Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

आप जिलाध्यक्ष ने हैदराबाद से निकले मजदूरों को पहुँचाया उनके घर!

आप जिलाध्यक्ष ने हैदराबाद से निकले मजदूरों को पहुँचाया उनके घर! संतकबीरनगर- आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के जिला-संयोजक रमेश चंद्र यादव ने हैदराबाद से 13 दिनों से पैदल चल कर आने वाले मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया। आपको बताते चले कि इस समय लॉकडाउन का  चल रहा है। हैदराबाद से चल कर आने वाले मजदूरों की सूचना घर पर दूरभाष के माध्यम से आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव द्वारा लगी। उनको दूरभाष पर बताया गया कि ये लोग पिछले 13 दिनों से हैदराबाद से पैदल चल कर आ रहे हैं, कभी माल वाहक वाहन, कभी मालगाड़ी तो कभी पैदल, किसी तरह आज ये अपने जिले में आते हुए दिखें। भूख और पसीने से लतपथ लोगों की जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव जी ने उनको प्राथमिक विद्यालय पर रुकने की व्यवस्था कराई तथा दोपहर का भोजन भी सोशल-डिस्टनसिंग के तहत करवाया। तदोपरांत एक पास वाहन की व्यवस्था कर उनको सांथा ब्लॉक और बस्ती तक पहुँचाया, जहां पर प्रशासन को खबर कर इनकी जांच करवाया गया

सदर विधायक जय चौबे व समाजसेवी डॉ उदय ने सफाइकर्मियों का किया सम्मान

सदर विधायक जय चौबे व समाजसेवी डॉ उदय ने सफाइकर्मियों का किया सम्मान   संतकबीरनगर:- ( समीप श्री )लॉक डॉउन में लोगो को अपने घरों में रहने की अपील की गई है प्रशासन भी लोगो की मदद कर रहा है।  सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉ0 उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सदर विधायक जय चौबे के साथ कोरोना महामारी से लोगो का बचाव कर रहे सफाई योद्धाओं का सम्मान किया। डॉ0 उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सफाई कर्मियों में खाद्य सामग्री, गमछा, मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया।  सूर्या एकेडमी के निदेशक डॉ0 उदय प्रताप लोगो की मदद के लिए निरंतर प्रयासरत है चतुर्वेदी परिवार हर जरूरत मंद लोगो को राशन सामग्री पहुचा रहे है।  पिछले दिनों डॉ0 उदय प्रताप ने सैकड़ो गरीबो में पहुंच कर लोगो मे राहत सामग्री बांटी थी, वहीं अब उन्होंने सदर विधायक जय चौबे के साथ कोरोना की जंग में लगे दिनरात साफ सफाई का कार्य करने वाले सफाई योद्धाओं के  मदद के लिए भी आगे आये है।  सूर्या एकेडमी के निदेशक डॉ0  उदय प्रताप चतुर्वेदी,  सदर विधायक जय चौबे के साथ  सफाई कर्मियों  मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन...

पुलिस प्रताड़ना से पीडित ग्राम प्रधान ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार( रिपोर्ट_अभयनाथ दूबे)

पुलिस प्रताड़ना से पीडित ग्राम प्रधान ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार( रिपोर्ट_अभयनाथ दूबे) सेमरियावां(संतकबीरनगर)।   दुधारा थाना क्षेत्र के गांव दरियाबाद के प्रधान ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय पुलिस की प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है।      थाना दुधारा क्षेत्र के गांव दरियाबाद की ग्राम प्रधान शैमा अब्दुल फत्ताह ने पुलिस अधीक्षक को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री के 22 मार्च को जनता कर्फ्यू तथा 24 मार्च से सम्पूर्ण लाकडाउन के समय से ही अपने गांव को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए सभी सरकारी एवं प्रशासनिक आदेश व निर्देश का पालन करती आयी है। ग्राम पंचायत में दिनांक 29 मार्च के बाद आये लोगों को प्राथमिक विद्यालय में क्वरंटाइन किया गया था। जबकि दिनांक 29 मार्च से पहले 15 फरवरी से 29 मार्च के बीच  विदेश या देश के अन्य राज्यों से आये लोगों की सूची बनाकर तत्काल खण्ड विकास अधिकारी सेमरियावां व स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया उस दौरान बताया गया कि यदि क्वरंटाइन का निर्देश ...

पहली मई से सभी जिलों में डाकिये पहुंचाएंगे टीबी मरीजों के सैम्पल

पहली मई से सभी जिलों में डाकिये पहुंचाएंगे टीबी मरीजों के सैम्पल - राज्य क्षय रोग और डाक विभाग में करार, 48 घण्‍टे में पहुंचेगा सैम्‍पल - नई व्यवस्था से टीबी रोगियों की पहचान और इलाज में आएगी तेजी *संतकबीरनगर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सन 2025 तक देश से क्षय रोग यानि टीबी के खात्मे के संकल्प को तय समय सीमा से पहले पूरा करने को लेकर कई नई योजनायें और कार्यक्रम शुरू किये जा रहे हैं । इसी क्रम में वृहस्पतिवार को स्वास्थ्य भवन में राज्य क्षय रोग विभाग और भारतीय डाक विभाग में विधिवत एक करार हुआ, जिसके तहत पहली मई से प्रदेश के सभी 75 जिलों में टीबी मरीजों का सैम्पल लैब तक पहुँचाने का काम अब डाकिये करेंगे । इससे पहले यह सैम्पल कोरियर से भेजे जाते थे, जिससे रोगियों की पहचान और इलाज शूरू होने में विलम्ब होता था । इस करार के साथ ही उत्तर प्रदेश इस नई व्यवस्था को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है । जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस डी ओझा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रुकुम केस की उपस्थिति में इस करार पर राज्य क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता औ...

सप्तऋषि कार्यक्रम में होगा कायस्थों का महासंगम, आप भी शामिल होकर बनिये इस गौरवशाली क्षणों के साक्षी

सप्तऋषि कार्यक्रम में होगा कायस्थों का महासंगम, आप भी शामिल होकर बनिये इस गौरवशाली क्षणों के साक्षी   कास्यथ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा आगामी 7 जून को विहार के पटना में सप्तऋषि कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही है, संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है। आपको बताते चले कि सप्तऋषि कार्यक्रम का आयोजन कास्यथ वाहिनि द्वारा प्रति वर्ष आयोजीत होता है, जिसमे देश ही नही बल्कि विदेश ई भी कास्यथ समाज के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है, इस बार यह कार्यक्रम विहार के पटना में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कास्यथ समाज के लोग शामिल हो सके और इस गौरवशाली क्षणों के साक्षी बन सके इसी प्रयास में संगठन के लोग लगे हुए है। इस कार्यक्रम के संबंध में अबतक जो भी सूचनाएं मिल रही है उसके अनुसार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सामाजिक  संस्थाओ  और सामाजिक व्यक्तियोँ का बढ़ चढ़ कर सहयोग प्राप्त हो रहा है । ____________________________ रिपोर्ट-समीप श्री

पालघर मॉब लिंचिंग के शिकार संत सुशील गिरि के परिजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की समाजसेवी अंकुर राज तिवारी ने, दिया आर्थिक सहायता

