Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2020

सभी वार्डों में वेंडर नियुक्त किए जाएंगे आवश्यक सामग्री की होगी आपूर्ति -श्याम सुंदर वर्मा

सभी वार्डों में वेंडर नियुक्त किए जाएंगे आवश्यक सामग्री की होगी आपूर्ति -श्याम सुंदर वर्मा संतकबीर नगर -नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा लोगों से अपील की है की इस संकट की  घड़ी में प्रत्येक नागरिक धैर्य से काम ले , और बाहर ना निकले।  आवश्यक सामग्री जैसे कि फल सब्जियां आदि  की आपूर्ति नगर पालिका के सभी वार्डों में की जाएगी जिसके लिए वेंडर नियुक्त किए जाएंगे जिन्हें पास दिया जाएगा और वह वार्ड में जाकर फल सब्जियों की आपूर्ति करेंगे। जिससे के आमजनमानस को कोई असुविधा ना हो, हमारा पूरा प्रयास है कि सभी वार्डो में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था हो , फागिंग भी की जा रही है जिससे कि साफ सफाई बनी रही। नागरिकों को भी थोड़ा सहयोग करना पड़ेगा क्यों कि स्थित की गंभीरता हम सबको समझनी है।

युवा समाजसेवी राहुल यादव "बादल" ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों को पिलाया स्वच्छ जल

युवा समाजसेवी राहुल यादव "बादल" ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों को पिलाया स्वच्छ जल  संतकबीर नगर :-जनपद में जहां कोरोना वायरस की वजह से लाक डाउन किया  गया है ऐसे में तमाम पुलिसकर्मी अपनी मुस्तैदी से कर रहे हैं l  , ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को युवा समाजसेवी राहुल यादव उर्फ बादल ने पानी की बोतलें देकर उनकी प्यास बुझाई, आपको बताते चलें राहुल यादव पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव के नाती हैं वह युवा समाजसेवी हैं समय-समय पर वह अपनी सेवा भाव से जनपद में चर्चा में रहते हैं आज भी देखा गया कि राहुल यादव अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पानी की बोतलें देते नजर आए इस संबंध में राहुल यादव ने कहा जहां पूरा देश एक बड़ी आपदा से लड़ रहा है उसमें पुलिस कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है जो 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात है और लोगों की सेवा कर रहे हैं ऐसे में हमारा फर्ज बनता है हम भी इनके लिए थोड़ा बहुत कुछ न कुछ करें इसलिए आज मैं अपनी टीम के साथ शहर में घूम रहा हूं और जहां भी मुझे पुलिसकर्मी मिल रहे हैं मैं उन्हें पानी की बोतल दे रहा हूं इस कार्य में राहुल जी के साथ अरुण यादव इ...

विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) पर विशेष

विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) पर विशेष *अब सभी जिलों में डाकिए पहुंचाएंगे टीबी मरीजों के सैम्पल* -    राज्य क्षय रोग और डाक विभाग में करार -    पहले चरण में पांच जिलों में चला था प्रोजेक्ट *संतकबीरनगर,  देश से वर्ष 2025 तक क्षय रोग (टीबी) के पूरी तरह से खात्मे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को तय समय सीमा से पहले पूरा करने के लिए प्रदेश में चलाये जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं  को धार देने की हरसंभव कोशिश की जा रही है । इसी क्रम में टीबी मरीजों के सैम्पल की जल्द से जल्द बेहतर जाँच कराने के लिए राज्य क्षय रोग विभाग और भारतीय डाक विभाग में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) पर करार होने जा रहा है । इसके तहत अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में टीबी मरीजों का सैम्पल लैब तक पहुँचाने का काम डाकिये करेंगे । इससे पहले यह सैम्पल कोरियर से भेजे जाते थे, जिससे उसमें अधिक समय लगता था । पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ समेत प्रदेश के पांच जिलों में पहले चरण में यह कार्यक्रम नौ महीने पहले चलाया गया था । उसमें सफलता मिलने के बाद विभाग अब यह बड़ा कदम उठाने ज...

कुशीनगर एक्‍सप्रेस को खलीलाबाद में दिया गया ब्रेक डाउन, यात्रियों की हुई थर्मल स्‍क्रीनिंग

कुशीनगर एक्‍सप्रेस को खलीलाबाद में दिया गया ब्रेक डाउन, यात्रियों की हुई थर्मल स्‍क्रीनिंग -    सारे यात्रियों की थर्मल स्‍क्रीनिंग के बाद ही उनको भेजा गया गन्‍तव्‍य को -    यात्रियों ने खुद पहुंचकर करवाई अपनी थर्मल स्‍क्रीनिंग, लगी रही लाइन *संतकबीरनगर,  मुम्‍बई से गोरखपुर आने वाली इस महीने की अन्तिम सवारी गाड़ी कुशीनगर एक्‍सप्रेस को खलीलाबाद में ही ब्रेक डाउन दे दिया गया। गोरखपुर में लाक डाउन के चलते ट्रेन में सवार यात्रियों को खलीलाबाद में ही उतार दिया गया। सारे यात्रियों की थर्मल स्‍क्रीनिंग के बाद ही उनको रेलवे स्‍टेशन से बाहर निकलने दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त और सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह मौके पर मौजूद रहे। वहां पर लोगों को कोराना से सतर्क रहने के लिए पम्‍पलेट भी बांटे। उन्‍हें यह भी समझाया गया कि वह घर जाने के बाद आगामी 14 दिनों तक लोगों से अलग रहेंगे। जिले में मुम्‍बई से आने वाली कुशीनगर एक्‍सप्रेस सुबह 7.30 बजे के करीब ज्‍योंही गोरखपुर से 35 किलोमीटर पहले स्थित खलीलाबाद रेलवे स्‍टेशन पर पहुंची तो उसे वहीं पर रोक दिया...

