुमार विकास कुमार जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती मीरा भारती मोहम्मद जीशान अंसारी कब मास्टर श्री कन्हैयालाल जौनपुरिया श्री देवेंद्र कुमार श्री पवन कुमार इत्या...

आप प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग नीलम यादव ने उपवास पर बैठ, मजदूरों के हित की आवाज़ उठाई

आप प्रदेश अध्यक्षा महिला विंग  नीलम यादव ने उपवास पर बैठ, मजदूरों के हित की आवाज़ उठाई आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष श्री सभाजीत सिंह जी के आह्वान पर प्रदेश भर में आप नेताओं ने अपने आवास पर योगी सरकार द्वारा श्रम कानून स्थगित किये जाने के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती नीलम यादव जी ने अपने आवास पर उपवास रखा। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तर प्रदेश की महिला अध्यक्षा नीलम यादव ने कहा कि लॉकडाउन के दरमियान सबसे ज्यादा परेशानी मज़दूर तबके को हुई है। भूख से परेशान मज़दूर महानगरों से अपने गांव वापस आने को मजबूर हुए, साधन न होने की दशा में मज़दूर पैदल ही हाइवे और रेल पटरियों के रास्ते यात्रा प्रारंभ करने को मजबूर हुए। जिसके कारण तमाम दुर्घटनाओं में मज़दूरों के मरने की ख़बर आयी है जो हमारे सरकारी तंत्र की नाकामी को दर्शाता है। आप नेत्री नीलम यादव ने कहा कि इस बुरे समय मे योगी सरकार ने श्रम कानून को तीन साल तक के लिए स्थगित करके उद्योगपतियो को मज़दूरों के शोषण और दोहन की खुली छूट प्रदान कर दी है उन्ह...

मजदूर विरोधी काले कानून को लेकर आम आदमी पार्टी ने उपवास रख ,जताया अपना विरोध

मजदूर विरोधी काले कानून को लेकर आम आदमी पार्टी ने उपवास रख ,जताया अपना विरोध  संत कबीर नगर- उत्तर प्रदेश की सरकार उघोगपतियों के हित में, श्रम कानून को 3 साल के लिए स्थगित कर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। सरकार का यह फैसला मजदूर और गरीब विरोधी है। योगी सरकार के द्वारा लाए गए अध्यादेश वापसी की मांग एवं लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यो से यूपी आ रहे जिन मजदूरो की हादसे मे मौत हुई उनके परिवार जनो को 50 लाख मुआवजा एवं घर के एक सदस्य को नौकरी की मांग हेतु आम आदमी पार्टी संत कबीर नगर के सभी पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता तथा साथियों ने आज दिनांक 11 मई 2020, दिन सोमवार को अपने-अपने घरों पर एक दिन का उपवास रख कर एवं हाथो मे अपनी माँग को लेकर इस काले कानून का विरोध किया! आपको बताते चले कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही मजदूरों के प्रति अपना कड़ा रुख अख्तियार कर उनको न्याय दिलाने के लिए संसद से सड़क तक प्रतिबद्धित रही है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि मजदूरों की व्यथा देखकर दिल दहल उठता है, इनके लिए सिर्फ एक शब्द चरितार्थ होती है, "मजदूर या मजबूर"!! हमने कई सारे मजद...

समाजसेवी व आप नेता आलोक ने लगाई गुहार, तीन माह तक स्कूलों की फीस व बिजली का बिल माफ करने की यूपी सरकार

समाजसेवी व आप नेता आलोक ने लगाई गुहार, तीन माह तक स्कूलों की फीस व बिजली का बिल माफ करने की यूपी सरकार देश में कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है, लोगों के कारोबार बंद हैं, लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लोगों को परिवार चलाने का संकट है, ऐसे समय प्रदेश में निजी स्कूलों के मालिक अभिभावकों से फीस के लिए लगातार मैसेज व दबाव बना रहे हैं जो सरासर ग़लत है। ऐसी शिकायतें भी आ रही हैं कि स्कूल किताबे तक खरीदने के लिए अभिभावकों को कमीशन के लिए बुकसेलर का नाम बता रही है, सरकार संकट के समय में बच्चों की 3 माह की फीस माफ करे, साथ ही कमर्शियल एवं घरेलू बिजली के 3 माह के बिलों को सरकार माफ करे।  उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि प्रदेश में जितने भी प्राइवेट स्कूल हैं, उन्हें यह निर्देशित किया जाए कि वे अगले 3 महीनों तक स्कूलों की फीस माफ करें। निजी स्कूलों को जो फीस को लेकर अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं उन्हें रोका जाए। बंदी की वजह से लोगों के सामने परिवार चलाने का संकट है और इस समय बिजली का बिल व बच्चों की फीस जमा कर पाने में परेशानी होगी। लोगों से अपील है कि लोग सरका...