पालघर मॉब लिंचिंग के  शिकार  संत सुशील गिरि के परिजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की समाजसेवी अंकुर राज तिवारी ने, दिया आर्थिक सहायता संतकबीरनगर :-( केदारनाथ दूबे)   समाजसेवी अंकुर राज तिवारी हमेशा से ही जनपद में अपने सामाजिक कार्यो हेतु जाने जाते है , उनकी लोकप्रियता का अनुमान आप इसी बात से लगा सकते है कि जनपद में युवाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय व सबके चहेते बन बैठे है , और अब लोग उनसे उम्मीद कर रहे है व मांग रहे है कि वो राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका भी सुरु करें उनकी दयालुता का ताज़ा उदाहरण है कि महाराष्ट्र के पालघर में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए संत सुशील गिरि के परिजन को उन्होंने आर्थिक सहायता के रूप में इक्यावन हज़ार रुपये मुहैया  कराई है। आपको बताते चले संत सुशील गिरी जी  जो महज़ 35 साल की उम्र में ही मॉब लीचिंग का शिकार हो गए और उनकी दुःखद मृत्यु हो गई।  सन्त सुशील गिरी जी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले थे। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया था। संन्यास से पहले लोग उन्हें प्यार से रिंकू दुबे कहते थे। हालांकि, परिवार...

सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से दी जा रही शिक्षा

सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों को  ऑनलाइन क्लास के माध्यम  से दी जा रही शिक्षा  सन्तकबीरनागर :- (समीप श्री)  जनपद के मशहूर विद्यालय सूर्या इंटरनेशनल के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी  बच्चों की शिक्षा हेतु अत्यंत गंभीर है इसका अंदाज़ा इसी बात से लग जाता है कि लॉक डॉउन के दौरान होने वाली आन लाइन पढ़ाई की पूरी देख रेख खुद कर रहै है।   नर्सरी से लेेेकर क्लास 11  तक हर वर्ग के बच्चों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पढ़ाने काम जारी है। ऑनलाइन पढ़ाई के सम्बंध में एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉ0  उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि इस बंदी के दौरान वे सभी शिक्षकों के साथ फ़ोन के माध्यम से जुड़कर बच्चों की पढ़ाई शुरू करवाने के लिए प्रयासरत थे और अब 3 दिनों से इसकी शुरुआत हो गयी  है और 2500 बच्चे ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे है। अभिभावक स्मार्ट फोन के माध्यम से ग्रुप में जुड़कर अपने बच्चों की पढाई कर रहे  हैं। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप में हर वर्ग और सेक्शन का अलग अलग ग्रुप बनाया गया है जिसमें सभी विषयों के शिक्षक बच्चों को विषय वस्...

गिनीज बुक जैसी ही उपाधि है सप्तऋषि - अमित अशोक (युआ राष्ट्रीय सचिव)

गिनीज बुक जैसी ही उपाधि है सप्तऋषि - अमित अशोक (युआ राष्ट्रीय सचिव)     चम्पारण (बिहार) : आगामी 7 जून को पटना में अंतराष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी प्रमुख हमारे मार्गदर्शक पंकज भईया कायस्थ के नेतृत्व में सप्तऋषि उपाधि समारोह का आयोजन किया जा रहा है।     इस कार्यक्रम में विचार गोष्ठी भी होगी। जिसमें कायस्थ एकता,भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के प्रति आदर भाव मत भी लिए जाएंगे।      उक्त बातों की जानकारी राष्ट्रिय सचिव युआ अमित अशोक ने दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इस वर्ष पटना में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है ।        इस विश्व चर्चित आयोजित कार्यक्रम में विश्व के सात प्रतिभााशाली अतिविशिष्ट कायस्थ कुलवंशजों को सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सप्तऋषी कोर कमेटी का कार्य सप्तऋषि सम्मान समारोह में चुने गये सप्तऋषियों में साहित्यजगत, चिकित्सा जगत व भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के अनन्य भक्त व सेवक को देने का प्रावधान है।       इनमें योग्य प्रतिभागियों का चुनाव कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय की 11 सदस्यीय कोर कमेटी ...

बस घर ही सुरक्षित रहा जा सकता है- डा. अमर नाथ पांडेय

बस घर ही सुरक्षित रहा जा सकता है- डा. अमर  नाथ पांडेय  सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन अवश्य करें साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आप कोरोना के कितने निकट है। यदि आपके घर पेपर आता है या कपड़े स्त्री करने वाला आ रहा है तो थोड़ा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है क्योंकि हो सकता है जाने अनजाने वो भी कोरोना कैरियर हो। न्यूज पेपर भी कई हाथों से होता हुआ आप तक पहुँचता है और धोबी भी सिर्फ आपके ही कपड़ों को स्त्री नही करता।अतः आवश्यकता है कि हम इन कार्यों से बच कर रहे,हो सके तो पेपर ऑनलाइन ही पढ़ लिया करे या घर पर पढ़ने के बाद हाथों को अच्छी प्रकार साबुन से धुल ले और कपड़े इत्यादि घर पर ही धुले और स्त्री करें। आज कुछ मोहल्लों, कालोनियों,ग्रामसभा में लोग दोपहर और सायं मात्र तफरी और मेल मुलाकात के लिए निकल जा रहे हैं, उन्हें भी इससे बचने की जरूरत है नही तो वो खुद मुसीबत में पड़ेंगे और अपने परिवार को भी मुसीबत में डाल देंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन कहती हैं कि कोरोना के अधिकांश मामलों में कोई पहचान नहीं मिलती अतः हम सभी को और भी संयमित होना पड़ेगा अन्यथा- "आप डुबन्ते बाम...

डीएम व एसपी ने हाटस्पॉट स्थल मगहर का निरीक्षण कर सीमाओं को चारों तरफ से कराया गया शील

डीएम  व एसपी ने  हाटस्पॉट स्थल मगहर का निरीक्षण कर सीमाओं को चारों तरफ से कराया गया शील        संतकबीरनगर मे थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत मगहर मे एक कोरोना पाजीटिव व्यक्ति मिलने के पश्चात गॉव को सील कर हाटस्पाट स्थल घोषित कर दिया गया है, जिलाधिकारी  रवीश गुप्ता* व पुलिस अधीक्षक  ब्रजेश सिंह* द्वारा अन्य अधिकारियों के  साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे कस्बे को चारों तरफ से बैरिकेटिंग लगाकर आने जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से सील कराया गया तथा संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु पूरे मोहल्ले को सेनेटाइज कराने की कार्यवाही की गयी  । दैनिक जीवन मे उपयोग होने वाली फल, सब्जी दूध तथा राशन आदि आवश्यक वस्तुओ को घर-घर तक पहुचाने की  व्यवस्था की जा रही है । कस्बे में मेडिकल प्रोटोकाल के अनुसार अन्य कार्यवाहियां की जा रही हैं ।  पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हाटस्पाट स्थल पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक अहतियात बरतते हुए सुरक्षा उपकरणों के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

रमजान त्योहार के दृष्टिगत मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ डीएम व एसपी की संयुक्त गोष्ठी हुई

रमजान त्योहार के दृष्टिगत मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ डीएम व एसपी की  संयुक्त गोष्ठी हुई            सन्तकबीरनगर:- ( समीप श्री) रिजर्व पुलिस लाइन सभागार मे जिलाधिकारी  रवीश गुप्ता  व पुलिस अधीक्षक  ब्रजेश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से आगामी त्यौहार रमजान के दृष्टिगत मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए* वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु जनभागीदारी को बढावा देने हेतु गोष्ठी की गयी । गोष्ठी मे सम्मिलित लोगों से रमजान के महीने मे कोरोना वायरस से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मस्जिद मे न जाकर घर पर ही नमाज अदा करने को लेकर लोगों से बताने की अपील की गयी । गोष्ठी के दौरान बताया गया कि कोरोना वायरस से बचाव बिना जनजागरुकता के सम्भव नही है यह वायरस किसी भी देश, धर्म, जात - पात को नही देखता है किसी को भी यह संक्रमण हो सकता है कृपया सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का संयमित होकर कडाई से पालन करें इसमें ही सबकी भलाई है जिससे इस महामारी को मिलकर हराया जा सके । गोष्ठी के दौरान उपस्थित धर्मगुरुओं ...