कोरोना के संक्रमण को रोकने में मददगार है सेल्‍फ आइसोलेशन

कोरोना के संक्रमण को रोकने में मददगार है सेल्‍फ आइसोलेशन -    जिसे भी शंका हो वह खुद को कर सकता है आइसोलेट -    14 दिनों तक लोगों से न मिले, सीमित रखे आवागमन *संतकबीरनगर,  सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने कहा है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सेल्‍फ आइसोलेशन काफी मददगार साबित होगा। इसलिए जिसको भी आशंका हो वह खुद को आइसोलेट कर ले। इसके साथ ही अपना आवागमन 14 दिनों तक सीमित रखे। सेल्‍फ आइसोलेशन सबसे कारगर है। इस बीच यदि कोई परेशानी हो तो वह जिले में बने हुए किसी भी कण्‍ट्रोल रुम, जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर या अपने गांव की सम्‍बन्धित आशा कार्यकर्ता के जरिए चिकित्‍साधिकारी को फोन कर दें। मौके पर टीम पहुंच जाएगी और जाकर केस हिस्‍ट्री लेने के साथ ही स्‍क्रीनिंग भी कर लेगी। *क्‍या है सेल्‍फ आइसोलेशन* सेल्‍फ आइसोलेशन वह प्रक्रिया है कि जिसमें व्‍यक्ति खुद को परिवार के लोगों से अलग कर लेता है। 14 दिनों तक किसी को भी अपने पास आने नहीं देता है। संक्रमण फैलने के लिए जिम्‍मेदार जो भी कारक हैं, उनसे वह परहेज करता है। जैसे परिवार के किसी व्‍यक्ति के साथ सो...

घर का ताला तोड़ हुई चोरी ,नगदी व गहने गायब

घर का ताला तोड़  हुई चोरी ,नगदी व गहने गायब सन्तकबीर नगर:- शहर के कोतवाली थाना के अंतर्गत आने वाले एग्रो कालोनी में एक घर मे  चोरी हो गयी । और नगदी व गहने चोर लेकर चंपत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एग्रो कालोनी कैलाश नगर में रहने वाले धर्मपाल मिश्र  ने कोतवाली में सूचना दी कि दिनांक 21 को वो परिवार समेत अपने गाँव चले गए थे , आज 23 को जब वापस आये तो घर का ताला टूटा हुआ मिला , अंदर जाकर देखा तो पता चला कि घर मे रखे 30 हज़ार नगर व मंगल सूत्र  गायब हैं, आपको बताते चले कि दिनांक 22 को जनता कर्फ्यू था  लोग अपने घरों में थे इस लिए ये मोहल्ला काफी सुनासाना था , सम्भवतः इसी का लाभ चोर को मिला होगा, इसके साथ ही कोतवाली पुलिस की रात्रि गस्त की भी पोल खुल गयी क्यो की यह मोहल्ला जो कि एग्रो कालोनी है काफी महत्वपूर्ण है क्यो की यहां कुछ सरकारी दफ्तर है तो कुछ बड़े स्कूल भी है और सदर विधायक का  कार्यलय भी इसी एरिया में है, जिले का एकमात्र सिनेमा घर मधुकुंज चित्रमन्दिर भी यही स्थित है, ऐसे में ये घटना पुलिसया मुस्तैदी पर एक सवालिया निशान खड़ा करती है।

कोरोना से जंग में कूदे डॉ उदय , बांटा सेनेटाइजर, मास्‍क, गमछा और स्‍टॉल

कोरोना से जंग में कूदे डॉ उदय , बांटा सेनेटाइजर, मास्‍क, गमछा और स्‍टॉल -     -    सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की, लोगों को किया जागरुक *संतकबीरनगर, । कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने तथा महामारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरुक करने के उद्देश्‍य से खलीलाबाद मुख्‍यालय पर स्थित *सूर्या इण्‍टरनेशनल सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल में मास्क व गमछा वितरण किया गया। एकेडमी के निदेशक डॉ  उदय प्रताप चतुर्वेदी तथा प्रबन्‍ध निदेशक सविता चतुर्वेदी के साथ एकेडमी के शिक्षकों को मास्‍क के साथ ही गमछा प्रदान किया। साथ ही शिक्षिकाओं को मास्‍क और स्‍टोल प्रदान किया।* इस दौरान उन्‍होने वहां पर उपस्थित संतकबीर बाल आश्रम के बच्‍चों को सेनेटाइजर, मास्‍क, गमछा वितरित किया। अपने जागरुकता कार्यक्रम के दौरान उन्‍होने वहां उपस्थित लोगों को इस बात की शपथ दिलाई कि वे प्रधानमन्‍त्री नरेन्‍द्र मोदी के 22 मार्च के जनता कर्फ्यू के आह्वान का अनुपालन करें। उस दिन अपने घरों में ही रहें तथा तब तक बाहर न निकलें जब तक जरुरी न हो। वे खलीलाबाद नगर में घूम घूम...

कोरोना से लड़ने में कारगर होगा जनता कर्फ्यू, करें सहयोग – जिलाधिकारी

कोरोना से लड़ने में कारगर होगा जनता कर्फ्यू, करें सहयोग – जिलाधिकारी -    सफल रहा जनता कर्फ्यू तो कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा जनपद -    पूरे जनपद में चलती रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं, स्‍वास्‍थ्‍य टीमें रहेंगी सतर्क *संतकबीरनगर,  जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने लोगों से अपील की है कि देश के प्रधानमंत्री की अपील पर रविवार को जनता कर्फ्यू में सभी सहयोग करें। यह कर्फ्यू सफल रहा तो जनपद को कोरोना से सुरक्षित किया जा सकेगा। एक दिन के लिए घर से न निकल कर कोरोना से बचाव में सभी लोग बड़ा योगदान दे सकते हैं। कुछ लोगों की सतर्कता से न केवल उनकी बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा होगी और खासतौर से बुजुर्ग और बीमार लोगों की जान का खतरा टल जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा जारी रहेगी, बाकी सारे कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने आगे बताया कि इस बीमारी में सबसे अधिक चिंतित करने वाला कारक इसका प्रसार दर है जो काफी अधिक है। बीमारी का प्रसार रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि लोग एक दूसरे के संपर्क में कम से कम आएं, अनावश्यक भीड़भाड़ वाली जग...