तेज़ तर्रार एसडीएम प्रमोद कुमार ने फसल के डंठल खेत मे जलाने वाले को सिखाया सबक

तेज़ तर्रार एसडीएम प्रमोद कुमार ने फसल के डंठल खेत मे जलाने वाले को सिखाया सबक संतकबीर नगर:- जनपद के घनघटा तहसील के एसडीएम प्रमोद कुमार अपनी तेज़ तर्रार कार्यशैली के लिए मशहूर है , जब से उन्होंने ये पद संभाला है अपने निष्पक्ष कार्य प्रणाली के नाते जहा  आम जनता में काफी लोकप्रिय है , वही उनकी कार्यशैली से लोगो मे न्याय के प्रति विस्वास भी मजबूत हुआ है। चाहे वो अवैध शराब बनाने वालो पर लगाम कसना हो या मिलावटी मिठाई का मामला हो , अवैध अस्पताल हो या उच्च रेट पर बेची जा रही शराब हो हर जगह उन्होंने बेहतर काम किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। ताजा मामला खेतो में फसल के डंठल जलाने से सम्बंधित है , थाना घनघटा के अंतर्गत वैकुण्ठ पुर गाँव आता है जिसमें एक व्यक्ति लक्ष्मी यादव द्वारा गेहूँ डंठल जलाने की सूचना पर एसडीएम प्रमोद कुमार पहुँचे थे,  व्यक्ति तो मौके से फरार हो गया पर एसडीएम महोदय ने बताया कि उचित धाराओं में होगा मुकदमा दर्ज। इस कार्य की  आस पास के क्षेत्रों में चर्चा  है , लोगों में खेत मे फसल न जलाने के प्रति जागरूकता आयी है। ____________________________ ...

अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा दूरभाष पर आयोजित हुआ गोष्ठी

अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा दूरभाष पर आयोजित हुआ गोष्ठी "बौद्ध पौर्णिमायाः शुभाशयाः" अखिल भारतीय साहित्य परिषद -गोरक्षप्रान्त , संतकबीरनगर इकाई  द्वारा बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन दूरभाष पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर "आत्मदीपो भव"की कामना की गई। साहित्य परिषद संतकबीरनगर इकाई के महामंत्री डॉ अमरनाथ पाण्डेय ने कहा कि बुद्धपूर्णिमा बौद्ध धर्म और सनातन भारतीय संस्कृति की आस्था का पर्व है।महात्मा बुद्ध स्वयं भगवान श्रीहरि विष्णु के नवम अवतार माने जाते है।आज उनके जन्मोत्सव पर हम सभी विश्व के सम्पूर्ण मंगल की कामना करते है। कोरोना संकट के इस विकट समय में हम उनके विचारों द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने में सक्षम हो सकते हैं। साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ अमित भारती ने कहा कि आज के दिन जिस प्रकार हम स्वयं को स्वच्छ रखने का कार्य करते है उसी प्रकार यह पहल भी करे कि हम समाज को भी स्वच्छ रखें। बुद्धपूर्णिमा के इस आध्यात्मिक पर्व पर बुद्ध के संदेशों द्वारा ही हम इस वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ सकते हैं। आज के दिन हम गरीब और जरूरत मन्दो को भोजन एवं वस्त्र प्रद...

कोरोना अलर्ट : छोटे रखें अपने नाखून, कोरोना की लड़ाई में कर देंगे कमजोर

कोरोना अलर्ट : छोटे रखें अपने नाखून, कोरोना की लड़ाई में कर देंगे कमजोर - नाखूनों के बीच जमी मैल में हो सकता है अदृश्य शत्रु - इस वक्त हर कदम पर सजगता ही सबसे बड़ा हथियार कोरोना वायरस यानि कोविड-19 के खिलाफ जंग में सजगता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है । लड़ाई जब एक अदृश्य और अनजान वायरस के खिलाफ चल रही हो तो हमें हर एक छोटे-बड़े मोर्चों पर सतर्क रहना होगा तभी हम खुद के साथ घर-परिवार और समुदाय को सुरक्षित रख सकेंगे । इसलिए आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपके नाखूनों के बीच जमा मैल में भी कोरोना वायरस या बैक्टीरिया हो सकते हैं जो कि खाते-पीते समय मुंह के रास्ते पेट तक पहुँच सकते हैं और इस लड़ाई में आपको कमजोर कर सकते हैं । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहाँ इस मुश्किल दौर में हर किसी को सुरक्षित बनाने को लेकर तरह-तरह की अपील की जा रही है वहीँ इस बारे में भी जागरूक किया जा रहा है कि अगर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना है तो नाखूनों को छोटा रखें । इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह का कहना है कि हमारे नाखूनों के बीच मैल (गंदगी) बड़े आसानी से जमा हो जाती है । इस मैल में वायरस या बैक्टीरि...

समान तरीके से फैलते हैं टीबी व कोरोना, जाँच में बरतें सावधानी

समान तरीके से फैलते हैं टीबी व कोरोना,  जाँच में बरतें सावधानी - ज्यादा सम्भावना पर टीबी के साथ कोरोना की भी कराएं जाँच - सरल उपाय अपनाएं-बीमारी से खुद बचें, दूसरों को भी बचाएं कोरोना वायरस (कोविड-19) और क्षय रोग यानि टीबी के संक्रमण का तरीका और लक्षण लगभग मिलते-जुलते है । इसलिए इनके संक्रमण की जद में आने से बचने के लिए मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है । इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है कि यदि कोई टीबी की जाँच के लिए आता है तो वह क्या-क्या सावधानी बरतें । इसके अलावा उन्हें लगता है कि मरीज में टीबी नहीं कोरोना के अधिक लक्षण नजर आ रहे हैं तो वह परामर्श लेकर उनकी कोरोना की भी जाँच करा सकते हैं । इतना ही नहीं टीबी की जांच में इस्तेमाल होने वाली सीबीनाट मशीन कोरोना की भी जाँच कर सकती है और प्रदेश में कई जगह यह जांच हो भी रही है । जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस डी ओझा ने बताया कि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पेरटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष व राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन का...