अवैद अस्पताल को एस डी एम घनघटा प्रमोद कुमार ने किया सील

अवैद अस्पताल को एस डी एम घनघटा प्रमोद कुमार ने किया सील  सन्तकबीरनगर:-  जनपद के घनघटा तहसील के एसडीम प्रमोद कुमार ने कुछ अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया जिसमें एक अस्पताल के कागजात वैद न पाए जाने की दशा में  अस्पताल को सील कर दिया। इस सम्बंध में एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि लाइफ केयर सेंटर एंड मेटरनिटी सेंटर दूल्हा पार का moic पौली के साथ  औचक जांच किया गया। जिसके पास कोई बैध लाइसेंस या मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा जारी लाइसेंस कागज नहीं पाया गया। इस प्रकार अनियमितता के क्रम में उक्त हॉस्पिटल को सील किया गया और 1 सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी किया गया।  बताते चलें कि कोविड-19 या कोरोनावायरस जैसे संक्रमण के काल में अगर अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टर बिना पीपीई/ परसनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट के बिना अगर इलाज करते हैं अपने क्षेत्र में तो एक बहुत बड़े खतरे को दावत दे रहे हैं। क्योंकि इनके पास किसी प्रकार का सुरक्षा के लिए इंतजाम नहीं होता है। इस स्वयं  प्रभावित होंगे और पूरे क्षेत्र को संक्रमित करने मैं कोई कसर पीछे नहीं छोड़ेंगे। इसको देखते हुए...

भाजपा मीडिया प्रभारी अमित श्री. ने सीएम योगी के पिता जी के निधन पर जताया दुःख

भाजपा मीडिया प्रभारी अमित श्री. ने सीएम योगी के पिता जी के निधन पर जताया दुःख सन्तकबीरनगर:- सुबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता जी का निधन हो गया , सीएम योगी के पिता के निधन पर जनपद में कई राजनीतिक हस्तियों ने दुख व शोक प्रकट किया है। इसी क्रम में भाजपा के मीडिया प्रभारी व युवा नेता अमित श्रीवास्तव ने  अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के पितृशोक में अपना गहरा दुःख जताया है साथ ही उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की है। अमित श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय आदित्यनाथ जी दिन रात कॅरोना वायरस से  लड़ाई में लगे हुए है,जबकि उन्हें  खुद इस वक्त पितृशोक हुआ है, ऐसे वक्त में हम अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करते है। ___________________________ *रिपोर्ट -समीप श्री*

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया वृक्षारोपण

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया वृक्षारोपण "माता भूमि पुत्रोहं पृथिव्या" आज नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा जी ने अपने इंडस्ट्रियल एरिया आवास पर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अपने सार्वजनिक जीवन के कार्यों से समय निकालकर वृक्षारोपण किया तथा समस्त नगरवासियों से आवाहन किया कि अपने घर पर आप सभी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वृक्षारोपण करे। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लॉक डाउन का निर्णय लिया गया जिससे लोगों के घरों में होने के कारण सभी गतिविधियां बंद हो गईं और पूरे विश्व को इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है वहीं दूसरी तरफ धरती को नया जीवन मिल गया है। न सिर्फ हवा बल्कि पानी भी साफ हो गया है। _________________________________________ रिपोर्ट-समीप श्री.

सूर्या स्कूल के प्रबंधक व समाजसेवी डॉ. उदय ने ,एक लाख 51 हज़ार ₹ का आर्थिक सहयोग सीएम फंड में दिया..

सूर्या स्कूल के प्रबंधक व समाजसेवी डॉ. उदय ने ,एक लाख 51 हज़ार ₹ का आर्थिक सहयोग सीएम फंड में दिया.. *संतकबीरनगर* कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एक साथ हो गया। सीएम रिलीफ फंड में कई सेलेब्रिटी आर्थिक मदद कर रहे हैं। इसमें अब एक बड़ा नाम जुड़ा    डॉक्टर  उदय प्रताप चतुर्वेदी का जो यूपी के संतकबीरनगर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी होने के साथ दर्जनों बड़े शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंध निदेशक है जिन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख इक्यावन हज़ार रुपये की मदद की। आपको बता दें कि डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी जाने माने समाजसेवी व शिक्षाविद के साथ सदर विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के बीजेपी विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे के छोटे भाई है। बड़े भाई व सदर विधायक जय चौबे की प्रेरणा पाकर और उनकी उपस्थिति में डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी डीएम आवास पहुंचकर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम से जारी एक लाख इक्यावन हजार रुपये का चेक देते हुए कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ने में अपनी प्रतिबद्धता जताई। गौरतलब हो कि समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्...

लॉक डाउन के दौरान किशोरियों की सेहत का रखें पूरा ख्याल

लॉक डाउन के दौरान किशोरियों की सेहत का रखें पूरा ख्याल - स्कूल न जाने वाली किशोरियों को मिलती रहे आईएफए ब्लू टैबलेट - आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिले में घर-घर जाकर देंगी टैबलेट *संतकबीरनगर , कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों की गतिविधियाँ ठप चल रही हैं । ऐसे में स्कूल न जाने वाली किशोरियों को केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित न होना पड़े, इसका पूरा ख्याल सरकार को है । प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किया है कि स्कूल न जाने वाली किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) ब्लू की टैबलेट समय से उपलब्ध कराने की व्यवस्था हरहाल में सुनिश्चित की जाए । दिशा-निर्देश के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गृह भ्रमण कर स्कूल न जाने वाली किशोरियों को आईएफए ब्लू टैबलेट का मासिक/साप्ताहिक वितरण करेंगी । इस दौरान वह सोशल डिस्टेंशिंग का पूर्ण पालन करें । टैबलेट वितरण का विवरण भी पंजिका पर दर्ज करने को कहा गया है । इससे अगले माह की आपूर्ति का वितरण करने से पहले आं...