आइये संकल्‍प लें, जनता कर्फ्यू से तोड़ेगे कोरोना संक्रमण की श्रृंखला

आइये संकल्‍प लें, जनता कर्फ्यू से तोड़ेगे कोरोना संक्रमण की श्रृंखला -  केवल 14 घंटे तक मानव कैरियर न मिलने से दम तोड़ देगा कोरोना -रविवार को घर में रहकर अनुशासित नागरिक होने का परिचय दें संतकबीरनगर , सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता से रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है ।इसका मूल मकसद कोरोना के वायरस के चक्र को तोड़ना है, ताकि इसके फैलाव को जल्द रोका जा सके। इस अपील का वैज्ञानिक आधार भी है। जनता कर्फ्यू की अवधारणा को लेकर सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने आगे कहा कि जनता कर्फ्यू कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का एक कारगर तरीका है। लोग एक दूसरे से नहीं मिलेंगे तो कोरोना को नए मानव कैरियर नहीं मिल पाएंगे। 14 घंटे के ब्रेक से संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है। जाहिर तौर पर जनता कर्फ्यू से संक्रमण का खतरा कम होगा। इसलिए प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से लें और एक सभ्य व अनुशासित ना‌गरिक होने का परिचय दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरगोविन्‍द सिंह ने लोगों से अपील की है कि सभी जनता कर्फ्यू में अपना योगदान कर स्वास्थ्य विभाग की मदद करें। जैसा ...

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अब समय की मांग

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अब समय की मांग ·         सोशल डिसटेंसिंग एडवाइजरी में शामिल किये गये हैं 15 सलाह ·         स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी संतकबीर नगर:- अपर मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉ मोहन झा ने कहा है कि  कोरोना वायरस संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस संक्रमण का समुदाय में फ़ैल जाने को ही कॉम्यूनिटी ट्रांसमिशन या सामुदायिक फैलाव कहा जाता है। इससे बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन यदि कुछ जरुरी सावधानियां बरती जाए तो सामुदायिक संक्रमण फैलाव पर रोक लगायी जा सकती है। इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में जरुरी सोशल डिस्टेंसिंग पर एडवाइजरी जारी की है। जनता कर्फ्यू इसी का एक हिस्‍सा है। *सोशल डिस्टेंसिंग की इसलिए जरूरत* कोराना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के दौरान वायरस हवा में फैल जाते हैं। यदि संक्रमित व्यक्ति के नजदीक कोई व्यक्ति जाता है तो वह भी इस वायरस से संक्रमित हो सकता है...

युवा समाजसेवी वैभव ने जताया जनता का आभार

युवा समाजसेवी वैभव ने जताया जनता का आभार सन्त कबीर नगर:- पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के अपील पर पूरे देश में अभूतपूर्व बंदी रही। प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर एवं समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी जनपदवासियो सहित देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस देश के लोग साहसी हो आत्मविश्वासी हो आदेश का पालन करने वाले हो, कदम से कदम मिलाकर चलने वाले हो उस देश के लोगो को बड़ी से बड़ी मुसीबत कुछ कर नही सकती है।उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से देश को संक्रामित होने से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश व्यापी  "जनता कर्फ्यू" के अपील पर पूरा देश सफलतापूर्वक बन्द रहा। पीएम के इस अपील को देश के हर नागरिक ने पालन किया, इसे सफल बनाने मे अधिकारी, कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी बतौर सहभागिता किया। 

युवा समाजसेवी डॉ. चित्रसेन ने वितरित किया मास्क, डीएम एसपी कार्यालय समेत सार्वजनिक जगहों को किया सेनेटाइज

युवा समाजसेवी डॉ. चित्रसेन ने वितरित किया मास्क, डीएम एसपी कार्यालय समेत  सार्वजनिक जगहों को किया सेनेटाइज सन्तकबीरनगर-  (समीप श्री) युवा समाज सेवी डॉक्टर चित्रसेन ने कॅरोना वायरस से जंग में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिखाई है, जहा एक ओर जनपद ही नही देश भी इस गंभीर समस्या से जूझ रहा है और तमाम अफवाहों का भी दौर जोरो पर है, ऐसे में एक डॉक्टर  व युवा समाजसेवी ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी दिखाते हुए इस वायरस के प्रति लोगो को जागरूक किया साथ ही मास्क भी वितरित किया सार्वजनिक जगहों पर साफ सफाई कराई और उसे सेनेटाइज किया। जनपद के मशहूर चिकित्सक डॉ एन. एन. श्रीवास्तव के सुपुत्र व युवा समाज सेवी डॉ. चित्रसेन ने कोरोना वायरस के प्रति लोगो  मे जागरूकता अभियान चलाया जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह और जिलाधिकारी रविश गुप्ता के कार्यालय पहुँच कर कार्यालयो को सेनेटाइज लिक्विड से सफाई किया व  मास्क भी वितरित किया , युवा समाजसेवी डॉ चित्रसेन शहर के बाईपास चौराहे पर भी अपनी टीम के साथ पहुँचे और आने जाने वाली परिवहन निगम की बसों में चढ़ कर सेनेटाइज लिक्विड से साफ स...

कोरोना से बचाव के लिए घर घर दस्‍तक देने निकली आशा-आंगनबाड़ी की टोलियां

कोरोना से बचाव के लिए घर घर दस्‍तक देने निकली आशा-आंगनबाड़ी की टोलियां -    घर घर जाकर लोगों को दे रही हैं कोरोना से बचने की आवश्‍यक टिप्‍स -    प्रक्रिया का कर रही हैं सार्वजनिक रुप से प्रदर्शन, लोग हो रहे जागरुक संतकबीरनगर, (समीप श्रीवास्तव) कोरोना वायरस के साथ ही संक्रामक रोगों से बचने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की टीम घर घर  दस्‍तक देने के लिए निकल पड़ी है। वे घर घर जाकर न सिर्फ कोरोना से बचने के लिए आवश्‍यक टिप्‍स दे रही हैं, बल्कि बचाव के प्रक्रिया का सार्वजनिक प्रदर्शन करके लोगों को जागरुक भी कर रही हैं। साथ ही साथ इंसेफेलाइटिस से बचाव की जानकारी भी साझा कर रही हैं। पहली बार दस्तक अभियान में इंसेफेलाइटिस के अलावा किसी अन्य बीमारी के प्रति प्रचार-प्रसार जोड़ा गया है। जिले में दस्तक अभियान के साथ-साथ विशेष संचारी रोग अभियान भी चल रहा है जिसमें 11 विभाग मिल कर बेक्टरबोर्न डिजीज के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही कर रहे हैं। सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह के निर्देशन में जिले के सभी 9 ब्‍लाकों की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम दस्‍तक अभियान के तहत घर घर ज...

रमेश चंद्र यादव को जिले की कमांन सौंप, "आप" ने किया संगठन मजबूत

रमेश चंद्र यादव को जिले की कमांन सौंप, "आप" ने किया संगठन मजबूत संतकबीरनगर- ( समीप श्रीवास्तव) आम आदमी पार्टी, ने  एक प्रेस वार्ता करते हुए  रमेश चंद्र यादव को जिलाध्यक्ष ( कार्यवाहक) बनाया है ।। प्रदेश उपाध्यक्ष क़ाज़ी इमरान लतीफ तथा महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव  ने बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी बदलाव लाना चाहती है। जिसके लिए पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में मजबूत संगठन पर कार्य कर रही है। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष चयनित होने के बाद पूरे जिले में मार्च व अप्रैल में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी 1727 गाओं में जाकर टीमों का गठन करना है। सभी नौ ब्लॉक तथा तीनों विधानसभा की टीमों का गठन करना है। ये तैयारियां पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है। जिला मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे जिले में से राजनौली, काली जगदीशपुर, नाथनगर, धनघटा, हैंसर, सांथा, मेहदावल, बघौली, सेमरियावां, बघौली, बाघनगर, चनवापार, उसरा इत्यादि जगहों से सैकड़ो साथियों ने आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व ज...

होली मिलन समारोह निरस्त- डॉ० एन०एन० श्रीवास्तव

होली मिलन समारोह निरस्त- डॉ० एन०एन० श्रीवास्तव संतकबीरनगर- कोरोना वायरस(COVID-19) पर भारत सरकार के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा 15 मार्च 2020, दिन रविवार को होने वाला कार्यक्रम निरस्त किया जाता है। यह जानकारी महासभा के अध्यक्ष डॉ० एन०एन० श्रीवास्तव, बंधवा के माध्यम से मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने दी।

चूहा, मच्‍छर और छछून्‍दर, आने न दो घर के अन्‍दर

चूहा, मच्‍छर और छछून्‍दर, आने न दो घर के अन्‍दर -    बच्‍चों और आम जनता को इन नारों के जरिए कर रहे जागरुक -    स्‍वास्‍थ्‍य के साथ ही अन्‍य सहयोगी विभाग भी लगे हैं अभियान में *संतकबीरनगर, (समीप श्री )13 मार्च 2020* जापानीज इंसेफेलाइटिस (जेई) / एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) जैसी जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए किए गए प्रयासों के क्रम में अब स्‍कूली बच्‍चों को इंसेफेलाइटिस से बचने के लिए शपथ दिलाई जा रही है। यही नहीं इससे सम्‍बन्धित नारा सूअर, मच्‍छर, गन्‍दा पानी, इंसेफेलाइटिस की रचे कहानी’ के साथ ही अब नया नारा चूहा, मच्‍छर और छछून्‍दर, न आने दो घर के अन्‍दर जैसा नारा भी रटाया जा रहा है। ताकि बच्‍चों के मन मस्तिष्‍क पर इंसेफेलाइटिस के वाहकों और कारकों की एक स्‍पष्‍ट छवि बन जाए और इंसेफेलाइटिस का खात्‍मा किया जा सके। इसके लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के साथ शिक्षा विभाग भी पूरी तन्‍मयता के साथ लगा हुआ है। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि जेई / एईएस तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में बच्‍चों के...

प्रा.वि.डीघा में आयोजित हुआ कॅरोना वायरस जागरूकता कार्यक्रम

प्रा.वि.डीघा में आयोजित हुआ कॅरोना वायरस जागरूकता कार्यक्रम संत कबीरनगर -(समीप श्रीवास्तव) जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत होटल सोने के निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय डीघा  पर विद्यालय द्वारा करोना  वायरस जैसी घातक बीमारी के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जहां इस समय करोना वायरस से देश  नहीं विदेशो में भी हलचल मचा हुआ है,  ऐसे में जनपद में भी कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे कि लोग जागरूक हो इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय डीघा की प्रा. अध्यापिका रेनू अग्रहरी ने अपने विद्यालय के कर्मचारियों के साथ कोरोना वायरस जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं सहित उनकी अभिभावकों को भी कोरोना वायरस के प्रति  जागरूक किया गया। साथ ही  इस बीमारी से बचने के तमाम कारगर उपाय भी बताए गए और इस बीमारी से संबंधित लक्षण और बचाव के संबंध में पंपलेट दिए गए, जिससे कि पंपलेट में पढ़कर लोग जागरूक हो सकें इस कार्यक्रम के संबंध में प्रा. अध्यापिका रेनू अग्रहरी ने बताया कोरोना वायरस जैसी बीमारी से लड़ने के लिए हमें ...

आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा

आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा संतकबीरनगर-  (समीप श्री) आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर द्वारा आज दिनांक 13/03/2020, दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी, संत कबीर नगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र यादव व आलोक श्रीवास्तव ने की। आपको बताते चले कि पहले PMC बैंक और अब YES बैंक के खाता धारको पर लगे निकासी सीमा से सभी खाता धारको का जीवन अस्त वस्त हो गया हैं।  मीडिया से मुखातिब होते हुए आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के जिला मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने यह बताया कि केंद्र सरकार सभी बैंक डिफाल्टरो के नाम सार्वजनिक करे और उनके पासपोर्ट जब्त किए जाए, जिससे देश की जनता का पैसा बैंको मे तो सुरक्षित रह सके। लेकिन सरकार द्वारा उचित कदम ना उठाने के कारण  देश का चौथा सबसे बड़ा निजी बैंक YES बैंक में लोगो के जीवन भर की कमाई का पैसा डूब चुका है। इसी क्रम में रमेश चंद्र यादव जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर यह मांग करती हैं कि :-  1). देश के सभी बैंक लोन लेने वाले अरबपति डिफा...