कोरोना से बचाव में मदद करने में काफी लाभदायक है आरोग्‍य सेतु एप

कोरोना से बचाव में मदद करने में काफी लाभदायक है आरोग्‍य सेतु एप • गूगल प्लेस्टोर से करें डाउनलोड, जिन्‍होने नहीं किया है वे भी करें डाउनलोड • आरोग्‍य सेतु एप में आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बताये उपाय *संतकबीरनगर, भारत सरकार के द्वारा कोरोना से बचने के लिए लांच किए गए आरोग्‍य सेतु एप को अगर किसी ने डाउनलोड नहीं किया है तो वह जरुर कर लें, क्‍योंकि आगे चलकर यही एप आपको पूरी तरह से सुरक्षित करेगा। इसलिए सुरक्षा के साथ कोई कोताही न करें। कोरोना संक्रमण के खतरे कम करने के लिए भारत सरकार द्वारा लांच की गयी आरोग्य सेतु एप आपकी मदद करेगा। इतना ही नहीं यह एप आपको यह भी जानकारी देगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं। इस एप्लीकेशन में कोरोना के रिस्क की केलकुलेशन कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि द्वारा की जाएगी. साथ ही आयुष मंत्रालय ने कोरोना का मजबूती से सामना करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय भी बताये हैं. इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अमित खेरे ने पत्र के माध्यम...

सप्तऋषि कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक - वाहिनी प्रमुख

सप्तऋषि कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक  - वाहिनी प्रमुख लखनऊ : आगामी 7 जून को पटना में अंतराष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी प्रमुख गुरूदेव पंकज भईया कायस्थ के नेतृत्व में सप्तऋषि सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।     इस कार्यक्रम में विचार गोष्ठी भी होगी। जिसमें कायस्थ एकता,भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के प्रति आदर भाव मत भी लिए जाएंगे।      उक्त बातों की जानकारी राष्ट्रिय अध्यक्ष युआ प्रवीण श्रीवास्तव ने दी।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इस वर्ष पटना में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है. उन्होने यह भी कहा कि हमारे गुरूदेव पंकज भैया सभी कायस्थों को एकजुट करने के व सर्वसमाज हितैैषी संकल्प के साथ भारत सहित अनेकों देेशों की यात्रा कर रहे हैं।       इस विश्व चर्चित आयोजित कार्यक्रम में विश्व के सात प्रतिभााशाली अतिविशिष्ट कायस्थ कुलवंशजों को सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सप्तऋषी कोर कमेटी का कार्य सप्तऋषि सम्मान समारोह में चुने गये सप्तऋषियों में साहित्यजगत, चिकित्सा जगत व भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के अनन्य भक्त व सेवक को देने का प्रावधान है।...

बेजुबानों के लिए सहारा बने सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद

बेजुबानों के लिए सहारा बने सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद *दर्जनों स्थानों पर पहुच कर ब्लॉक प्रमुख ने बेजुबानों को कराया भोजन* संतकबीरनगर-कोरोना महामारी को लेकर जहा पूरे देश मे लॉक डॉउन है और लोगो को अपने घरों में रहने की अपील की गई है इस लॉक डॉउन में जहा कामगार बेरोजगार हुए है वही लोगो के बाहर न निकलने से बेजुबान जानवरो को भी खाने के लाले पड़े हुए हुए है जिसको लेकर सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद ने बेजुबान जानवरो के पेट भरने का बीड़ा उठाया है आज सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद खलीलाबाद शहर के दर्जनों स्थानों पर पहुच कर भूख से बेहाल बेजुबान जानवरो को भोजन कराया जो अपने आप मे एक बेहद सरहानीय कार्य है ।आपको बता दे कि लॉक डाउन के चलते जिले की सड़कें पूरी तरह सुनसान है लोगो की आवाजाही पर प्रतिबंध है वही रात के अंधरे में बेजुबान जानवरो के लिए मशीहा बनकर पहुचे सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने दीघा ,गोरखल,मोती चौराहा,मेहदावल बाइपास, मधुकुंज चौराहे सहित दर्जनों स्थानों पर पहुच कर भूख से तड़प रहे बेजुबान जानवरो को उनके खाने की व्यवस्था उपलब्ध कराएं भूख से तड़प रहे जा...

समाजसेवी आलोक श्रीवास्तव द्वारा सेवार्थ बाटा जा रहा है राशन

समाजसेवी आलोक श्रीवास्तव द्वारा सेवार्थ बाटा जा रहा है राशन सन्तकबीरनगर:-  आम आदमी पार्टी के युवा नेता व समाजसेवी  आलोक श्रीवास्तव द्वारा व  उनके टीम के सहयोग से लॉक डॉउन में जरूरतमंद लोगों को दैनिक आवश्यक बस्तुओं का वितरण किया गया। समाज सेवी आलोक ने बताया कि इस कार्य में मुख्य सहयोगी के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भी अपना योगदान दी है,  उन्होंने आगे बताया कि असहायों को किया जा रहा है राशन वितरण जिसमे   अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,   के जिलाध्यक्ष डॉ० एन०एन० श्रीवास्तव के निर्देशन में सैकड़ों जरूरत मंदो में बाटा जा रहा है ।

कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय द्वारा सप्तऋषि कार्यक्रम पटना में होगा आयोजित, देश भर के कायस्थों का होगा जमवाड़ा

कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय द्वारा सप्तऋषि कार्यक्रम पटना में होगा आयोजित, देश भर के कायस्थों का होगा जमवाड़ा                       कायस्थ समाज के अंतर्राष्ट्रीय संघटन कायस्थ वाहिनी द्वारा  आयोजित *सप्तऋषि -2020* (अंतर्राष्ट्रीय उपाधि ) का आयोजन 7 जून दिन रविवार को बिहार प्रदेश की राजधानी पटना के में हो रहा है।          इस आयोजन में कायस्थ समाज के अंतराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न वर्गों जैसे चिकित्सा ,राजनैतिक , सामाजिक , लेखन, भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रसार एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कुल्वन्सजों को यह उपाधि प्रदान किया जाता है ।         इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों के विचार  *कायस्थ एकता एवं विकास* विषय पर गोष्ठी के रूप में प्रस्तुत करने का अवसर भी प्राप्त होगा। जो अपने समाज में दशा और दिशा तय करने हेतु मार्गदर्शन भी होगा ।        यह आयोजन पिछले कई वर्षों से सहर बदल बदल कर जून के पहले सप्ताह में आयोजित होता आ रहा है 2017 में यह गाज़िय...

बंधवा के मशहूर डाक्टर एन०एन० श्रीवास्तव ने जरूरतमंदों में वितरित की राशन सामग्री

बंधवा के मशहूर डाक्टर  एन०एन० श्रीवास्तव ने जरूरतमंदों में वितरित की राशन सामग्री संतकबीरनगर-    समाज इस समय बेहद ही विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। पूरे देश के लोग इस वक़्त कोरोना COVID19 महामारी से जूझ रहे हैं, समाज मे लोगो को दुःखी देखकर संत कबीर नगर के कई सामाजिक संगठनों ने लोगो की सेवा का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष, कवि तथा मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ० एन०एन० श्रीवास्तव, 'बेचैन' ने इस आपदा के समय सोशल डिस्टनसिंग को ध्यान में रखते हुए सैकड़ो जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया। इसमें कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं डॉ साहब के सुपुत्र व युवा समाजसेवी, शम्भूनाथ मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व MD मेडिसिन डॉ० चित्रसेन श्रीवास्तव! जिन्होंने पूरे समाज के स्वस्थ रहने तथा इस गंभीर समय में घर पर ही रहकर कोरोना महामारी से लड़ने की अपील की है। उन्होंने मीडिया से दूरभाष पर बात करते हुए कहा कि संत कबीर नगर में यदि कहीं से भी किसी असहाय व्यक्ति की सूचना मिले तो इसकी सूचना आप तुरंत हमें या ...