अवैध पनीर बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ 05 गिरफ्तार,2000 ली0 नकली दूध, 31 गत्ता रिफाइण्ड आयल बरामद

अवैध पनीर बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ 05 गिरफ्तार,2000 ली0 नकली दूध, 31 गत्ता रिफाइण्ड आयल बरामद     संतकबीरनगर -( समीप श्री)  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद  अजय कुमार सिंह व प्रभारी चौकी काँटे उ0नि0  जितेन्द्र कुमार सिंह व  जय प्रकाश तिवारी अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के नेतृत्व मे गठित टीम को समय 20.40 बजे  मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तेनुहारी सोयम के पूर्व प्रधान  कुछ लोग नकली दूध व पनीर बना रहे है उक्त सूचना पर दबिश के दौरान उक्त स्थान पर कुछ लोग 2000 ली0 की धारिता के टैंक में दूध बनाते हुए अभियुक्त – 1 – अब्दुल हमीद पुत्र स्व0 बशीर 2- शाहिद पुत्र महमूद 3- मु0 मुकीम् पुत्र मु0 मुनीर 4- गुड्डु पुत्र ओमकार 5- जयपाल पत्र लीलाधर  मिले तत्पश्चात इनसे अवैध रुप से नकली पनीर निर्माण करवाने वाले मालिक का नाम पूछा गया तो रमेश चन्द्र पुत्र रामचन्द्र निवासी गेदौरा खिरसौली थाना बेसवा जनपद अलीगढ  बताये तथा उसके बारे में बताया कि वह निर्मित नकली पनीर को बाजार में बेचने के लिए गया हुआ है तत्पश्चात उक्त स्थान की...

धूमधाम से होगा होली मिलन समारोह- डॉ एन. एन.श्रीवास्तव

धूमधाम से होगा होली मिलन समारोह- डॉ एन. एन. श्रीवास्तव  संतकबीरनगर (समीप श्रीवास्तव) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सौजन्य से दिनांक 15 मार्च 2020 होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है कार्यक्रम स्थल जनपद मुख्यालय में स्थित उत्सव मैरिज हॉल जो कि गायत्री मंदिर के निकट स्थित  है, कार्यक्रम की तैयारी पिछले 15 दिनों से जोरों शोरों से है जहां भोजन के मीनू से लेकर मेहमानों के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है वहीं इस कार्यक्रम में जनपद के तमाम युवा कायस्थ एवं तमाम जिम्मेदार पदाधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं पिछले 10 दिनों से लगातार आमंत्रण पत्र लोगों में वितरित किया जा रहा है अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर एन एन श्रीवास्तव  बेचैन जोकि जानेमाने चिकित्सक  और समाजसेवी हैं उन्होंने बताया होली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार आपसी  मिलन का त्यौहार है यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे को गले से लगा लेते है, और प्रेम में सराबोर  हो जाते है इस त्यौहार का हर एक रंग हजारों खुशियों का रंग ह...

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए केडी यादव कहा लक्ष्य बनाकर करे पढ़ाई…कॅरियर बनाने के लिए मेहनत जरूरी

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए केडी यादव कहा लक्ष्य बनाकर करे पढ़ाई…कॅरियर बनाने के लिए मेहनत जरूरी संतकबीरनगर:आधुनिकता के युग में संस्कारित शिक्षा भावी पीढ़ी को देना आवश्यक है। शिक्षकों को नैतिक शिक्षा तथा राष्ट्र के प्रति सोच रखने वाले विद्यार्थियों को भावी नागरिक बनाना चाहिए। यह बात धनघटा तहसील क्षेत्र के मुडेरा स्थित शारदा साइंस एकेडमी में हुए वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता केडी यादव ने सम्बोधन में कही। इस दौरान बच्चों द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। देश भक्ति कार्यक्रम के माध्यम से छत्राओं ने समा बांधा।

सदर विधायक जय चौबे व समाज सेवी डॉ उदय ने क्षेत्र के गरीब बच्चों के साथ होली मनाया

सदर विधायक जय चौबे व समाज सेवी डॉ उदय ने क्षेत्र  के गरीब बच्चों के साथ होली मनाया चतुर्वेदी परिवार ने गरीब बच्चों के संग कुछ यूं मनाई होली जिसकी सभी कर रहे हैं तारीफ़ कहते हैं खुशियो पर सभी का हक होता है। खुशियां अमीरी गरीबी नहीं देखती हैं। कुछ लोग दूसरों को खुशियां देकर खुश होते हैं। कुछ इसी अंदाज में होली पर्व के दिन जिले के समाज सेवियों ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे बच्चों के बीच होली की खुशियां मनाई। बच्चों को होली के उपहार दिए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे थे। इन समाजसेवियों में बच्चों ने अपनेपन का अहसास हुआ। ये वो बच्चे थे जो रंग अबीर गुलाल नही खरीद सकते थे, न ही महंगी पिचकारियां। ऐसे में इन समाज सेवियों ने उन्हें रंग अबीर गुलाल और पिचकारियां देकर न सिर्फ उन्हें खुशियां प्रदान की बल्कि स्वयं भी उनके साथ होली खेलकर उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी होली भी मनाई।

युवा समाजसेवी वैभव ,वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद दुबे के घर पहुँच कर शोकाकुल परिवार को दिए संतावना

युवा समाजसेवी वैभव ,वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद दुबे के घर पहुँच कर शोकाकुल  परिवार को  दिए संतावना संत कबीर नगर:- युवा समाजसेवी व प्रभा ग्रुप के मालिक वैभव चतुर्वेदी वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र दुबे के घर जाकर उनके परिजन से मिले और परिजनों को सांत्वना दिए आपको बताते चलें कि जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद दुबे के बड़े सुपुत्र पशुपति नाथ दुबे की आकस्मिक मृत्यु हो गई जनपद में जिसने भी यह खबर सुनी हतप्रभ रह गया और शोक में डूब गया वरिष्ठ पत्रकार श्री दुबे के परिवार में उनके दो सुपुत्र अभय दुबे एवं केदार दुबे भी मीडिया जगत के जाने-माने चेहरे हैं, वर्तमान में श्री दुबे जनपद में स्टेशन पुरवा के पास अपना मकान बनाकर रहते हैं जबकि मूलनिवासी गोरखपुर जनपद के हैं श्री दुबे मीडिया जगत में एक सम्मानित व्यक्ति हैं और समाज में एक अच्छा नाम है इस घड़ी जब उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वह अपने बड़े सुपुत्र को खो दिए हैं इस दुख में जनपद का हर शख्स उनके साथ है और लोग उनसे और परिजन से मिलकर दुख प्रकट कर रहे हैं इसी क्रम में प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर व युवा समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी भी उनके मू...

कच्ची शराब पर एसडीएम ने कसा शिंकजा

कच्ची शराब पर एसडीएम ने कसा शिंकजा सन्तकबीरनगर:-  जनपद के घनघटा तहसील में एसडीएम ने छापा मारकर कच्ची शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा है, एसडीएम प्रमोद कुमार अपने तेज़ तरार कार्यशैली के नाते जाने जाते है, त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब व कच्ची शराब का करोबार तेज़ हो जाता है , इस प्रकार के कार्यों पर अंकुश  लगाने के उद्देश्य से  आज तड़के सुबह 4:00 बज   संयुक्त टीम द्वारा माझा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से तुर्कवालिया, बिरहर घाट से एसडीएम प्रमोद कुमार द्वारा  प्रवेश किया गया जिसमें  जिसमें धनघटा थाना के संपूर्ण पुलिस  फोर्स प्रतिभाग की और सफलता हासिल हुई      इस छापेमारी में 1000 कुंतल लहन नष्ट किया गया और 80 लीटर शराब बरामद किया गया । दारू माफिया कोहरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि यह बड़ी सफलता है आगे भी ऐसी बड़ी कार्यवाही की जाएगी जिससे के कच्ची शराब पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

स्‍वस्‍थ भारत के निर्माण के लिए सभी का सुपोषित होना आवश्‍यक – जिलाधिकारी

स्‍वस्‍थ भारत के निर्माण के लिए सभी का सुपोषित होना आवश्‍यक – जिलाधिकारी ,सन्तकबीरनगर  -    किशोरियों के स्‍वास्‍थ्‍य जांच के साथ ही पोषण पखवाड़े का हुआ शुभारंभ -    आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर दिलाई गई पोषण की शपथ, विविध कार्यक्रम आयोजित जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने कहा कि स्‍वस्‍थ भारत के निर्माण के लिए यह आवश्‍यक है कि सभी लोग सुपोषित हों। जब तक जन जन सुपोषित नहीं होगा तब तक स्‍वस्‍थ भारत की संकल्‍पना को साकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए आवश्‍यक है कि बच्‍चों से लेकर बड़े सभी पोषक आहार लें। इसी अवधारणा को ध्‍यान में रखते हुए पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। यह बातें उन्‍होने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र चुरेब में पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्‍य अतिथि कहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री विजय श्री के निर्देशन में पोषण पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्‍न आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर पोषण की गतिविधियों का आयोजन किया गया। चुरेब में उन्‍होने जिलाधिकारी का स्‍वागत किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्‍होने ब...

होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक-डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी

होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक-डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी संतकबीरनगर- ( समीप श्रीवास्तव) उमिला गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी समारोह में पहुंचे और उनके गले मिलकर होली की बधाई दी।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। होली मिलन समारोह कमें उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम एवं एवं भाईचारे का त्योहार है। इस त्योहार को भेदभाव भुलाकर आपस में गले मिलकर मनाएं एवं रंग गुलाल लगाकर खुशियां बांटे । उन्होंने समारोह में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं महिला दिवस पर बेटियों को पढ़ाने और समाज में आगे बढ़ाने का अपील करते हुए कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा देकर सम्मान करें ताकि समाज के साथ-साथ देश भी आगे बढ़े।कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद, युवा समाजसेवी दानिश खान सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक-डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी

होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक-डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी संतकबीरनगर- ( समीप श्रीवास्तव) उमिला गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी समारोह में पहुंचे और उनके गले मिलकर होली की बधाई दी।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। होली मिलन समारोह कमें उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम एवं एवं भाईचारे का त्योहार है। इस त्योहार को भेदभाव भुलाकर आपस में गले मिलकर मनाएं एवं रंग गुलाल लगाकर खुशियां बांटे । उन्होंने समारोह में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं महिला दिवस पर बेटियों को पढ़ाने और समाज में आगे बढ़ाने का अपील करते हुए कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा देकर सम्मान करें ताकि समाज के साथ-साथ देश भी आगे बढ़े।कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद, युवा समाजसेवी दानिश खान सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने पालिका परिसर में खेला होली

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने पालिका परिसर में खेला होली  सन्तकबीरनगर :- ( समीप श्री) नगर पालिका अध्यक्ष ख़ाकीलाबाद श्याम  सुंदर वर्मा ने सभासद एवं कर्मचारियों के साथ खेला होली नापा अध्यक्ष ने कहा होली भाईचारा और प्रेम का सौहार्द है होली के माध्यम से गिले-शिकवे दूर हो जाते हैं यह पर्व मिलन एकता का पर्व है हर व्यक्ति को इस पर्व को ऐसे ही मनाना चाहिए इसके साथ ही पालिका अध्यक्ष ने कहा जैसा कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस जैसी बीमारी चर्चा में है अतः हमें एतिहाद पटना होगा और अफवाहों से बच के रहना होगा पालिका अध्यक्ष ने समीप रिपोर्ट के माध्यम से जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सभासद लोग और कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे

युद्ध स्तर पर आप ने चलाया सदस्यता अभियान

युद्ध स्तर पर आप ने चलाया सदस्यता अभियान   संतकबीर नगर:-  (समीप श्री)  आदमी पार्टी  संत कबीर नगर की इकाई ने शहर में कई जगहों पर सदस्यता अभियान के स्टाल लगाएं हैं, आम आदमी पार्टी के युवा नेता सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि हमारा लक्ष्य तकरीबन 50,000 सदस्यों को जोड़ना है युवा नेता आलोक ने कहा आने वाले सभी स्तर के चुनाव में आम आदमी पार्टी हिस्सा लेगी इसी उद्देश्य हम सदस्यता अभियान चला रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे साथ जुड़कर पार्टी में शामिल हो और हमें मजबूती मिले। आप आप युवा नेता सुधीर सिंह ने बताया कि 23 फरवरी से 22 मार्च तक सदस्यता अभियान चलेगा । दिल्ली किला फतह करने के बाद से आप सदस्यों  का मनोबल तेज़ है काफी उत्साहित आम आदमी के लोग सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने में लगे है, वर्तमान समय मे आप की जिला कार्यकारिणी भंग हैं, जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा  संतकबीर नगर:- आम आदमी पार्टी  संत कबीर नगर की इकाई ने शहर में कई जगहों पर सदस्यता अभियान के स्टाल लगाएं हैं, आम आदमी पार्टी के युवा नेता सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया ...

महिला दिवस को अनूठे अंदाज में मनेगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला

महिला दिवस को अनूठे अंदाज में मनेगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला - आठमार्च को जन्म लेने वाली बेटियों और उनकी मां को मिलेगा उपहार - वरिष्ठ एएनएम करेंगी मेले का उद्घाटन, पोषण युक्‍त आहार का भी होगा वितरण *(विश्व महिला दिवस पर विशेष)* *संतकबीरनगर  ।* जिले के  स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों पर लगने वाला आरोग्‍य मेला इस बार अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। इसका उदघाटन कोई और नहीं बल्कि वरिष्‍ठ एएनएम के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान आठ मार्च को जन्‍म लेने वाली बेटियों और उनकी माताओं को उपहार भी प्रदान किया जाएगा। सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने बताया कि जिले में कुल 22  प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रत्येक माह के रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला इस बार अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। इस रविवार को आठ मार्च है, और यह तारीख विश्व महिला दिवस के रूप में मनाई जाती है। यूं तो इन आरोग्य मेलों का उदघाटन जनप्रतिनिधियों से कराया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा न करके इन मेलों का उदघाटन वहां पर मौजूद वरिष्ठ एएनएम से कराया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं इसखास मौके पर जन्म लेने वाली बेटियों...

सूर्या इंटरनेशनल ने फूलों की होली खेल कर मनाया इको फ्रेंडली होली, साथ ही कोरोना वायरस के लिए किया जागरूक

सूर्या इंटरनेशनल ने फूलों की होली खेल कर मनाया इको फ्रेंडली होली, साथ ही कोरोना वायरस के लिए किया जागरूक * *संतकबीरनगर- संत कबीर नगर जिले के प्रतिष्ठित सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रबंध समिति के साथ फूलों की होली खेली वही एक दूसरे को होली की बधाई दी। आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के प्रतिष्ठित सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी का है जहा आज होली समारोह का आयोजन किया गया जहाँ स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओ ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी और लोगो ने फूलों को होली । वही इस होली में विशेष बात यह रही कि देश में कोरेना वायरस को देखते हुए रंग का प्रयोग ना करके फूलों की होली खेली गई और  लोगों को  रंग की होली ना खेलने की अपील की गई। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंध निदेशक और युवा समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है इसे मिलजुल कर मनाएं और इस होली में रंगों का प्रयोग ना करे उन्होंने  सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और स...

समाचार पत्र मानवीय पथ देगा समाज को नई पहल - वैभव चतुर्वेदी

समाचार पत्र मानवीय पथ  देगा समाज को नई पहल - वैभव चतुर्वेदी    सन्त कबीर नगर - समाज को नई दिशा देने का व समाज मे फैली कुरीतियां एवं भ्रष्टाचार , राजनैतिक उथल - पुथल को एक आईने की तरह दिखाने का काम करती है प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया । जो जैसा है उसे उसकी जानकारी करा देती है इसीलिए लोकतंत्र मे उसका नाम चौथा स्तम्भ का दिया जाता है । उक्त बाते प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी ने अपने टीम के सभी सदस्यो को बधायी देते हुए कहा कि उसी तरह साप्ताहिक समाचार पत्र " मानवीय पथ " अपने शीर्षक के मुताबिक सामाजिक , राजनैतिक , आर्थिक रुप से नई दिशा देने का कार्य करेगी । गरीबो मजलूमो की आवाज दबे कुचले लोगो का सहारा बनकर एक नई दिशा देने का कार्य करेगी यही मेरी शुभकामना है ।  समाचार पत्र का विमोचन उद्यान राज्य मंत्री श्रीराम चौहान द्वारा किया गया । इस अवसर पर अनेको संभ्रात गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

कोरोना से डरें नहीं, मास्‍क के पीछे भी न भागे, निगरानी के लिए 13 टीमें गठित*

* कोरोना से डरें नहीं, मास्‍क के पीछे भी न भागे, निगरानी के लिए 13 टीमें गठित* -    चिकित्‍सकों ने स्‍वच्‍छता तथा सतर्कता का दिया सुझाव, विदेश से आने वालों की दें सूचना -    कहीं से भी आएं तो हाथ 5 बार जरुर धोएं, बेवजह आंख और मुंह पर हाथ न ले जाएं *संतकबीरनगर, 6 मार्च 2020,* नेवल कोरोना वायरस को लेकर भय का वातावरण न बनाएं, न ही मास्‍क के पीछे भागें। कोरोना की निगरानी के लिए 13 टीमों का गठन कर दिया गया है। चारो तरफ सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पूरी तरह से स्‍वच्‍छता बनाए रखें साथ ही विदेश से आने वाले व्‍यक्तियों के बारे में सूचना जरुर दें। कहीं से भी आएं तो अपने हाथों को साबुन से कम से कम 5 बार जरुर धोएं, बेवजह आंख, मुंह और नाक पर हाथों को न ले जाएं। आप पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। जनपदवासियों को यह भरोसा दिलाया है सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने। उन्‍होने बताया कि कोरोना को लेकर बेवजह दुष्‍प्रचार न करें। विदेश से आने वालों की हर जगह जांच की जा रही है। यह भी निर्देश है कि प्राइवेट अस्पतालों से बात करके उनके मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की सूची बनाए। स्थानीय स्तर ...