कोरोना महामारी को लेकर है ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष ने पत्रकारों को वितरित किया मास्क

कोरोना महामारी को लेकर है ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष ने पत्रकारों को वितरित किया मास्क                                    संतकबीर नगर :- कोरोना जैसे महामारी को लेकर पत्रकारों के बचाव को लेकर किसी ने भी नही सुधी ।जनपद संतकबीर नगर के युवा तेज तर्रार टी0 एस० आई संतोष मिश्रा पेश कि मिशाल मेहदावल बाईपास पर कोरोना से बचाव सुरक्षा के लिए पत्रकारों में बाँटा मॉक्स ,तथा सभी पत्रकारो को कराया सेनेटाइजर इस पहल से पत्रकारों ने टी0 एस ० आई इस कार्यो की सभी ने सराहना किया इस दौरान ट्रैफिक के अजय राय कृष्णान्द पाण्डेय,अनिल शर्मा,संदीप सिंह ,मौजुद रहे।

अभाकाम (रजि. 2150) के सदस्यों ने प्रकट उत्सव का पूजन घर पर किया गया- विनय प्रकाश बमबम

अभाकाम (रजि. 2150) के सदस्यों ने प्रकट उत्सव का पूजन घर पर किया गया- विनय प्रकाश बमबम   हम सबके किए देश व राष्ट्र सर्वोपरि- विनय प्रकाश बमबम सन्तकबीरनगर:- अखिल भारतीय कास्यथ महासभा के सदस्यों एवं पदाधिकारीयो ने अपने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव पूजन अपने अपने घर पर किया तथा भगवान से कामना की कि कॅरोना जैसी घातक बीमारी से देश को समाज को बचाए।  उक्त जानकारी टेलीफोन के माध्यम से युवा कास्यथ नेता विनय प्रकाश बमबम ने दिया, उन्होंने कहा कि मैंने  और मेरी टीम ने दो दिन पहले ही फोन द्वारा जनपद समस्त कास्यथ जानो से निवेदन किया था कि , किसी भी प्रकार का भीड़ भाड़ न कर बहुत ही सादगी से प्रभु की पूजा अर्चना करनी है।  हम कायस्थ समाज के लोग व अखिल भारतीय कास्यथ महासभा ( रजि2150) की जनपद इकाई के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के आह्वान पर लॉक डॉउन का पूर्ण समर्थन करते है साथ ही इसका पालन करने हेतु प्रतिबद्ध भी है। विनय प्रकाश बमबम ने बताया कि लोगो को टेलीफोन से सूचना देने में जिला प्रवक्ता श्री अविनाश जी, वरिस्ठ उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र जी, नगर अध्...

ट्विटर पर भ्रामक सूचना देने के संबंध मे युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत

ट्विटर पर भ्रामक सूचना देने के संबंध मे युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कल दिनांक 06.04.2020 को सन्तकबीरनगर पुलिस के ट्वीटर एकाउण्ट @santkabirnagpol पर एक व्यक्ति द्वारा ट्वीट कर के बताया गया कि बाबूराम पुत्र महेश निवासी टेमारहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर जो विकलांग हैं उनके परिवार के पास खाने की पर्याप्त सामाग्री ना होने के कारण लाकडाउन मे भी भीख मांग रहे हैं, इनकी तत्काल सहायता की जाए, ट्विटर पर पोस्ट किया गया था । *उक्त ट्वीट का सोशल मीडिया सेल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त ट्वीट के संबंध मे प्रभारी पुलिस चौकी कांटे को अवगत कराया गया था । प्रभारी पुलिस चौकी कांटे द्वारा उक्त प्रकऱण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उनकी सहायता हेतु स्वयं जाकर राहत सामाग्री परिजनों को सुपुर्द किया गया था ।*    उक्त ट्वीट का संज्ञान तहसील प्रशासन द्वारा भी लेकर उक्त बाबूराम की सहायता हेतु क्षेत्रीय लेखपाल भी पहुंच गए । लेखपाल द्वारा भीख मांगने को लेकर जांच मे पाया गया कि बाबूराम उपरोक्त के पास पात्र गृहस्थी राशन कार्ड है तथा 30 कि0ग्रा0 राशन दिनांक 03.04.2020 को दिया ग...

सदर विधायक जय चौबे ने एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी

  सदर विधायक जय चौबे  ने एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी संतकबीरनगर :- वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे  ने अपनी विधायक निधि से एक करोड़ की धनराशि यूपी कोविड केयर फंड में दी है। इस बावत जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को पत्र उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुँचे राघवेंद्र तिवारी ने सौंपी।इससे पहले 5 लाख रुपए की धनराशि सदर विधायक *जय चौबे* ने पहले ही दे चुके हैं।  सदर विधायक ने कहा कि संपूर्ण विश्व में फैली कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत जनमानस को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों में सुविधाओं के सुदृणकीरण के दृष्टिगत धनराशि दान की गई है।इस बावत मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को निर्देशित किया था।बीजेपी विधायक ने कहा कि महामारी से बचने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। दिन में कम से कम छह बार हाथ धोएं। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस-प्रशासन की मदद करें। लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करें। घरों से बाहर न निकलें। प्रशासन व सरकार जरूरतमंदों की मदद कर रही है। *गौरतल...

एहसास डे केयर ने कॅरोना वायरस से लड़ाई में सुरु की नई पहल

एहसास डे केयर ने कॅरोना वायरस से लड़ाई में सुरु की नई पहल संतकबीर नगर:- एहसास डे केयर  सेंटर के निदेशक व कोच आनन्द कुमार त्रिपाठी ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत कोरोना वायरस को लेकर एक नई पहल शुरू कर की है ,जिसके अंतर्गत  पहले घर पर जाकर ( I.D. ) बौद्धिक अक्षमता वाले दिव्यांग बच्चों को एक-एक करके कोरोना वायरस की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया था। और अब उन्हीं (Intellectual disability)  दिव्यांग बच्चो को कोरोना वायरस जागरूकता को लेकर फ़ोन पर बात करने के लिए बौद्धिक अक्षमता के दिव्यांग बच्चों को  ट्रेंड किया जा रहा है,  जिससे वह दिव्यांग बच्चे फ़ोन पर कोरोना वायरस के संबंध में लोगों को जागरूक कर सके। जिससे ज्यादा से ज्यादा अाई .डी बच्चों के द्वारा लोगों के पास पहुंचा जा सके और अभी की हालत को देखते हुए (I.D ) बौद्धिक अक्षमता वाले दिव्यांग बच्चों की सहायता ली जा रही है। क्योंकि लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि भारत सरकार के द्वारा भी कई योजनाओं के माध्यम से भी लोगों कि सहायता एवं जागरूक किया जा रहा ह...

भाजपा ने मनाया 40वां स्थापना दिवस

भाजपा  ने मनाया 40वां स्थापना दिवस  संत कबीरनगर :- ( समीप श्री) भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला मुख्यालय पर स्थित  भाजपा कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव द्वारा की गई इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा पूरे देश में  प्रधान मंत्री जी द्वारा लॉक डाउन घोषित किया गया है , जिसका पालन करना प्रत्येक नागरिक का फर्ज है हम सब भी लाक डाउन का पालन कर रहे हैं और जनपद वासियों से सबसे अपील करते हैं की प्रत्येक व्यक्ति जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया और घर से बाहर ना निकले।  कार्यक्रम के सम्बंध में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर मनाया जा रहा है   भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को मुंबई में हुई थी,  और प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अटल बिहारी वाजपेई की ताजपोशी हुई थी। तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में अटल जी ने संघर्ष करते हुए पार्टी को सत्ता के मुकाम पर पहुंचाया और 1998 में देश के भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने अटल जी के ...

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने पीएम केयर में किया आर्थिक सहयोग

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने पीएम केयर में किया आर्थिक सहयोग  संत कबीरनगर:-  ( समीप श्री) नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने आज पीएम केयर में आर्थिक सहयोग किया है ,उन्होंने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं एसपी बृजेश सिंह की मौजूदगी में 151000 रुपए सहयोग के रूप में दिया।  इस संदर्भ में श्याम सुंदर वर्मा ने बताया पूरा विश्व एवं हमारा देश करो ना जैसी बीमारी से लड़ रहा है इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है, बचाव ही इसका इलाज है इस बीमारी का चैन  तोड़ने के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉक  डॉउन घोषित किया हुआ है हम सभी देशवासी इस लॉक डॉउन का संपूर्ण पालन कर रहे हैं इसके साथ ही देश का नागरिक होने के नाते यह नैतिक जिम्मेदारी होती है की पीएम केयर में कुछ आर्थिक सहयोग किया जाए इस हेतु मैंने भी आज 151000 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया है ।

उप्र भारत स्काउट एन्ड गाइड की जिला गाइड कैप्टन रेनू कुमारी ने कॅरोना वायरस से बचाव हेतु चलाया जागरूकता अभियान

उप्र भारत स्काउट एन्ड  गाइड की जिला गाइड कैप्टन रेनू कुमारी ने कॅरोना वायरस से बचाव हेतु चलाया जागरूकता अभियान संत कबीरनगर :-   (समीप श्री) उप्र भारत स्काउट एवं गाइड की जिला गाइड कैप्टन रेनू कुमारी ने करोना जैसी घातक बीमारी के बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया ।  यह जागरूकता अभियान उप्र भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में किया गया। जैसा हम सभी जानते हैं इस समय देसी ही नहीं पूरा विश्व करो ना जैसे खतरनाक और प्राणघातक वायरस से बचाव हेतु लड़ रहा है ऐसे में जनपद में तमाम समाजसेवी लोगों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया इसी क्रम में उप्र  भारत स्काउट एवं गाइड की जिला गाइड कैप्टन रेनू कुमारी ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए इस घातक बीमारी से बचाव हेतु अपनी टीम के साथ  लोगों को जागरूक किया। यह जागरूकता अभियान पंचमुखी नाथ मंदिर के बगल बैरियाहवा गांव व आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया इस टीम द्वारा लोगो  को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के तरीके को बताया गया और जनता से लाक डाउन पालन करने हेतु अपील भी किया।  इस टीम द्वारा जरूरतमंद लोगों को कुछ आवश्यक...

पूरे उत्साह से लोगों ने जलाये दिये

पूरे उत्साह से लोगों ने जलाये दिये  सन्तकबीरनगर :-  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर पूरे देश ने  आज  रात 9:00 बजे  अपने घरों पर 9 मिनट के लिए  दीए जलाएं  जनपद में भी  इस कार्यक्रम को लेकर  लोगों में  बहुत उत्साह नजर आया  तय सीमा के  कुछ समय पूर्व भी  लोगों ने अपने घरों  को  प्रकाश में कर दिया  दिए और मोमबत्ती  की रोशनी में पूरा शहर  चकमक आ गया लोगों ने खूब फूटे पटाखें, मानो पर्व हो रोशनी का आपको बताते चलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की थी की करो ना जैसी अंधकार  रूपी महामारी को हराने के लिए हम सबको चारों तरफ प्रकाश फैलाना है इसलिए 5 अप्रैल को रात्रि 9:00 बजे 9 मिनट के लिए लोग अपने घरों को दीए की रोशनी से प्रकाशित करेंगे जो लोग दिए का प्रबंध ना कर पाए वह मोमबत्ती टॉर्च अथवा मोबाइल की फ़्लैश लाइट से ए यह कार्य करें जनपद में इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़के हिस्सा लिया।

डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने गरीबों व जरूरतमंदों में वितरित किया राहत सामाग्री

डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने गरीबों व जरूरतमंदों में वितरित किया राहत सामाग्री  संतकबीरनगर:-  (समीप श्री)      सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी के के एमडी एवं समाजसेवी  लाकडाउन मे गरीब परिवारों के भूख की तृष्णा को शान्त करने का बीड़ा उठाने वाले डा उदय प्रताप चतुर्वेदी की कार्य शैली पर बिल्कुल फिट बैठती हैं। कडकती धूप, लू के थपेडे और कॅरोना का खौफ भी डा चतुर्वेदी के इस नेक इरादे मे बाधा नही खड़ी कर पा रहे हैं। गरीबों की मदद का पिछले कई दिनों से चल रहा चतुर्वेदी बंन्धुओं का यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सूर्या के व्यवस्थापक बलराम यादव, सेमरियांवा के ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद और समाजसेवी दानिश खान अपनी टीम के साथ राहत सामाग्री से भरे वाहन को लेकर डा उदय प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व मे खलीलाबाद ब्लाक के चमरसन, बढेपुरवा, महदेवा,  खरवनिया, तामाखास, खजुहा आदि गांवों मे पहुंचे। इन टीमों ने गांव के गरीब परिवारों के साथ ही क्वाॅरेंटाइन केन्द्रों पर मौजूद परदेशियों मे राशन सामाग्री, फल और नकदी वितरित किया। खजुहा स्थित ईट भठ्ठे पर मौजूद मजदूरों मे भी राहत साम...

किसी गरीब का परिवार भूखा न रह जाए ,इसी प्रयास में क्षेत्र का भ्रमण कर सदर विधायक जय चौबे ने जरूरमंदो को दिया राशन सामग्री

किसी गरीब का परिवार भूखा न रह जाए ,इसी प्रयास में क्षेत्र का भ्रमण कर सदर विधायक जय चौबे ने जरूरमंदो को दिया राशन सामग्री सन्तकबीरनगर:-   ( समीप श्री)  सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे प्रतिदिन  क्षेत्र का भ्रमण करते हुए गरीब एवं जरूरमंद परिवार को दे रहे हैं खाने के लिए राशन  व फल। इसी क्रम में आज सदर विधायक   सेमरियावां ब्लाक के काटे क्षेत्र के दौरे पर थे , जहां चौराहे पर किराए के मकान में  रह रहे   सराय बस्ती जिले के सूरज ,बिजय कुमार,शिवपाल,हउसीलाल,शीलादेबी,मुस्कान,रंगीता,अनीता,सहित 9 गरीब परिवारों को  खाने का सामान व राशन दिया। उन्होंने कहा कि  आप लोगों को कोई परेशानी नहीं होने पाएगी हम हर समय निरंतर गरीबों की सेवा  करने में तत्पर रहूंगा अगर किसी भी चीज की कमी हो तो  तुरंत सूचना दीजिएगा जहां पूरे देश में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर लोग परेशान हैं पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है और लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की गई है  लोग अपने घरों से नही निकल रहें है वही अपनी परवाह न करते ...