वरिष्ठ पत्रकार को पुत्र शोक*

* वरिष्ठ पत्रकार  को पुत्र शोक*  संत कबीर नगर :- ( समीप श्री) जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हरिश चंद दुबे जी के बड़े पुत्र का निधन हो गया इस खबर से  जनपद में उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद दुबे जी मूलनिवासी हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि वर्तमान समय में संत कबीर नगर में निजी आवास बनवाकर कर परिवार समेत रहते हैं ,श्री दुबे के बड़े पुत्र पशुपति नाथ दुबे जिनकी उम्र लगभग 42 वर्ष थी एक हप्ते से बीमार चल रहे थे श्री दुबे के बड़े पुत्र जनपद बस्ती में अपना कारोबार करते थे और अपने परिवार समेत में रहते थे। स्वर्गीय पशुपति अपने पीछे 2 पुत्र अविनाश व अमन को छोड़ गए है। वरिष्ठ पत्रकार श्री हरीश चंद दुबे जनपद के माने जाने पत्रकार हैं इनके परिवार में उनके दो पुत्र भी मीडिया जगत में अच्छे ओहदे  पर है जिनमें से एक अभय नाथ दुबे दूसरे केदार नाथ दुबे हैं  जिसने भी यह खबर सुना हतप्रभ रह गया जनपद के अधिकारियों राजनीति के लोगों मीडिया जगत के लोगों व्यापार जगत के लोगों ने शोक व्यक्त किया है

व्यापारी के दुःख में शरीक हुए समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप ,शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

* व्यापारी के दुःख में शरीक हुए  समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप ,शोकाकुल  परिवार को दी सांत्वना* संतकबीरनगर:-  जनपद के भेली मंडी में स्थित ब्यापारी संजय जायसवाल की पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया। इसकी सूचना पाकर   युवा समाज सेवी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी  ने शोकाकुल परिवार से मिलने पहुँचे, परिजनों के साथ सांत्वना व्यक्त किया ।  डॉ उदय  उनके अंतिम यात्रा में शामिल होकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।  भेली मंडी में स्थित व्यापारी संजय जायसवाल की पत्नी का  निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया।  शोकाकुल परिवार से मिलकर समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने  परिजनों को बंधाया ढांढस । इस दौरान नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल,सूर्या इंटर नेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव,सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी केव्यवस्थापक बलराम यादव,जीपीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य सीपी श्रीवास्तव,शुभी देवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ चिंतामणि उपाध्याय,छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह,नगर अध्यक्ष भाजपा सतविंदर पाल जज्जी,युवा समाजसेवी दानिश ...

कोरोना आइसोलेशन वार्ड का डीएम ने किया निरीक्षण, सतर्कता के निर्देश*

* कोरोना आइसोलेशन वार्ड का डीएम ने किया निरीक्षण, सतर्कता के निर्देश* -    आइसोलेशन वार्ड के लिए अलग से शौचालय की व्‍यवस्‍था के दिए निर्देश -    मौके पर मौजूद रहे उच्‍चाधिकारी, व्‍यवस्‍था पर जताया पूरी तरह संतोष *संतकबीरनगर, 5 मार्च 2020,* कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में जिले का स्‍वास्‍थ्‍य महकमा अलर्ट पर है। इसे लेकर जिला चिकित्‍सालय में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने गुरुवार को वार्ड का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होने पूरी सतर्कता बरतने के साथ ही आइसोलेशन वार्ड के लिए सबसे अलग शौचालय की भी व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद स्‍वास्‍थ्‍य महकमा पूरी तरह से हरकत में आ गया और जो भी थोड़ी बहुत कमियां थीं उन्‍हें दूर किया। जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए बनाए गए वार्ड का चेकलिस्‍ट के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस 2019 चाइना की निगरानी के आवश्‍यक उपाय कर लिए गए हैं। इस वायरस के मनुष्‍य में संक्रमण से मनुष्‍यों में फ्लू जैसे लक्षण...

समाज सेवी डा. उदय प्रताप चौबे ने गायत्री मंदिर में धर्मार्थ कार्य हेतु वाटर कूलर भेंट किया

* समाज सेवी डा. उदय प्रताप चौबे  ने गायत्री मंदिर में धर्मार्थ कार्य हेतु वाटर कूलर भेंट किया*   संत कबीर नगर:- जनपद में बरदहिया बाजार के निकट स्थित गायत्री मंदिर में समाज सेवी डॉ उदय प्रताप  चौबे द्वारा  वाटर कूलर भेंट किया गया जिसका उद्धघाटन आज हुआ। मंदिर में काफी मात्रा में भक्तों की भीड़ होती रहती है इस उद्देश्य यहां पर वाटर कूलर अत्यंत आवश्यक था ।इसकी पूर्ति आज डा. चौबे  ने कर दिया।   इस अवसर पर डा उदय चौबे  ने कहा की स्वच्छ पानी पीना सबके लिए आवश्यक है और आवश्यक के साथ स्वच्छ पानी पर सबका अधिकार है । मेरे प्रयास से यदि मंदिर में आए भक्तों पर को स्वच्छ पानी व शीतल पानी उपल  हो जाता है तो ये अच्छी बात है। संकट मोचन व्यापारी प्रतिष्ठान के विवेक छपरिया जी ने बताया मैं मंदिर में हमेशा आता हूं और यहां पर वाटर कूलर काफी दिनों से खराब पड़ा था जिसका निवेदन मैंने स्वयं जाकर विधायक महोदय से कहा या विधायक महोदय की सरलता है कि जैसे ही उनके संज्ञान में यह बात आई उन्होंने तुरंत वाटर कूलर ही नहीं बल्कि आरो की भी व्यवस्था कर दी उन्होंने...