भगवान चित्रगुप्त जी का मजाक बनाने वाले मानसिक बीमार - शक्ति श्रीवास्तव बाबुल

भगवान चित्रगुप्त जी का मजाक बनाने वाले मानसिक बीमार - शक्ति श्रीवास्तव बाबुल संत कबीरनगर:-  (समीप श्री) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (रजि.2150)  के युवा एवं तेजतर्रार कायस नेता व जिलाउपाध्यक्ष श्री शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल'  ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो की निंदा की है , एवं उन्होंने कहा है की कपिल शर्मा जैसे कलाकार दो चंद पैसों के लिए हमारे आस्था के प्रति भगवान श्री चित्रगुप्त का भी मजाक उड़ा रहे हैं उन्हें मैं मानसिक रूप से बीमार ही समझता हूं क्योंकि मनोरंजन का एक  सीमा निर्धारण में ही  होनी चाहिए,  मनोरंजन हमेशा स्वस्थ होना चाहिए न कि ऐसा हो  जो किसी की भावना को ठेस पहुंचाए ,मैं इस चौकी कामेडी शो की और इस चैनल की निंदा करता हूं जिन्होंने इस शो को ऐसे विषय वस्तु के साथ प्रसारित करने का इजाजत दिया जिसमें हिंदू भावना के साथ साथ कायस्थ समाज के आराध्य का  भी मजाक उड़ाया गया।

न हो परेशान, आशा बहन की बात पर दो ध्यान

न हो परेशान, आशा बहन की बात पर दो ध्यान - प्रमुख सचिव ने बाहर से आने वालों की ट्रैकिंग के दिए निर्देश - कोरोना से बचाव और रोकथाम के बारे में भी करेंगी जागरूक - अप्रैल व मई में अलग से मिलेगी एक-एक हजार प्रतिपूर्ति राशि *संतकबीरनगर । (समीप श्री)  कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम को लेकर पूरे देश में किये गए लाक डाउन के बीच दूसरे राज्यों और जनपदों से गाँव लौट रहे लोगों की आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जल्द से जल्द ट्रैकिंग कराई जाएगी । प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बारे में प्रदेश के सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है । इस काम के लिए आशा कार्यकर्ताओं को अप्रैल और मई में एक-एक हजार रूपये अतिरिक्त प्रतिपूर्ति राशि दी जाएगी । आशा संगिनी को भी इस दौरान क्षेत्र के प्रति अतिरिक्त भ्रमण पर 100 रूपये और अधिकतम 500 रूपये प्रतिमाह दिए जायेंगे । ​आशा कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण करें और ऐसे घरों को चिन्हित करें (लाइन लिस्टिंग) जहाँ 14 दिनों के भीतर...

इस समय गरीबों का साथ देना अत्यंत आवश्यक - सुनीता अग्रहरी

इस समय गरीबों का साथ देना अत्यंत आवश्यक - सुनीता अग्रहरी  संत कबीरनगर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  (महिला मोर्चा) व समाजसेवी  सुनीता अग्रहरी ने अपने आवास पर गरीबों एवं जरूरतमंदों को राशन एवं कुछ रुपए से आर्थिक मदद की है इस संबंध में सुनीता करारी ने कहा हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी लाख रावण का कड़ाई से पालन कर रहे हैं ताकि करो ना कैसी बीमारी से लड़ सकें इसके साथ साथी हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी होती है हमारे आसपास कोई ऐसा परिवार ना हो कोई ऐसा व्यक्ति ना हो जो राशन के अभाव में भूखा सो जाए क्योंकि इस दुख की घड़ी में एक दूसरे का साथ देना एक दूसरे के काम आ जाना यही सबसे बड़ी मानवता है जाति धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर हम सबको एकजुट होकर एक दूसरे से मदद करना है और इस घातक बीमारी देश में फैलने से रोकना इसीलिए आज हमने हमारी बेटी जीविका अग्रहरि के साथ मिलकर कुछ निर्धन परिवार को राशन और कुछ आर्थिक सहायता दिया है ऐसा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और सच्ची मानवता है आगे भी हम लोग जरूरतमंद लोगों को अपने स्तर से सहायता देते रहेंगे सुनीता अग्रहरी की बेटी...

युवाओं में लोकप्रिय अंकुर राज़ तिवारी ने करोना कि लड़ाई में मदद हेतु बढ़ाया अपना हाथ, डीएम को दिए एक लाख इक्यावन हज़ार

युवाओं में लोकप्रिय अंकुर राज़ तिवारी ने करोना कि लड़ाई में मदद हेतु  बढ़ाया अपना हाथ, डीएम को दिए एक लाख इक्यावन हज़ार संत कबीरनगर:- (समीप श्रीवास्तव )  जनपद के युवा समाजसेवी एवं युवाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय अंकुर तिवारी ने करोना जैसी घातक बीमारी से लड़ने हेतु मदद के लिए आर्थिक मदद किया है। उन्होंने जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता को एक लाख 51 हजार रुपए की आर्थिक मदद कोरोना बीमारी   से लड़ने हेतु दिया है।  आपको बताते चलें जनपद के सुप्रसिद्ध कपिल गंगा देव तिवारी महाविद्यालय के प्रबंधक वह युवाओं में पूरे जनपद में लोकप्रिय अंकुर तिवारी सामाजिक कार्यों में हमेशा से आगे रहे हैं और गरीबों का हमेशा अपने साथ दिया है और सहायता किया है अब जबकि वर्तमान समय में करोना जैसी घातक बीमारी से समाज लड़ रहा  है ऐसे में एक बार फिर अंकुर आज तिवारी ने अपनी मानवता की मिसाल दी है और जिलाधिकारी को आर्थिक मदद दिया है इस संबंध में अंकुर आज तिवारी ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पूरे देश को एकजुट किए हुए हैं और इस बीमारी से लड़ने में मनोबल बनाए हुए हैं ऐस...

कोरोना को लेकर न हों सशंकित, सतर्कता बरतें और रहें सुरक्षित

कोरोना को लेकर न हों सशंकित, सतर्कता बरतें और रहें सुरक्षित - सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित बरतें खास सतर्कता - आपात स्थिति में ही अस्पताल जाने की करें कोशिश - क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूकता जरूरी संतकबीरनगर:- (समीप श्री)  “कोरोना वायरस से न घबराएं, खुद बचें औरों को बचाएं” जैसे संदेशों के प्रचार-प्रसार के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार के बढ़ते मामलों को लेकर भी हर किसी को भयभीत न होकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है । इसके लिए विभिन्न माध्यमों से घर-घर सन्देश पहुंचाने की कोशिश हो रही है कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वालों को घर पर ही रखें । आपात स्थिति में ही अस्पताल लेकर जाएँ । *स्वास्थ्य विभाग का कहना है* - सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं तो उस स्थिति में घबराने नहीं बल्कि कुछ जरूरी सतर्कता बरतनी है - साधारण लक्षण दिखने पर उस व्यक्ति को एक अलग हवादार तथा साफ़-सुथरे कमरे में अन्य सदस्यों से अलग रखें । - पीड़ित व्यक्ति घर के कम से कम सदस्यों के संपर्क में रहे और साथ में खाना खाने से ...

कायस्थो का उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेगा अ.भा.का.म.( रजि.2150)- विनय प्रकाश बमबम

कायस्थो का उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेगा अ.भा.का.म.( रजि.2150)- विनय प्रकाश 'बमबम' सन्त कबीर नगर:- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (रजि 2150) के युवा कायस नेता बम बम विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी कीमत पर कायस्थ समाज का उत्पीड़न हमारा संगठन नहीं होने देगा और हर कायस्थ के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और उसके सम्मान की रक्षा करेगा आपको बताते चलें कि बीते दिनों जनपद के भाजपा जिला उपाध्यक्ष वह लोकप्रिय कायस्थ जगदंबा लाल श्रीवास्तव को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ अभद्र व भ्रामक खबरें किसी ने पोस्ट कर दिया था। युवा का नेता विनय प्रकाश  बमबम ने  बताया कि इसकी सूचना जैसे ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को हुई तो समस्त कायस्थ काफी आक्रोश में आ गए परंतु वर्तमान समय में प्रदेश में वह जनपद में लाख डाउन लगा हुआ है अतः इस कानून का पालन करना था इसकी वजह से हम अपने घरों में ही रहे वह फोन से ही जिला प्रवक्ता अविनाश श्री , जिला कोषाध्यक्ष राहुल श्री, धीरज श्री आदि  साथी से संपर्क में बने रहें।फोन पर ही हम  लोग ने  ये फैसला किया की लॉक डॉउन का सम्पूर्ण पालन करना...

गरीबों की मदद और दिशा निर्देशों के अनुपालन की बदौलत ही हालात पर पाया जा सकता है काबू- डा उदय प्रताप चतुर्वेदी

गरीबों की मदद और दिशा निर्देशों के अनुपालन की बदौलत ही हालात पर पाया जा सकता है काबू- डा उदय प्रताप चतुर्वेदी  संतकबीरनगर:-( समीप श्री) कॅरोना वायरस के चलते देश ही नही समूचे विश्व की मानव सभ्यता पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इस खतरनाक वायरस पर फतह हासिल करने के लिए हमे संयम, एकजुटता और दिये जा रहे दिशा निर्देशों का ईमानदारी से पालन करना होगा। साथ ही लाकडाउन के कारण गरीब परिवारों के पेट की भूख मिटाने के लिए हम सबको एक साथ अभियान चलाना होगा। तभी हम देश के सामने खड़े इस गंभीर हालात से बाहर निकल सकते हैं। उक्त बातें सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी के एमडी एवं सामाजिक उन्नयन के कर्णधार डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शुक्रवार को एक मुलाकात के दौरान कही। डा चतुर्वेदी ने कहा कि कॅरोना जैसी महामारी के चलते देश का हर एक नागरिक आज संकट मे हैं। सरकार द्वारा जारी किये जा रहे दिशा निर्देशों का पालन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। घरों के अंदर रहें, मुंह और नाक ढंक कर रखें, साफ सफाई का ध्यान दें, गांवों के क्वाॅरेंटाइन केन्द्रों पर मौजूद दूर शहरों से आए लोग अपनी, अपने परिवार और समाज की सुरक्षा के...

सदर विधायक जय चौबे ने सोसल डिस्टेंनेसिंग को फॉलो करते हुए राहत सामग्री वितरित किया साथ क्वारनटाइन गृहों का निरक्षण किया

सदर विधायक जय चौबे ने  सोसल डिस्टेंनेसिंग को फॉलो करते हुए राहत सामग्री वितरित किया साथ क्वारनटाइन गृहों का निरक्षण किया सन्तकबीर नगर:- ( समीप श्री) जहां पूरे देश में  कोरोना वायरस  जैसी वैश्विक महामारी को लेकर  जागरूकता सतर्कता व एकांतवास  पर जोर दिया जा रहा है और पूरे देश में भारत के प्रधानमंत्रीनें  लाक डाउन की घोषणा की है जिससे कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी पर काबू पाया जा सके लाक डाउन होने के कारण गरीबों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में विधानसभा ख़ालीलाबाद के लोकप्रिय विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने आज क्षेत्र के कई क्वारनटाइन रूम का निरिक्षण किया ।  निरक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को  आवश्यक निर्देश दिया ,   विधायक जय चौबे ने जरूरत   मंद व गरीब लोगो को आवश्यक राशन एवं फल भी दिया , जिससे के लोग इस विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग कर सके। विधयाक जय चौबे ने कहा कि इस समय हमें धैर्य से काम लेना है , घबराने की कोई आवश्यकता नही है , बस अपने आस पास साफ सफाई का ध्यान रखते हुए लॉक डाउन ...

खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने अपने कैंप कार्यालय पर सभी विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक और दिया निर्देश

  खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने अपने कैंप कार्यालय पर सभी विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक और दिया निर्देश संतकबीरनगर। जहां पूरे देश में कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी को लेकर जागरूकता सतर्कता बचाव एकांतवास पर जोर दिया जा रहा  है  वही बीमारी के चलते पूरा देश लॉक डाउन मैं है  कोरोना जैसी बैश्विक बीमारी को देखते हुए सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ  चौबे अपने कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की  और सभी विभाग के अधिकारियों को  निर्देश देते हुए कहा कि  किसी भी गांव में  कोई समस्या नहीं आनी चाहिए आप कोई भी गरीब परिवार भूखा ना रहने पाए। बताते चलें कि आज खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण जय चैबे ने कहा कि लाॅक डाउन के समय पुलिस किसी को बेवजह परेशान न करें। हर व्यक्ति घर से मजबूरी में निकल रहा है और सभी को अपना जीवन प्यारा है। विषम परिस्थितियो में दवा, घरेलू सामग्री लेने के लिए लोग घर से बाहर निकल रहे है लेकिन यह सुनने में आ रहा है कि पुलिस द्वारा डण्डा का धमक जमा रहे है। यह ठीक नही है।...

घर के बुजुर्ग हैं अनमोल, उनकी सेहत का रखें खास ख्याल

* घर के बुजुर्ग हैं अनमोल, उनकी सेहत का रखें खास ख्याल* -    60 वर्ष से अधिक उम्र के बुज़ुर्गों को घर के अन्य सदस्यों से दूरी बना कर रखें -    उनमें कोरोना रोग के गंभीर हो जाने का खतरा ज्यादा रहता हैं * कोरोना वायरस की चपेट में बुजुर्गों ( 60 साल से ऊपर) के आने का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता अन्य लोगों की अपेक्षा कमजोर  होती है । इसी को ध्यान में रखते हुए उनको जागरूक करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं । चिकित्सक भी बराबर इस बारे में बता रहे हैं और परिवार के सदस्य भी अपने बड़े-बुजुर्गों को इसका हवाला देकर बाहर निकलने से रोक रहे हैं । सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग इस बारे में पोस्टर, बैनर और पम्पलेट के सहारे बुजुर्गों को जागरूक करने के साथ ही जरूरी हिदायत बरतने की सलाह देने में जुटा है । पोस्टर में स्पष्ट उल्लेख है कि वृद्ध लोग नोवल कोरोना का शिकार आसानी से हो सकते हैं, ऐसे में सतर्कता ही सही मायने में असली बचाव है । पोस्टर में साफ़ शब्दों में कहा गया है कि- यदि आपकी उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है तो दो बातों क...